भारत के स्वर्णिम भविष्य की उड़ान जारी है🇮🇳🏅
जैवलिन थ्रो में न���रज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया तो वहीं यश वीर सिंह ने दमदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीतकर तिरंगे का मान ओर ऊँचा कर दिया…
यह सफलता करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, अनुशासन और संकल्प के बल पर दुनिया के सबसे बड़े मंच पर भी भारत का परचम लहराया जा सकता है।
नीरज चोपड़ा जी और यश वीर सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
मेरे विधानसभा क्षेत्र रानियां के गाँव संतनगर के होनहार खिलाड़ी राजिंदर सिंह जी का भारतीय हॉकी टीम में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है…
FIH वर्ल्ड कप 2026 में तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने का यह गौरव उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है।
राजिंदर सिंह जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित करने का काम करेंगे।
इनेलो सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि जननायक चौ. देवीलाल जी की विचारधारा और लोहपुरुष चौ. ओमप्रकाश चौटाला जी के सिद्धांतों पर खड़ा एक जनआंदोलन है…
हमारे फैसले दिल्ली की दरबारों में नहीं बल्कि गांवों की चौपालों और समर्पित कार्यकर्ताओं की सोच के आधार पर तय होते हैं।
इसी परंपरा को निभाते हुए इनेलो ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों से दूरी बनाए रखने का फैसला लिया है।
प्रदेश की जनता ने देखा है कि जिस तरह कांग्रेस ने वर्षों तक धर्म, जात-पात और क्षेत्रवाद की राजनीति की, उसी राह पर आज भाजपा भी चल रही है। सत्ता के लिए समाज को बांटने की इस राजनीति को हरियाणा अब और स्वीकार नहीं करेगा।
इनेलो का संकल्प साफ है कि कांग्रेस को सत्ता से दूर और भाजपा को सत्ता से बाहर रखते हुए हरियाणा में एक मजबूत, ईमानदार और जनहितकारी इनेलो सरकार बनाना।
हमारा भरोसा सत्ता के गलियारों पर नहीं बल्कि जनता की ताकत और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर है।
हमारे फैसले दिल्ली की दरबारों में नहीं बल्कि गांवों की चौपालों और समर्पित कार्यकर्ताओं की सोच के आधार पर तय होते हैं…
इसी सोच के साथ राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों से दूरी बनाना हमारा सिद्धांत आधारित फैसला है।