आदरणीय सोनम वांगचुक जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि अपना आमरण अनशन स्थगित कर दीजिए। इस संवेदनहीन सरकार से आपकी नैतिक लड़ाई को समझने या सच्चे संवाद की उम्मीद बहुत कम है।
आपके पीछे खड़े हर युवा को वचन है कि शिक्षा और हर सड़ते तंत्र के सवाल हम सड़क से संसद तक उठायेंगे। जय हिंद!
बच्चों को स्कूल के लिए रोना पड़ रहा है।
कितना हृदय विदारक और मार्मिक दृश्य है।😢
शिक्षा, सत्ता में बैठे लोगो की प्राथमिकता नहीं है।
क्या नेताओ के बच्चे भी स्कूल और शिक्षा के लिए ऐसे बिलबिलाते है?
जवानों!!!??
पढ़ाई वढ़ाई, काम धंधा छोड़कर कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुट जाओ 🚶♂️💨🎉🔥💪
देखो सरकार को आपकी कितनी चिंता है 🤔👀💭🔮💫
इतनी चिंता आपकी शिक्षा और रोजगार की नहीं होती है।
तय आपको करना है जाना कहा है।
जवानों!!!??
पढ़ाई वढ़ाई, काम धंधा छोड़कर कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुट जाओ 🚶♂️💨🎉🔥💪
देखो सरकार को आपकी कितनी चिंता है 🤔👀💭🔮💫
इतनी चिंता आपकी शिक्षा और रोजगार की नहीं होती है।
तय आपको करना है जाना कहा है।
बाबसाहेब भीमराव अंबेडकर के बारे में सबसे बड़ा झूठ ये है कि वो सिर्फ़ दलितों के नेता थे.
सच तो ये है कि अगर डॉक्टर अंबेडकर दलितों के मसीहा हैं तो महिलाओं के लिए भी भगवान से कम नहीं हैं.
ये डॉक्टर अंबेडकर ही थे जिन्होंने भारत में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलवाया…वरना स्विट्ज़रलैंड जैसे देश में भी महिलाओं को ये अधिकार 1971 में जाकर मिल पाया.
जिस जमाने में महिलाएँ चारदीवारी में बंद रहा करती थीं, डॉक्टर अंबेडकर ने उस दौर में कामकाजी महिलाओं को मातृत्व अवकाश दिलवाया…वरना अमेरिका जैसे देश में भी महिलाओं को ये अधिकार 1993 में मिला.
महिलाओं को नहीं भूलना चाहिए कि उन्हें संपत्ति में बराबर अधिकार दिलाने की वकालत भी डॉक्टर अंबेडकर ने ही की थी.
ध्यान रहे कि…
बाबासाहेब ने मनुस्मृति को सिर्फ़ इसलिए नहीं जलाया था कि इसमें दलित विरोधी बातें लिखी थीं…बल्कि इसलिए भी जलाया था क्योंकि इसमें महिलाओं को ग़ुलाम बनाने के तरीक़े लिखे थे.
कुल मिलाकर देश की महिलाओं को याद रखना चाहिए कि भारत में महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा डॉक्टर अंबेडकर जी ही थे.
जय भीम जय भारत…
#संविधान_निर्माता_बाबा_साहब
मा.@myogiadityanath जी,
प्रदेश के 20,000 #CHOs व 1.5 लाख संविदा स्वास्थ्यकर्मी 6-7 माह से #MutualTransfer की प्रतीक्षा में हैं।
यह ट्रांसफर सिर्फ स्थानांतरण नहीं,बल्कि परिवार,बच्चों की पढ़ाई और मानसिक शांति से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है।
@UpNhm इसी माह मई 2025 मैं ही सूची जारी करे
जम्मू-कश्मीर के पूंछ और तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में 15 निर्दोष नागरिकों की मृत्यु और 43 लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाला है।
यह हमला न केवल भारत की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि यह स्पष्ट करता है कि पाकिस्तान किस तरह आम नागरिकों को निशाना बनाकर शांति और सुरक्षा के हर प्रयास को नष्ट करना चाहता है।
हमारी संवेदनाएँ पीड़ितों के साथ हैं, प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
यह समय है एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कठोरतम रुख अपनाने का।
जय भीम! जय भारत!
