मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी श्री सोनू कनौजिया के पिता जी स्व० राम गोपाल कनौजिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।
भाजपा आचार संहिता के ख़िलाफ़ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों को जीतने की साज़िश कर रही है। सबके वीडियो बनाए जाएंगे और FIR भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ करवाकर सज़ा दिलवाई जाएगी।
जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधानपरिषद में होंगे और चुनावी घपला करनेवाले अधिकारी जेल में होंगे। भाजपा किसी की सगी नहीं है।
न कोई बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा।
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!
@ECISVEEP@ceoup
रामपुर की धरती से आदरणीय आज़म खान साहब के लिए हमारा यही ऐलान है : जो आज़म थे, वो आज़म हैं, वो आज़म रहेंगे।
फ़र्ज़ी मुक़दमों में इतनी ताक़त नहीं है कि वो सच को क़ैद कर सकें। षड्यंत्र रचकर किसी को क़ैद में रखनेवाला भी हमेशा अपने दिमाग़ की जेल में डरके मारे बंद रहता है क्योंकि उसे हर पल यही डर सताता है कि कल को जब सच सामने आयेगा तो उसे अपने किये की सज़ा भुगतनी ही होगी। वो कल की सज़ा के बारे में सोच-सोचकर अंदर-ही-अंदर गलता-डरता रहता है।
भ्रष्ट अधिकारी और फ़र्ज़ी मुक़दमे भाजपाई शासन-प्रशासन के दो अहम हथियार हैं। जब भी भाजपा की नाइंसाफ़ी का इतिहास लिखा जाएगा रामपुर का नाम सबसे ऊपर आयेगा।
जौहर यूनिवर्सिटी को बंद करने की साज़िश दरअसल पीडीए से पढ़ाई के अधिकार को छीनने का षड्यंत्र है। जो हज़ारों स्कूल बंद कर सकते हैं वो यूनिवर्सिटी को क्या छोड़ेंगे। ये दक़ियानूसी नकारात्मक भाजपाई लोग आदरणीय आज़म ख़ान जी से इसलिए चिढते हैं क्योंकि ये ख़ुद कभी आज़म साहब की तरह तरक़्क़ीपसंद और सकारात्मक नहीं हो सकते हैं।
भाजपा का इल्म और तालिम से छत्तीस का आँकड़ा है। इल्म के मामले में भाजपा सिफ़र है।
बदले की भावना रखनेवाली भाजपा को जनता हमेशा के लिए बदल देगी।
लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं।
आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या?
चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।
हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के।
घोर निंदनीय!
हमारा सवाल ये नहीं है कि ऐसे आपत्तिजनक पोस्टर लगा कौन रहा है, हमारा सवाल ये है कि ‘लगवा कौन रहा है?’
वैसे इस सवाल का जवाब हमारे पास तो है ही लेकिन हम इन पोस्टरों के पीछे के मुख्य ‘धनदाता’ का नाम सरकार से सुनना चाहते हैं। जाती हुई सरकार क्या इतनी कमज़ोर हो गई है कि ऐसे पोस्टर सरेआम लग रहे हैं लेकिन न तो पुलिस को दिखाई दे रहे हैं न स्थानीय प्रशासन को। भाजपा सरकार अपने प्रशासन का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाये।
वैसे जितने अधिक इस प्रकार के पोस्टर लग रहे हैं उतना ही पीडीए समाज एकजुट हो रहा है। हो सके तो उप्र के हर मुख्य चौराहों पर ऐसे पोस्टर अधिक से अधिक लगवाएं। आपका स्वागत है। अग्रिम धन्यवाद!
पीडीए समाज के मान को पहुंचेगी जितनी ठेस
उतना ही पीडीए समाज होगा संगठित और एक
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती कान्ति सिंह (लखनऊ खण्ड स्नातक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं।
श्रीमती कान्ति सिंह जी की जीत में हमारी जीत है।
आपका
अखिलेश
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री सुशील कुमार पटेल (लखनऊ खण्ड शिक्षक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं।
श्री सुशील कुमार पटेल जी की जीत में हमारी जीत है।
आपका
अखिलेश
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रमेन्द्र सिंह (मेरठ खण्ड स्नातक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं।
श्री प्रमेन्द्र सिंह जी की जीत में हमारी जीत है।
आपका
अखिलेश
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री शशांक यादव (आगरा खण्ड स्नातक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं।
श्री शशांक यादव जी की जीत में हमारी जीत है।
आपका
अखिलेश
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी (गोरखपुर-फ़ैज़ाबाद खण्ड शिक्षक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं।
डॉ. संजयन त्रिपाठी जी की जीत में हमारी जीत है।
आपका
अखिलेश