राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता, महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!
उनकी अमर रचनाएं और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विचार युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे।
आज ही के दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपा था।
जो कांग्रेस आज संविधान बचाने की बात करती है, उसने ही सत्ता के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम किया था।
#SamvidhanHatyaDiwas
*अपनों के साथ, अपनों के बीच*
आज भाजपा प्रधान कार्यालय खोजावाला पर जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना एवं उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कहा।
जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है।
खड़ी गाड़ी में शीशा तोड़कर नकदी की चोरी करने वाले अपराधियों को भी जल्द पकड़ने के लिए कहा है l
पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि वह चोरियों पर लगाम लगाए और चोरी के अपराधियों को शीघ्र पकड़े और पुलिस की गश्त बढ़ाए l
12 वर्षों में भारत की विदेश नीति ने दुनिया में नई पहचान बनाई है।
वैक्सीन मैत्री से लेकर #G20 की ऐतिहासिक अध्यक्षता तक, Global South की आवाज़ बुलंद करने से लेकर दुनिया की बड़ी शक्तियों के साथ संतुलित संबंधों तक; भारत आज एक आत्मविश्वासी, निर्णायक और विश्वसनीय वैश्विक नेतृत्व के रूप में उभरा है।
‘फॉलोअर’ नहीं, ‘वर्ल्ड लीडर’ बनकर उभरे भारत की यह गाथा है नए भारत की विदेश नीति की सफलता की कहानी।
#12YearsOfIndiaFirst
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, विश्व योगासन चैंपियनशिप में देश का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों, युवा साथियों एवं अन्य नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व योगासन चैंपियनशिप में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योगाभ्यासियों से संवाद किया और उनकी प्रेरणादायी यात्रा और अनुभवों को जाना। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की, कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।
#YogaForHealthyAgeing
जनसेवा का संकल्प, समाधान की ओर सशक्त कदम...!
आज लोहावट विधानसभा क्षेत्र के आसरलाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम में सहभाग कर शिविर का अवलोकन किया तथा पौधारोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित हो ग्रामीण सेवा शिविर शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के जरिए आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ सहजता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हो रहा है।
जनकल्याण, सुशासन और सेवा—यही हमारी प्राथमिकता है। 🌱
#Lohawat #GramSevaShivir #JanSeva #ViksitRajasthan #SuShasan
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज जयपुर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेते हुए निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 15 लाख लाभार्थियों को 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की तथा लाभार्थियों से संवाद किया।
कार्यक्रम में सांसद श्री @RaoRajendraBJP, विधायक श्री @KalicharanSaraf सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, निजी नियोक्ता एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।