1) NTA ने NEET का रिजल्ट 14 जून की जगह 4 जून को घोषित क्यों किया? 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने थे, पूरे देश का ध्यान चुनाव परिणाम पर था, उस दिन रिजल्ट घोषित कर Paper Leak पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया?
2) 67 बच्चे NEET में टॉप कर 720/720 अंक लाये, जबकि पिछले वर्षों के रिजल्ट में टॉप करने वाले बच्चों की संख्या 3-4 रही है। एक ही कोचिंग के 6 बच्चों ने टॉप किया। यह कैसे संभव है?
3) नियमानुसार सवाल छूटने पर 4 नंबर की कटौती होती है और ग़लत होने पर 5 नंबर की। ऐसे में 718 या 719 नंबर आना कैसे संभव है?
4) 24 लाख बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। NEET भ्रष्टाचार ने कोटा की एक बिटिया और पटना के एक बेटे की जान ले ली। भ्रष्टाचार की जल्द से जल्द जाँच कर घोटालेबाज़ों को जेल भेजा जाए।
#Neet_paper_रद्द_करो
#BJPKaNEETScam