मुजफ्फरपुर मे एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या। बता दे, देर रात सदर थाना क्षेत्र के पताही वार्ड संख्या 3 के निवासी रामकिशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी अपनी बुलेट से यादव नगर चौक से पान खाकर वापस अपने घर को लौट रहे थे तभी अपराधियों ने ठाकुर हाऊस के पास उन्हें गोली मार दी।
अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर भगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई। जवाबी करवाई में पुलिस एक्शन में अमन साहू मारा गया
दरअसल जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत का राजनीति में स्वागत है. क्योंकि डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बने तो अच्छा, पर नेता का बेटा नेता बने तो कई सवाल, ये ठीक नहीं.
#JitanRamManjhi#NishantKumar#HAM#Bihar#BiharNews#NitishKumar
प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार की शाम को राजगीर सर्किट हाउस पहुंच गए हैं, आज नालंदा जिले में अपने 10वें कार्यकर्ता दर्शन और जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस एकदिवसीय कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कुंभ मेला के अवसर पर आज दिनांक 16.02.2025 जयनगर से झूंसी तक के लिए कुंभ मेला स्पेशल का परिचालन संभावित समय 19.00 बजे किया जाएगा ।
अधिक जानकारी के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन से संपर्क करें !
#KumbhSeva#MahaKumbh2025#hindi
Source :- Samastipur DRM Twitter
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने तस्वीरें साझा कर लिखा आज पवित्र संगम में स्नान और पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ! पवित्र, निर्मल माँ गंगा का आशीर्वाद मिला। #Mahakumbh#nitingadkari#Prayagraj#HindiNews
NPCI ने FASTag लेनदेन के नियमों में बदलाव किया है। ब्लैक लिस्ट में शामिल FASTag यूजर्स को टोल प्लाजा पर 70 मिनट के भीतर सूची से हटना होगा, अन्यथा डबल टोल चार्ज लगेगा। KYC अधूरी होने या बैलेंस कम होने पर भी FASTag ब्लैकलिस्ट हो सकता है।
#fasttag#cartag#tolltex