आज खनौरी बॉर्डर पहुंचकर किसानों की मांगों को लेकर 10 माह से आंदोलन कर रहे किसानों व पिछले 18 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी से मुलाकात की साथ ही उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही डॉक्टरों की टीम से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
@OfficialBKU@ANI
आज़ादी के 77 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन, रामगढ़िया बोर्ड दिल्ली एवं विश्व रामगढ़िया विश्वकर्मा संगठन की तरफ़ से आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
#IndependenceDay@OfficialBKU
आज प्रयागराज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुआ तथा शंकरगण ब्लाक में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वहा पर स्थित PPGCL पावर प्लांट के गेट पर प्रदर्शन कर, प्रशासन के माध्यम से मांग किया कि PPGCL के द्वारा प्लांट निर्माण में जमीन अधिग्रहण करते समय जो PPGCL कंपनी ने वादे किए थे वही सभी वादे तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाए, मांग न पूरी होने पर किसान-मजदूर हितो के लिए आन्दोलन करेगी भाकियू
@RakeshTikaitBKU@OfficialBKU
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!
माँ भारती की रक्षा एवं देश की आजादी में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि प्रणाम।
आजादी के महान पर्व को सब एकजुट होकर मनाएं एवं भारत की एकता,अखंडता अटूट बनाए रखने का संकल्प लें।
जय हिंद 🇮🇳
गंगा,यमुना,यहां नर्मदा
मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा के संग गिरजा
शांति प्रेम की देता शिक्षा
मेरा भारत सदा सर्वदा !
आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को कोटि-कोटि नमन।
#IndependenceDay2024
पूरा देश ये कहता है कि विनेश फोगाट के साथ में साजिश हुई है। पूरी टीम उसके साथ थी, पूरे मैनेजमेंट के लोग थे, उसके बाद भी वेट बढ़ गया, ये पूरा एक साजिश के तहत हुआ है, उसकी जांच हो जाए, उसमें निकलेगा लेकिन जांच करेगा कौन जब जज वकील बन जाएगा तो सजा निश्चित है,तो ये तो भाई वकील भी ये ही और हाकिम भी ये ही तो सजा तो निश्चित है।
रेसलर विनेश फोगाट को लेकर सर्व खाप की ओर से एक महापंचायत की गई. जिसमें ये फैसला लिया गया कि जब विनेश फोगाट वापस आएगी तो खापें उनका स्वागत करेगी और साथ ही एक समारोह में विनेश को सर्व खाप की ओर से गोल्ड दिया जाएगा...
#vineshphogat#wrestling
खटकड़ टोल की गुंडागर्दी,किसानों से जबरन वसूली व 20 किलोमीटर के दायरे के गांवों को टोल फ्री कराने के लिए कल 11 अगस्त को सुबह 10 बजे सभी किसान भाई और नौजवान साथी अपने ट्रैक्टरों के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में टोल पर पहुंचे!
किसानों की आस्था को ध्यान में रखते हुए आज ग्राम अटूटा में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
किसान मज़दूर एकता ज़िंदाबाद
भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद
@OfficialBKU@kisanItcell1
यह एक बेहद दुखद खबर है की देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता।
@Phogat_Vinesh@PMOIndia@ANI@OlympicKhel
आवश्यक सूचना:-
संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 9अगस्त 2024 को प्रदेश के प्रत्येक जनपद के जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर परेड कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
@OfficialBKU