बिहार सरकार कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं देती। 20 लाख रोज़गार का सृजन करेंगे उसका क्या ब्लूप्रिंट है। कैसे देंगे? बिहार में उद्योग नहीं लगेंगे तो रोज़गार कहां से आएगा। पलायन रोकने पर कोई चर्चा नहीं की गई है। हर तरह से बिहार सरकार का बजट फेल है: तेजस्वी यादव, RJD
उपमुख्यमंत्री ने बजट पेश किया है। बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर और ज्यादा पैसा खर्च करने की बात कही गई है। बजट में हर क्षेत्र के बारे में ख्याल रखा है। कोरोना के कारण दुनिया की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है उसके बावजूद भी हम सभी कामों को आगे बढ़ाना चाहते हैं: बिहार CM नीतीश कुमार
जाति आधारित जनगणना एक बार की जानी चाहिए। इससे सही जानकारी मिलेगी। किस जाति के कितने लोग हैं और उनके लिए क्या करना चाहिए, इसके बारे में निर्णय लेना आसान होगा: बिहार CM नीतीश कुमार @NitishKumar@Jduonline#Bihar#nitishkumar
यह सही है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। दाम कम हों तो सबको अच्छा लगेगा: पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के सवाल पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार @NitishKumar@Jduonline@RajivRanjanJDU
सरकार और किसानों की कई दौर की वार्ता चल रही है लेकिन नतीजा नहीं निकल रहा है। यह दर्शाता है कि सरकार किसानों पर अपनी बात थोपना चाहती है। किसान आंदोलन को पहले दिन से ही बदनाम करने की कोशिश की जा रही है: #तेजस्वी_यादव#RJD
बिहार: राजद नेता तेजस्वी यादव ने इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद उनके परिजनों से छपरा में मुलाकात की।
उन्होंने कहा,"हमने पहले दिन से ही कहा है कि बिहार में जिस प्रकार से अपराध बढ़ रहा है, लग रहा है कि सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।"
सभी 22 छात्र कोरोना एंटीजन टेस्ट के दूसरे राउंड में निगेटिव निकले। अब इनका आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा और सैंपल पटना भेजा जाएगा: डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर, नसीम खान #biharnews#coronavirus
बिहार: पटना में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद की मां के श्राद्ध कर्म के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। #NitishKumar#biharnews
हम इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते, हमसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। पार्टी के अंदर बहुत चीजें चलती रहती हैं, इसके बारे में हमें कोई सूचना नहीं है : बिहार CM नीतीश कुमार, कांग्रेस विधायकों की नाराज़गी की ख़बरों पर #biharnews#nitishkumar
बिहार: पटना में आज से 9वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुल गए हैं। एक शिक्षिका ने बताया, "सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का हम पालन कर रहे हैं। यहां सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। 50% बच्चों को बारी-बारी से बुलाया जा रहा है।" #biharnews
40-45 सीटें लाने के बाद आप कह रहे हैं आपको दबाव में CM बनाया गया। आपने यह दबाव क्यों स्वीकार किया? अरुणाचल में आपके 6 विधायकों को तोड़ा गया और आप प्रतिकार तक नहीं कर पाए। इतनी लाचारी हमने बिहार के किसी कद्दावर नेता में नहीं देखी थी: मनोज झा, RJD @manojkjhadu@RJDforIndia
वो उनका अपना फैसला है, हम उनकी बात नहीं कर सकते। इसका कोई असर बिहार में नहीं पड़ेगा: बिहार उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर @renu_bjp@Jduonline
बिहार: स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर जूनियर डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल।जूनियर डॉक्टर एसोशिएसन के अध्यक्ष ने बताया, "2017 में सरकार ने संकल्प निकाला था कि हर 3 साल पर स्टाइपेंड की राशि बढ़ाई जाएगी। जो जनवरी 2020 में होना था अभी तक कोई निर्णय नहीं आया है।"
#BiharHealthDept#Bihar
बिहार: पटना में आज सुबह कोहरा छाया रहा। एक व्यक्ति ने बताया," पटना में बहुत ज़्यादा पारा गिर गया है जिसकी वजह से काफी ठंड लग रही है। पिछले साल के मुताबिक इस बार काफी ठंड है। कोहरा की वजह से गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत होती है।"
लालू यादव से मिलने तेजस्वी यादव रिम्स हॉस्पिटल रांची पहुंचे। उन्होंने बताया, "आप सब को ख़बर होगी कि लालू जी की किडनी 25% काम कर रही है। पिछले 4-5 महीनों से मैं उनसे नहीं मिला हूं। बिहार चुनाव के बाद पहली बार आज हम लालू जी से मिलने पहुंचे हैं।"
@RJDforIndia@yadavtejashwi
बिहार में दिनदहाड़े अपहरण हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं। सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है। चुनाव का समय हम कहते थे कि नीतीश जी थक चुके हैं। सही में सरकार थकी हुई चल रही है: तेजस्वी यादव, राजद @yadavtejashwi@RJDforIndia
छात्र/युवा विश्वविद्यालयों में प्रतिरोध का स्वर उठायें तो वो नक्सली/देशद्रोही,किसान-मजदूर सड़कों पर आयें तो खालिस्तानी-पाकिस्तानी,टुकड़े-टुकड़े गैंग/विपक्ष द्वारा 'बहकाए' लोग.हे सत्ता प्रतिष्ठान!आईना देखें!आपके कर्म आपको सबसे बड़ा देशद्रोही साबित करते हैं @manojkjhadu