पूरे विश्व को शान्ति, प्रेम, सहिष्णुता, समानता और मानवता सन्देश देने वाले पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पवित्र अवसर की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
यह दिवस हम सबके जीवन में करुणा, सद्भाव और भाईचारे का प्रकाश फैलाए।
#ProphetOfHumanity
#EidMiladUnNabi
#EidMiladunNabiMubarak
#EidMubarak
माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की डबल बेंच ने भी सिंगल बेंच के फैसले से सहमति जताते हुए अंबेडकरनगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति–जनजाति को दिए गए विशेष आरक्षण निरस्त करने के फैसले को बरकरार रखा।
ये निर्णय न सिर्फ़ शोषित वर्ग के साथ अन्याय है, बल्कि उन शर्तों से विश्वासघात है, जिनके आधार पर इन संस्थानों की स्थापना हुई थी। ये फैसला बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सामने सर झुकाने वाली @myogiadityanath सरकार के दोहरे चरित्र को भी उजागर करती है। क्योंकि मेरे संज्ञान में आया है कि सरकार की तरफ से पक्ष रखने वालों ने भी हाईकोर्ट में इस फैसले पर सहमति जताई।
याद रखिए, इन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण समाज कल्याण विभाग की विशेष घटक योजना से 70% बजट लगाकर हुआ था। उस समय यह स्पष्ट किया गया था कि जिस मद से निर्माण होगा, उसी के अनुरूप अनुसूचित जाति–जनजाति वर्ग को विशेष आरक्षण मिलेगा और MBBS सीटों का आवंटन भी उसी आधार पर होगा। लेकिन हाईकोर्ट का यह फैसला उस ऐतिहासिक न्याय और सामाजिक उद्देश्य को बेरहमी से रौंदता है।
@AzadSamajParty समाज के जागरूक लोगों और संगठनों से तालमेल बनाकर हाईकोर्ट के इस फैसले को माननीय सुप्रीम कोर्ट में चुनौती तो देंगे ही लेकिन साथ ही योगी सरकार से अपील करती है कि अगर वास्तव में वह अपने आप को दलित हितैषी कहती है तो इस बात को साबित करे और विधानसभा में कानून बनाकर इन 4 मेडिकल कॉलेजों का विशेष आरक्षण बरकरार रखे।
मैं फिर से दोहराता हूं अगर सरकार और कोर्ट से इंसाफ नहीं मिला तो @UPGovt का असली चेहरा समाज के सामने लाने के लिए दिल्ली से लखनऊ तक पैदल मार्च करूंगा।
यह यात्रा सिर्फ मेरे कदमों की नहीं होगी, बल्कि करोड़ों वंचितों की आवाज़ बनेगी।
#SocialJustice
#ReservationRights
#ConstitutionalMorality
#bahujanvoice
@BhimArmyChief हम @CMMadhyaPradesh से माँग करते है
1. दोषी अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन पर आपराधिक केस दर्ज हो।
2. मृतक शिशुओं के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय मिले।
3. अस्पतालों की स्थिति पर हाई-लेवल मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय हो।
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी से सवाल है कि मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में अगर नवजात भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता किस भरोसे अस्पताल जाएगी?
हम @CMMadhyaPradesh से माँग करते है
1. दोषी अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन पर आपराधिक केस दर्ज हो।
इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव अस्पताल (मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल) की भयावह खबर पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरी चोट है।
नवजात शिशुओं को चूहों ने कुतरा और लगातार दो ही दिनों में दोनों मासूमों की मौत हो गई। यह किसी एक नर्स या कर्मचारी की गलती नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता और सरकार की सीधी जिम्मेदारी है।
2021 में भी यही घटना हुई थी, लेकिन सबकुछ “जांच और निलंबन” की औपचारिकता में दबा दिया गया। आज फिर वही शर्मनाक हादसा हुआ। आखिर कब तक लापरवाही को “नाजुक हालत” का बहाना बनाकर ढका जाएगा?
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी से सवाल है कि मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में अगर नवजात भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता किस भरोसे अस्पताल जाएगी?
हम @CMMadhyaPradesh से माँग करते है
1. दोषी अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन पर आपराधिक केस दर्ज हो।
2. मृतक शिशुओं के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय मिले।
3. अस्पतालों की स्थिति पर हाई-लेवल मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय हो।
4. स्वास्थ्य सेवाओं में निजी कंपनियों की मनमानी रोककर ठोस सुधार लागू किए जाएं।
यह घटना सिर्फ इंदौर या मध्य प्रदेश की नहीं, बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का आईना है।
भारत सहित पुरी दुनिया में रहने वाले भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों को *भीम आर्मी भारत एकता मिशन* के 9वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
जय भीम, नीला सलाम, जय संविधान।
#भीम_आर्मी_स्थापना_दिवस
इन त्रासदियों को अभी न जाने कितनी सदियों तक सहना है हौंसला रखिए,
वे तुम्हें जीने नहीं देंगे, हम तुम्हें मरने नहीं देंगे!
बहुजन साहित्य के प्रतिनिधि, महान रचनाकार ओमप्रकाश वाल्मीकि जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।
16 नवंबर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में आदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतार कर वीरगति को प्राप्त होने वाली वीरांगना माता उदा देवी पासी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन।
जनता को सुरक्षा की गारंटी देने वालों, राजस्थान में बच्चियों की सुरक्षा तो कर नही पाए। राजस्थान में अब अपराधियों का काम तो पुलिस ही कर रही है। रक्षक ही भक्षक बन गए!
दौसा के लालसोट में पुलिस सब-इंस्पेक्टर द्वारा सात वर्षीय दलित मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक और इस पर जुल्म की पराकष्ठा ये कि इस घटना की शिकायत करने गए पिता को पुलिस ने बेरहमी से पीटा , हाथ तोड़ दिया!
आज मैं अपने पीड़ित परिवार से मिलने जाऊंगा।
बेल्डा प्रकरण हरिद्वार (उत्तराखंड) में समाज के लोगों के ऊपर लगाए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने के साथ-साथ शासन व प्रशासन के द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को स्वीकृत किया गया!
यह संघर्ष की जीत है। समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ-साथ भीम आर्मी भारत एकता मिशन के हमारे प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह जी, प्रदेश व जिले के सभी साथियों की मेहनत रंग लाई! इस संघर्ष के लिये सभी साथियों को जय भीम, जय मंडल।
16 नवंबर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में आदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतार कर वीरगति को प्राप्त होने वाली वीरांगना माता उदा देवी पासी जी की जयंती पर उन्हें शत् - शत् नमन। https://t.co/DSCWncq8cN
बाँसवाड़ा जिले के हनिमेश आदिवासी, MBBS स्टूडेंट की सीकर में हत्या कर हाँस्टल के बाहर फेंक दिया, जिसके शरीर में 11 फ्रेक्चर आये हैं, एक माँ अपने बेटे के लिए न्याय मांग रही है लेकिन आज 7 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्या सरकार व पुलिस अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है।
@ashokgehlot51 जी आखिर कब तक ऐसे ही दलित,आदिवासी अपने बच्चों को खोते रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी जी के राज में बहुजनों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही और अब ये जानलेवा हो गया है।
बाराबंकी में सामुहिक दुष्कर्म पीड़ित दलित छात्रा की कहीं सुनवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलन्द हो गए और अपनी हरकतों से बाज़ नही आए और अंत में युवती ने जान दे दी! बेहद दुखद, शर्मनाक और निंदनीय।
अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हैदरगढ़ थाने के पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया जाए व दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर सख्त सजा दिलाई जाए।