BJP सरकार और दिल्ली पुलिस की गुंडई 👇
4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मारपीट की।
शाहीन का कहना है- जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। उनके शरीर पर जख्म हैं.. कैमरापर्सन भी बेसुध पड़ी है।
एक पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव कतई सही नहीं है, दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हालांकि, इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि- BJP सरकार में सवाल पूछना गुनाह हो चला है।
#दिल्ली
4PM की पत्रकार शाहीन ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़कर मारपीट की और थाने ले गई।
अगर आरोप सही हैं, तो मामला बेहद गंभीर है। सवाल सिर्फ एक पत्रकार के साथ कथित व्यवहार का नहीं, बल्कि क्या किसी पत्रकार को सवाल पूछने से रोका जा सकता है और क्या नाम या पहचान के आधार पर उसके साथ अलग व्यवहार किया जा सकता है?
इन आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है #delhipolice @DelhiPolice@RahulGandhi
मध्यप्रदेश के बड़वानी की आदिवासी बच्चियाँ अपनी समस्याएँ लेकर जिला कलेक्टर से मिलने के लिए 15 किलोमीटर पैदल चलकर पहुँचीं, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने के लिए 6 घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा। यह सिर्फ प्रशासनिक संवेदनहीनता नहीं, बल्कि उन बच्चियों की मेहनत, उम्मीद और अधिकारों का अपमान है।
अभिजीत दीपके एक्शन मोड में आ चुके हैं. जयपुर में आशुतोष रंका की पिटाई के मामले में कहा,
आशुतोष आज भैंस के तबेले में चल रहे स्कूल का पर्दाफाश करने वाले थे. उससे पहले ही उन पर हमला हो गया.
अभिजीत दीपके ने राजस्थान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, अगर मारपीट करने वाले लुक्खा टपोरी गुंडों को गिरफ्तार नही किया गया तो खुद जयपुर आएंगे
और स्कूल के सामने तब तक जंतर मंतर की तरह ही आंदोलन करेंगे जब तक स्कूल को ठीक नही किया जाता और गुंडों पर कानूनी कार्यवाही नही होती.
अभिजीत दीपके अब खुलकर बीजेपी नाम लेकर राजनीतिक निशाना साध रहे हैं. अभिजीत दीपके का समर्थन किया जाना चाहिए.
चुनाव में अगर योगी 50 सीट पर सिमट जाएं और समीक्षा करें तो उनको ये वीडियो दिखा देना।
यूपी को लोककल्याणकरी राज्य बनाने का वादा था लेकिन पुलिसकल्याणकारी राज्य बना दिया है।
एक युवक अपनी माता जी को दवा दिलवाकर लौट रहा है योगी की मथुरा पुलिस ने सूजे से उसके टायर को सिल दिया।
देश व दुनिया भर में रहने वाले समस्त भारतीय नागरिकों व उनके परिवार वालों को भी आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनायें।
आज आज़ादी के दिन को सभी लोग जितने भी हर्ष व उल्लास से आपसी भाईचारा व मेलजोल के साथ मनायें वह कम ही होगा, जबकि उच्च संवैधानिक व क़ानूनी ओहदों पर बैठे लोग अपने दायित्वों के प्रति भी ज़्यादा सचेत रहें तो यह बेहतर, क्योंकि जनता वास्तविक देश व जनहित के प्रति उनकी सही और सच्चे उत्तरदायित्व की अपेक्षा अब ज़्यादा करने लगी है।
स्वतंत्रता दिवस जैसे ख़ास मौक़ों पर लोग यह उम्मीद रखतेे हैं कि यहाँ की उच्च संस्थायें भारतीय संविधान के ’चेक एण्ड बैलेन्स’ के उद्देश्य व ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभायेंगी, तभी भारत के गणतंत्र होने का सही लाभ यहाँ के ख़ासकर करोड़ों दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित सर्वसमाज के ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों, युवाओं व महिलाओं तथा अन्य मेहनतकश लोगों को, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार-मुक्त, ख़ुशी व खुशहाली की ज़िन्दगी के रूप में मिलेगा और यहाँ का लोकतंत्र व पवित्र संविधान सभी लोगों की उम्मीदों के अनुसार सार्थक सिद्ध होगा। यही आज के दिन का संदेश।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप हो गया है, मां-बाप का आरोप है कि मेरी बेटी को राहुल तिवारी ओर उसके दोस्तों ने मिलकर रेप किया है।
मेरी बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लडिंग रुक नहीं रही है ओर कपड़े खून से लथपथ हो गए हैं। मेरे पास कपड़े सबूत हैं।
आरोप यह भी है कि इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उल्टा मुझसे कुर्सी ओर तख्त धुलवाई गई। जिस पर मेरी बेटी के खून लगे थे।
माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल ओर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।