केरला की दलित समाज की बेटीयों नें अंतरराष्ट्रीय U-13 रग्बी खेल चैम्पियनशिप🏆 में जापान को हराकर गोल्ड मेडलिस्ट बनकर भारत का नाम रोशन किया,बधाई जरुर दीजिए 💐💐💙💙🎉🎉✨️✨️🎊
श्रम मंत्री रहने के दौरान मजदूरों के लिए महंगाई भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, काम के घंटे 12 से हटाकर 08 घंटे करना, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश, ट्रेड यूनियन को बाध्यकारी मान्यता... आदि सब बाबा साहेब आम्बेडकर की देन है।
मजदूर दिवस पर बाबा साहेब को नमन।
जय भीम
जनपद मैनपुरी थाना किशनी ग्राम नगरिया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों के द्वारा जेसीबी लगाकर उठा लिया गया है। प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित करें। UP Police @Procell Mainpuri Mainpuri LIVE News @highlight
राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और क्रान्तिज्योति राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के महान संघर्ष और समर्पण पर आधारित फिल्म 'फुले' देशभर में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि 'फुले' फिल्म को सभी राज्यों में टैक्स फ्री किया जाए, ताकि समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं, गरीबों और वंचित तबकों तक फुले दंपती के विचार पहुँच सकें।
यह समय है कि हम अपने असली नायकों को सम्मान दें और उनकी प्रेरणा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएं। फुले केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक क्रांति हैं!
जय भीम, जय फुले!
#PhuleTaxFree #समानताकाअभियान #PhuleMovie #SocialJustice #जयफुले
सत्य का शोध करने निकले देश के पहले महात्मा की कहानी, स्कूलों में मुफ्त दिखानी चाहिए फिल्म
महात्मा ज्योतिबा फुले फिल्म को हर एक स्कूल में हर एक बच्चें को देखना चाइए मुफ्त में जिससे बच्चो को भी सावित्री बाई फुले के बारे में जानकारी मिले।।।
पूरी भाजपा के नेताओं के जितने बच्चे फ़ौज में होंगे…उससे ज़्यादा तो मेरे अपने परिवार के लोग सेना में अपनी जान दाँव पर लगा चुके हैं…
…लेकिन आज भाजपा का आईटी सेल मुझे देशद्रोही कह रहा है क्योंकि मैं बिना डरे सवाल पूछती हूँ.
प्रधानमंत्री से सवाल पूछना देशद्रोह है क्या?
@narendramodi
#बीजेपीआईटीसेलदेशकाग़द्दारहै
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बड़ागांव में दलित समाज के आत्मसम्मान पर हुआ खुला जातंकी हमला।
दलित युवक जितेंद्र अहिरवार की बारात का रास्ता रोककर पूरी बारात पर हमला करना और पथराव करना — यह दलित समाज के सम्मान की बेरहमी से की गई हत्या है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
यह सिर्फ जातीय घृणा नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास के सबसे प्राचीन आतंकवाद — जातीय आतंकवाद — का जीवित प्रमाण है।
हम सरकार, प्रशासन और पूरे समाज से सवाल पूछते हैं –
क्या यह आतंकवाद से भी अधिक भयावह नहीं है?
क्या दलितों की बारातें अब भी जातीय आतंकवाद की ‘इजाज़त’ की मोहताज हैं?
हम @MP_MyGov से माँग करते हैं:-
मामले में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए
पीड़ित युवक को सुरक्षा, मुआवज़ा और सम्मान प्रदान किया जाए
प्रशासन ऐसे मामलों में त्वरित और सार्वजनिक कार्रवाई करे।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51