मा० विधायक कुशीनगर श्री पी.एन. पाठक जी द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में #आशीर्वाद_का_दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीये जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
@dm_kushinagar@ChiefSecyUP@UPGovt@ChiefSecyUP
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य व पोषण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकत्रियों द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र पर नौनिहालों को फल वितरित कर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
> #SevaSankalpAbhiyan2026
@dm_kushinagar@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@ChiefSecyUP
*कुशीनगर, 26 अगस्त 2026।**
विकास खण्ड कसया के ग्राम पंचायत कुडवा उर्फ दिलीपनगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में स्थापित **डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत लर्निंग सेन्टर, जन सुविधा केन्द्र सहित पंचायत भवन एवं अन्य विकास कार्यों** का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने ग्राम पंचायत में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का विशेष रूप से अवलोकन किया। डिजिटल लाइब्रेरी का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा इसके व्यापक **प्रचार-प्रसार** के लिए सहायक विकास अधिकारी/सचिव ग्राम पंचायत कुडवा उर्फ दिलीपनगर को दिया गया ।ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी एवं पंचायत लर्निंग सेन्टर जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक अध्ययन संसाधनों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। निरीक्षण के क्रम में पंचायत भवन में स्थापित विभिन्न कक्षों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। पंचायत भवन में स्वच्छता, रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
@dm_kushinagar@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत रिसोर्स सेण्टर के हॉल में मा0 राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम, मा0 विधायक पडरौना,जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गए स्टाल का भी निरीक्षण किया गया
इस अवसर पर बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिला यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पहल से रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जनपद कुशीनगर मेंशासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त 2026 को रात्रि 12 बजे तक संचालित रहेगी।
@dm_kushinagar@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
विकसित भारत गांरटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रा0) के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्थायी आजीविका स्वावलंबन और समृद्धि की ओर कार्यक्रम पंच सम्मेलन का आयोजन जनपद के 14 विकास खंडों में किया गया, उक्त कार्यक्रम में मा0 विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधी भी उपस्थित रहे ।
@dm_kushinagar@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP
जनपद कुशीनगर के विकास भवन परिसर में आज 80th स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)के शुभअवसर पर ध्वजारोहण किया गया तदोपरान्त परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर विकास भवन के कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।
@CMOfficeUP@dm_kushinagar@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
मुसहर आवासीय परिसर के विकास कार्य का भूमि पूजन संपन्न आज बलियवा ग्राम पंचायत विकास खंड फाजिलनगर जनपद कुशीनगर में वंचित एवं जरूरतमंद मुसहर परिवारों के लिए विकसित किए जा रहे मुसहर आवासीय परिसर के विकास कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मा0 सांसद जी देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी, मा0 विधायक फाजिलनगर श्री सुरेंद्र कुमार कुशवाहा , मा0 ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक क्षेत्र पंचायत श्रीमति उर्मिला जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष चौरा श्री शेषनाथ मिश्रा जी ग्राम प्रधान /प्रशासक संजय यादव , तथा जिलाधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आवासीय परिसर का उद्देश्य मुसहर समुदाय के परिवारों को सम्मानजनक आवास, बेहतर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान को गति देना है।
परिसर में पात्र परिवारों के लिए आवासीय पट्टा , आवास निर्माण के साथ-साथ आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने, परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा युवाओं को खेल एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने की भी कार्ययोजना है।जिसके लिए परिवार संतृप्तिकरण से संबंधित हर परिवार के लिए एक मॉडल/डेमो कार्डभी प्रस्तुत किया गया ,जिसे सभी योजनाओं से संतृप्त करने के पश्चात सभी मुसहर परिवारों को दिया जाएगा , यह परिसर कुल 82 डिसमिल में बनाया जा रहा है , जिसमे नाली , रोड , स्ट्रीट लाइट , पार्क , SHG शेड , रेन वाटर हार्वेस्टिंग , सभी परिवारों के लिए पशु शेड , पेय जल , बिजली , शौचालय,रोजगार इत्यादि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी सभी सुविधाएं विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं को डबटेल / कन्वर्जेंस करके किया जाएगा , अलग से कोई फण्ड नहीं आवंटित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का संतृप्त लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।ज़िलाधिकारी कुशीनगर तथा मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर की यह सोच अपने मूर्त रूप में आने पर इस क्षेत्र के लिए मिशाल होगी
जिला प्रशासन ने परियोजना से जुड़े सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 (मेरा संकल्प विकसित ग्राम विकसित भारत) के अंर्तगत आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के ग्राम प्रधान व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@ChiefSecyUP@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP
विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम बरवा के उत्सव भवन ,पंचायत भवन व आर0आर0सी0 सेंटर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यो के गुणवत्ता व अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया ।
@dm_kushinagar@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर मथौली में डिजिटल लाइब्रेरी,पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
@dm_kushinagar@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@InfoDeptUP
जनपद के विकास खंडों में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायतो के साथ विभागीय समीक्षा की गई जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
@dm_kushinagar@ChiefSecyUP@UPGovt@cmup