पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस टीका निशुल्क लगाएगी । मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिये इसकी घोषणा की है ।
(फाइल फ़ोटो)
#covid19#Nitishkumar
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्सीन के एक डोज की कीमत की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक, कोविशील्ड की एक खुराक प्राइवेट अस्पताल में जहां 600 रुपए में मिलेगी, वहीं सरकारी अस्पताल में इसकी कीमत 400 रुपए होगी ।
#covishield#COVID19
रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी। #jharkhandlockdown
#UGCNET: कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC NET भी स्थगित कर दी गई है। NTA ने मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 को इसको लेकर नोटिस जारी किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। #ugcnet2021
नई दिल्ली : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है । उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है । कांग्रेस नेता ने कहा कि हाल में जो भी लोग संपर्क में आए हैं, वो सभी कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करें और सुरक्षित रहें । #RahulGandhi
(फ़ाइल फ़ोटो)
कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटों में देश में कोरोनो संक्रमितों की कुल 2,73,810 नए मामलें दर्ज किए गए। इस दौरान 1619 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार -
कुल मामले : 1,50,61,919
सक्रिय मामले : 19,29,329
ठीक हुए : 1,29,53,821
कुल मौते :1,78,769
पटना : जेडीयू विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मेवालाल चौधरी (Mewalal chaudhary) का निधन हो गया है । वह तीन दिन पहले Corona Positive हुए थे । वह पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे । चौधरी पिछले साल हुए चुनाव में मुंगेर की तारापुर सीट से जेडीयू के टिकट पर विधायक चुने गए थे ।
News update :
बिहार में पिछले 24 घंटे में 6133 नए कोरोना पॉजिटिव मामलें,
कुल सक्रिय मामलों की संख्या 29078 हुई
पटना में सबसे अधिक 2105 केस मिले
मरीजो की रिकवरी रेट 89.79%
#covid19#Coronacases#BiharNews
सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली, डिप्टी सीएम तारकिशोर ने भी लगवाया टीका
CM #NitishKumar on Thursday received his second dose of #COVID19Vaccine.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता @fazalmallick ने बताया कि दो फरवरी को अमर शहीद जगदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी जिला मुख्यालयों पर तीनों कानूनों की प्रतियां जलाई जाएगी और पार्टी कुशवाहा के नेतृत्व में दस हजार से ज्यादा गांवों में चौपाल लगाएगी
रालोसपा का कृषि कानूनों के खिलाफ 10 हजार गांवों में चौपाल का ऐलान I चौपाल दो फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी, @RLSPIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष @UpendraRLSP ने कहा कि यह लड़ाई किसान बनाम पूंजीपतियों की है और सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है #KisanAndolan#FarmersProtest
Priyanka Gandhi Vadra ने कहा कि भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जन प्रतिनिधियों को धमकाने के लिए FIR करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है
https://t.co/7ddLhSTJL0
#FarmerProtest#Congress#PriyankaGandhi
#sasaram: कृषि बिल को वापस लेने को लेकर आज मानव श्रृंखला बनाया गया। सासाराम के विधायक राजेश गुप्ता ने कहा, "यह कृषि बिल किसान विरोधी बिल है, सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। महागठबंधन किसानों के न्याय के लिए मजबूती के साथ खड़ी है।" #rohtas#RJD#FarmerProtest@RohtasRjd