आज महिला अधिकारिता व महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय ‘अमृता हाट’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी माताओं-बहनों से आत्मीय मुलाकात कर उनके द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, पारंपरिक कलाकृतियों एवं अन्य उत्पादों को देखा तथा उनके हुनर, परिश्रम और उद्यमशीलता की सराहना की।
अमृता हाट हमारी मातृशक्ति को अपने कौशल एवं उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए सशक्त मंच प्रदान करने के साथ ही राजस्थानी कला, हस्तशिल्प एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
#WomenEmpowerment #NariShakti
Feeling blessed to be able to seek divine darshan at Shri Ram Janambhumi Mandir, Ayodhya 😇
Words can never be enough to express that overwhelming & emotional feeling😇
Jai Shri Ram 🙏🏻
Jai Hanuman 🙏🏻
हिंदी एवं मराठी सिनेमा के महान अभिनेता, पद्म श्री से सम्मानित नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
वे एक कर्मठ अभिनेता के साथ ही अप्रतिम राष्ट्रभक्त भी थे। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद कैप्टन के रूप में अपनी सेवा दी। उनका जाना भारतीय कला जगत और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सशक्त अभिनय, प्रखर व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
Today we have lost an icon of the film industry. Nana Patekar, who has carved a place for himself with his unique acting talent and was hailed as a complete institution of histrionics is no more. He is known for his tireless work for the Naam Foundation, always devoted to the betterment of farmers and the underprivileged.
He has left behind a rich legacy of films in Hindi and Marathi that showcase his great talent in a variety of roles. I loved watching his films and his unique approach to his roles. He too has mentioned that I was his favourite actress in classic cinema.
The film industry will surely miss this stawart🙏
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से स्नेहिल भेंट कर विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर आदरणीय गृहमंत्री जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। राजस्थान के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर प्राप्त मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।
जब कर्तव्य सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाए, तब असाधारण साहस की मिसाल सामने आती है। Captain Smit Machchhar Ji ने विपरीत परिस्थितियों में अपने अदम्य धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा से यही कर दिखाया।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आपने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपनी सूझबूझ से एक बड़ी त्रासदी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आपका यह समर्पण और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। Captain Smit Machchhar Ji, आपके इस पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है।
जय हिंद!
श्रीमती सरोज कंवर जी को जयपुर नगर निगम के उप-महापौर पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व एवं समर्पण से जयपुर में विकास कार्यों को गति मिलेगी और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।
@SarojKanwar4BJP
राजस्थान की वीरभूमि सीकर की बेटी मेजर नव्या शेखावत ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया की ADC के रूप में दायित्व संभालकर देश की सेवा का गौरव प्राप्त किया है। भारतीय थल सेना में यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति की अदम्य क्षमता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
मेजर नव्या शेखावत का समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त राजस्थान को गर्व है।
कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में उपयोगी अत्याधुनिक CAR-T Cell Therapy को राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) के अनुमत पैकेज में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
यह पहल प्रदेश के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आधुनिक, प्रभावी और उन्नत कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा संकल्प है कि हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों और इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का लाभ राजस्थान में ही प्राप्त हो।
#Rajasthan
आज पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध श्री झाड़खंड नाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
हर हर महादेव! 🔱
प्रदेश में कमजोर मानसून और बारिश की कमी के कारण खरीफ की बुआई में 30% तक की भारी गिरावट आना बेहद चिंताजनक है। राज्य के 34 जिलों में किसान संकट में हैं, और करीब 23 लाख हेक्टेयर खेतों में अब तक बुआई नहीं हो सकी है। अब तो ऐसा लगने लगा है कि प्रदेश सूखे की चपेट में न आ जाए।
अन्नदाता पर मंडराता यह संकट सीधे तौर पर आने वाले दिनों में आम जनता के लिए महंगाई का बड़ा कारण बनेगा।
राज्य सरकार से मेरा आग्रह है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए, किसानों को वैकल्पिक बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए और बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति दी जाए ताकि प्री मानसून में ही बुवाई कर चुके किसान अपनी बची हुई फसल को सुरक्षित कर सकें। @RajCMO
पैसा कमाने का मकसद सिर्फ अमीर बनना नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर जीना भी है।
आपकी कमाई सिर्फ पेट पालने के लिए नहीं, बल्कि परिवार की हर ख्वाहिश को मुकम्मल करने के लिए है।
The talks with Prime Minister Meloni were excellent. Her commitment to furthering the India-Italy friendship is commendable. Bilateral ties between our nations have advanced significantly in sectors like trade, space, technology and more. In order to further deepen linkages, we have elevated our ties to a Special Strategic Partnership.
@GiorgiaMeloni