पहलगाम में मारे गए 26 लोगों की मौत का बदला भारत ने ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत देर रात भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों को निशाना बनाया।
https://t.co/hzUXgoFTcs
शिवहर जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के कहतरवा गांव में गुरुवार रात पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बारातियों के लिए खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
https://t.co/1wjWWcf7vU
#BiharNews
मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के चचेरे भाई की पोती की आज 30 अप्रैल को शादी है। एक दिन का पैरोल मिलने के बाद अनंत सिंह 24 घंटे जेल से बाहर रहेंगे।
बता दें कि मोकामा शूटआउट केस में 24 जनवरी से अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं।
https://t.co/vKeU1uHWV4
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बोधगया में वेलकम राज्य अतिथि गृह का उद्घाटन किया, जो 110 कैमरों से लैस है और 136 करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह गेस्ट हाउस 8 एकड़ में फैला है
#bihar#NitishKumar#biharpolitics#NDAGovt
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता (सिविल, यांत्रिक और विद्युत) के कुल 1024पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
#BiharNews#Students#Job#Employment
https://t.co/SVTNpEL0TL