@Dr_MonikaSingh_ Madam atleast she dared to try to get a license without agent, what will happen atmost she will fail ... But you are already failed at conscience
डॉक्टर के भाई की गुहार
उदयपुर के आर एन टी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में वाटर कूलर में आए करंट से मृत डॉक्टर रवि शर्मा के भाई डॉ प्रशांत शर्मा अपने भाई के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने का उल्लेख किया ही नहीं जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने डॉ रवि को करंट लगने से मरते देखा। वाटर कूलर में करंट आने की शिकायत इसके पहले भी की जा चुकी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
@BhajanlalBjp@GajendraKhimsar@ashokgehlot51@RajCMO@Sarkaridoctor12
"मैं अपने खेत में एक किलो गेहूं डालता हूं और सौ किलो निकालता हूं, फिर मैंने पूछा कि मैं कर्जदार क्यूं हूं? और 1 किलो गेहूं से 950 ग्राम दलिया बनाकर पैक करके बेचने वाला मालदार क्यों है?
इसका सीधा सा जवाब सामने आया कि दलिया बनाने वाले व्यापारी के पास उसका दाम तय करने का अधिकार है, जो किसान के पास नहीं है, इसलिए मैंने किसानी को व्यापार बनाकर किया "
अगर कुछ लोग भरोसा करके आपस में मिलकर खेती को व्यापार बना लें तो एक पूरे गांव की तकदीर बदल जाए,
जैसे नजदीकी शहर में आटा मिल लगा लें, ब्रेड बनाने लगें।
#अन्नदाता_नहीं_अन्न_उत्पादक
आम की कीमत गिरती जा रही है, लागत आसमान छू रही है।
किसान चाहते हैं ₹15/kg का MSP, लेकिन सरकार चुप है।
वेल्लोर-आंध्र सीमा पर मजबूर किसानों ने सड़क पर आम फेंककर जताया विरोध।
"करीब दो महीने पहले मैंने NET और स्कूल व्याख्याता परीक्षा की तिथियों के टकराव पर एक वीडियो जारी किया था। उसी समय मैंने साफ कहा था कि कोई भी दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं कम से कम 10 दिन के अंतराल पर होनी चाहिए। आज भी मैं अपने उसी विचार पर अडिग हूं।
एक ही दिन दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करना उन प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत अनुचित है, जो दोनों में अवसर तलाशते हैं।
बहुत आगे परीक्षा को ले जाना मैं इसके विरोध में हूं क्योंकि इससे उनका नुकसान होता है, विशेषकर उन छात्रों का जो इन परीक्षाओं की तैयारी में बहुत वर्षों से जुटे हैं।
हम सबकी भूमिका केवल अपनी आवाज उठाने तक सीमित होती है, जबकि अंतिम निर्णय सरकार द्वारा ही लिया जाता है। आप मेरे विचारों से सहमत हों या असहमत — मैं हर बार गलत को गलत और सही को सही कहने के अपने सिद्धांत पर कायम रहा हूं।
मुझे ट्रोलिंग की कोई परवाह नहीं। हर परीक्षा में विद्यार्थियों के दो वर्ग होते हैं — एक पक्ष में होता है, दूसरा विपक्ष में। आप जिस भी पक्ष का समर्थन करते हैं, दूसरा पक्ष स्वतः आपके खिलाफ हो जाता है। यह हर बार होता है। अब तो विरोध झेलने की आदत-सी हो गई है।
मेरी 'गलती' बस इतनी है कि मैं बोल देता हूं। जबकि बहुत से साथी मौन रहकर ज़्यादा सुरक्षित रहते हैं।
लेकिन मैं हमेशा सही पक्ष में खड़ा रहूंगा।
मेरा हर ट्वीट इस बात का प्रमाण है।"
#Rpsc_1st_ग्रेड_एग्जाम_पोस्टपोंड
प्रिय सांसद @UmmedaRamBaytu जी और विधायक @Barmer_Harish जी, श्रवण को सरकारी कॉलेज मिलने के बाद भी साल का 1-1.5 लाख रुपये फीस, हॉस्टल और बुक्स के खर्च के लिए चाहिए होंगे।
ये खर्च आप वहन करते हो तो गरीब परिवार की दुआएं हमेशा आपके साथ रहेगी 🙏🏼
जुनून, संघर्ष और किसान परिवार का चिराग,यह तस्वीर बाड़मेर के श्रवण के परिवार की है। नीट में श्रवण का चयन हुआ है। आने वाले समय में श्रवण डॉक्टर श्रवण के नाम से पहचाना जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी हजारों बच्चे डॉक्टर बनेंगे लेकिन श्रवण के यहां तक पहुंचने की कहानी अत्यंत प्रेरक है और हर किसी को हिम्मत देने वाली है। श्रवण के पिता ब्याह शादी में लोगों के घरों में जूठे बर्तन मांजने का काम करते हैं। खेती भी करते हैं। लेकिन इतने भर से परिवार को चलाना बड़ा मुश्किल काम होता है तो श्रवण भी मजदूरी के लिए चेजे/कमठे पर चला जाया करता था। आज पिता पुत्र का पसीना मोती बनकर उभरा है। आज फादर्स डे भी है। फिफ्टी विलेजर्स संस्था ने श्रवण की प्रतिभा की पहचान की और उसे आगे बढ़ाया।
श्रवण और उसके पूरे परिवार को बधाई। श्रवण उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा बनेंगे जो अभावों में जीते हुए आगे बढ़ाने से हिचकते हैं।