माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के नागरिकों को समय पर जाँच, समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँच सके।
@samrat4bjp
उन्होंने कहा कि बिहार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की धरती है। इसी पावन भूमि पर गुरु गोविंद सिंह जी और भगवान महावीर का जन्म हुआ तथा भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई। ऐसी गौरवशाली विरासत वाली धरती को विकास और समृद्धि के नए शिखर पर ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
आप सभी को शीतला सप्तमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां शीतला से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का संचार हो तथा हर परिवार पर माता का आशीर्वाद बना रहे।
#SheetalaSaptami
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में 'पुलिस दीदी' पहल महत्वपूर्ण कदम है।
स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, कोचिंग संस्थान, बाजार एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।
#PoliceDidi
#WomenSafety
#WomenEmpowerment
#NariShakti
#SafeBihar
आज दिनांक 02.09.2026 को @IPRDBihar के संवाद कक्ष में कला एवं संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में विभागीय प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान माननीय मंत्री द्वारा विभाग की उपलब्धियों, योजनाओं, पहलों एवं भावी कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
#BiharGovernment
#ArtAndCulture
#PressConference
स्वस्थ बिहार की दिशा में बड़ी पहल।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने पटना में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा सभी 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को रवाना किया। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की प्राथमिक जाँच एवं स्क्रीनिंग करेंगे।
@samrat4bjp
#HealthyBihar
#SwasthBihar
#HealthcareAtYourDoorstep
#HealthForAll
बिहार की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत और जीवंत लोककला की अनुपम झलक अब बेंगलुरु में।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी 3 सितंबर को ‘बिहार महोत्सव 2026’ का शुभारंभ करेंगे। ‘एक बिहार - श्रेष्ठ बिहार’ की भावना के साथ आयोजित यह महोत्सव बिहार की कला, संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का एक भव्य अवसर बनेगा।
@ChosenbyGurudev@wfacofficial@artoflivingic
#BiharMahotsav2026
#EkBiharShreshthaBihar
#PrideOfBihar
#CultureOfBihar
#HeritageOfBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष अभियान 02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में 211 नए डिग्री कॉलेज, 700 मॉडल स्कूल, ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप और विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से बिहार की शिक्षा व्यवस्था आधुनिक, सुलभ और छात्र-केंद्रित बन रही है।
@samrat4bjp@BiharEducation_#EducationTransformation
#StudentCentricEducation
#EducationForAll
#DigitalEducation
#HigherEducation
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस समझौते के बाद सोन नद के जल के बेहतर उपयोग के लिए जलाशयों के निर्माण तथा सोन नद को फल्गु नदी से जोड़ने की प्रस्तावित परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा सकेगा। इससे गया जी सहित दक्षिण बिहार के कई क्षेत्रों में जल की उपलब्धता बढ़ेगी।
फल्गु नदी में पर्याप्त जल उपलब्ध रहने से पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को तर्पण एवं पिंडदान में भी सुविधा होगी।
यह ऐतिहासिक समझौता बिहार और झारखंड के लिए जल सुरक्षा, बेहतर जल प्रबंधन और साझा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बिहार एवं झारखंड के बीच सोन नद के जल बंटवारे को लेकर पिछले 25 वर्षों से लंबित विवाद के समाधान के लिए आज नई दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच हुए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) को लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह समझौता केवल जल बंटवारे से जुड़े विवाद का समाधान नहीं है, बल्कि बिहार और झारखंड के बीच सहयोग, विश्वास और साझा विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत है।
नए समझौते के तहत बिहार को 5.75 एम.ए.एफ. तथा झारखंड को 2.00 एम.ए.एफ. सोन नद का जल आवंटित करने पर औपचारिक सहमति बनी है। इससे विशेष रूप से दक्षिण बिहार तथा झारखंड के पठारी एवं सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल की उपलब्धता बेहतर होगी।
@AmitShah@samrat4bjp