NSUI संगठन के चुनाव दो चरणों में होगे।
1 . कॉलेज और यूनिवर्सिटी मैं होगे
2. स्टेट लेवल और जिला स्तर पर
उम्र 16 से 27 वर्ष
मेमरशिप फीस 3 साल के लिए 45 रु
@SachinPilot@VinodJakharIN
युवाओं द्वारा एक महत्वपूर्ण विषय मेरे संज्ञान में लाया गया है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी (वरिष्ठ अध्यापक) शिक्षक भर्ती परीक्षा में 4,037 पदों की वृद्धि की गई है। पूर्व में कुल 6,500 पद थे, जो अब बढ़कर 10,537 हो गए हैं। यह वृद्धि 50 प्रतिशत से भी अधिक है।
पूर्व निर्धारित नियमों एवं परंपराओं के अनुसार जब किसी भर्ती में 50 प्रतिशत से अधिक पद बढ़ाए जाते हैं, तो अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने हेतु आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाती रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रक्रियाधीन भर्ती में 100 प्रतिशत पद वृद्धि की व्यवस्था लागू की थी लेकिन वो उक्त विज्ञप्ति जारी होने के बाद लागू हुआ था।
ऐसे में हजारों युवाओं की यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है कि इस भर्ती में भी आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए, ताकि अधिक से अधिक बी.एड. कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके। साथ ही, इतनी बड़ी संख्या में पद बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाना चाहिए।
अतः प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह है कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाए तथा परीक्षा तिथि जो जुलाई माह में ही है पर पुनर्विचार कर अधिक से अधिक युवाओं को समान अवसर प्रदान किया जाए।
@RajCMO