रामपुर के ज्वालानगर में इस्कॉन रामपुर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा में पत्नी श्रीमती गुंजन सक्सेना जी ने सहभागिता कर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा सभी के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
रामपुर की ऐतिहासिक एवं पावन धरा के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है। प्रदेश के यशस्वी, ओजस्वी एवं जन-आकांक्षाओं के संवाहक मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने ₹690 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह प्रयास रामपुर के चहुंमुखी विकास और आत्मनिर्भरता की सुदृढ़ नींव रखेगा। कार्यक्रम में उमड़ा अपार जनसैलाब और जनता का अद्वितीय उत्साह, सुशासन एवं अंत्योदय के प्रति हमारे अटूट जनविश्वास का जीवंत प्रमाण है। रामपुर की देवतुल्य जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से कोटि-कोटि आभार एवं वंदन।
#Rampur #UttarPradesh #YogiAdityanath #Development #Infrastructure
आज सर्किट हाउस, जनपद मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित मुरादाबाद मंडल के समस्त जनपदों के लोक निर्माण विभाग (PWD) के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा एवं नए विकास कार्यों की कार्ययोजना संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश के आधारभूत ढांचे को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जनहित में शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
#YogiAdityanath #CMYogi #UttarPradesh #Moradabad #Development
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों तथा विभिन्न मोर्चा में अध्यक्ष के नाते जिम्मेदारी पाने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई।
"विकास की ओर एक और सशक्त कदम।"
नगर विधानसभा क्षेत्र में (ज्वाला नगर) आगापुर रोड से लक्ष्मी नगर तक लगभग ₹131.69 लाख की लागत से नवनिर्मित होने वाली सड़क का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगी तथा स्थानीय विकास को नई गति देगी।
जनहित एवं विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।
#विकास_कार्य #नगर_विधानसभा #जनसेवा #सड़क_निर्माण #विकसित_उत्तर_प्रदेश
“जनता दरबार — जनसेवा ही हमारा संकल्प।”
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार में क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
हमारा संकल्प केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि जनसेवा को कार्य के रूप में निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास है।
#रामपुर_सेवक_कार्यालय #तरक्की_का_रामपुर
#आगे_बढ़ता_रामपुर #BJP4ViksitBharat
#BhartiyaJanataParty
नगर विधानसभा क्षेत्र मे सिविल लाइंस कॉलोनी स्थित पार्क एवं सड़क का भ्रमण किया।
कॉलोनिवासियो द्वारा पार्क के विकास एवं बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता से अवगत कराए जाने पर मौके पर ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री दुर्गेश्वर त्रिपाठी जी को आवश्यक निर्देश दिए कि पार्क का शीघ्र निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए, ताकि स्थानीय महिलाओ , बच्चों एवं वरिष्ठजनों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध हो सके।
#BJP4ViksitBharat #bhartiyajanataparty #BJP4UP #BJP4IND #akashsaxena
“जनता दरबार — जनसेवा ही हमारा संकल्प।”
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार में क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
हमारा संकल्प केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि जनसेवा को कार्य के रूप में निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत आज नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रामपुर चैप्टर के संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित रहा। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े सम्मानित उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान उद्योग, व्यापार, रोजगार सृजन तथा आर्थिक विकास के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसी योजनाओं के माध्यम से औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान की है।
#12साल_विश्वासके #NarendraModi
#ViksitBharat #SevaSushasanGaribKalyan
#NationFirst
भारत के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी, जननायक मुख्यमंत्री पूज्य योगी @myogiadityanath जी की आज नई दिल्ली में हुई आत्मीय भेंट राष्ट्रहित, सुशासन और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देती है।
अभिवावक मा. उपमुख्यमंत्री आ. ब्रजेश पाठक जी ( भैया ) एवं आदरणीय नम्रता भाभी जी का घर आगमन हुआ, इतना विराट व्यक्तित्व होने के बावजूद आप की विनम्रता अद्भुत है।
आप का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन ऐसे ही मिलता रहे, आगमन हेतु धन्यवाद भैया, भाभी।@brajeshpathakup
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्यमंत्री आदरणीय बड़े भैया दानिश आजाद अंसारी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
@danishazadbjp
भाजपा, बिहार की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त करने वाले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने समर्पण, अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और अथक परिश्रम से बिहार में संगठन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
@SantoshRanjan_
“जनसुविधा का विस्तार, विकास का सशक्त आधार।”
नगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा 38.86 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंजाबनगर जौलपुर मार्ग से मिलक निब्बी सिंह तक मार्ग का लोकार्पण किया। इसके निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों व शिव भक्तों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। किसानों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों को इस सड़क से विशेष लाभ प्राप्त होगा।
#BJP4ViksitBharat #bhartiyajanataparty #DevelopmentFirst #BJP4UP #BJP4IND
“जनप्रतिनिधित्व का सम्मान, लोकतंत्र का सशक्त आधार।”
आज नगरपालिका परिषद में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित रहा। इस अवसर पर सभी सभासदों ने नगर के विकास, जनसेवा एवं जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, सुगम व्यवस्था और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर सभी सभासदों को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
#नगरपालिका_परिषद #शपथ_ग्रहण
#जनप्रतिनिधि #सशक्त_नगर #जनहित_सर्वोपरि
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, संकटमोचन पवनपुत्र श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
बजरंगबली की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, बल, बुद्धि और साहस का वास हो।
।।जय श्रीराम।।🙏🏻
।।जय बजरंगबली।।🙏🏻
#हनुमानजन्मोत्सव #संकटमोचन
#पवनपुत्रहनुमान #बजरंगबलीकीजय #hanumanjimaharaj
“विकास कार्यों की निरंतर निगरानी, जनता की सुविधा सर्वोपरि।”
नगर विधानसभा क्षेत्र के ज्वालानगर स्थित राम रहीम सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य का देर शाम संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कार्य शीघ्र और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
#BJP4ViksitBharat #DevelopmentFirst #bhartiyajanataparty #BJP4UP #BJP4IND