Congratulations to Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji on becoming India’s longest-serving elected Prime Minister.
Wishing you continued success in serving the nation as we advance forward with strength and pride 🇮🇳
@narendramodi@PMOIndia
बिहार के युवा क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी जी को मात्र 15 वर्ष 71 दिन की आयु में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। वैभव ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊँचा करेंगे।
उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
@Vaibhavsooryava
#Bihar #VaibhavSuryavanshi #TeamIndia #Cricket #PrideOfBihar 🇮🇳🏏
एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक को झूठे मामले में फंसाए जाने का दर्द मैं अच्छे से जानता हूं। इस कठिन वक्त में हमें रौशन आनंद सर के साथ खड़े रहने की जरूरत है। छात्रों के प्रति इनका समर्पण अतुलनीय है। कल मैं इनके समर्थन में प्रेस को संबोधित करूंगा!!
श्रद्धेय गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर, यशस्वी मुख्य मन्त्री जी उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ जी महाराज को जन्मदिन की अनन्त मंगलकामनायें। प्रभु श्री राम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और आप सदैव धर्म सेवा करते हुये अपने लक्ष्य को प्राप्त करें 🙏🏼
असली दिक्कत YouTube Teachers से नहीं, बल्कि उनकी आवाज़ से है। आज किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी हो, पेपर लीक हो, रिज़ल्ट में अन्याय हो या छात्रों के साथ गलत हो, तो यही YouTube Teachers सबसे पहले छात्रों के हक़ की लड़ाई में कूद पड़ते हैं। लाखों छात्रों की आवाज़ बन जाते हैं। सरकार पर दबाव बनता है, सवाल पूछे जाते हैं और जवाब माँगे जाते हैं।
शायद यही कारण है कि कुछ लोगों को शिक्षक नहीं, उनकी सक्रियता खटकती है।लोगों की आँखों की किरकिरी बन जाता है।
इसलिए जो बातें सत्ता सीधे नहीं कह सकती, वही बातें कुछ चेहरे अपने मुख से कह देते हैं।
ध्यान रहे कि "सरकार कहना चाहती थी, अंजना ने कह दिया"
राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिये गये हैं :-
• अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा।
• शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है कि महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखण्ड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में तथा पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखण्ड के बगल के प्रखण्ड में स्थानान्तरण करने हेतु नीति बनायी जाय।
• राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाय। इससे पोशाक की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।
बहुत शानदार योगी जी ❤️ जो शिक्षक बच्चों से काम करवाते हैं वे भावी पीढ़ी तैयार कर रहे हैं, ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं बल्कि उन्हें सम्मानित करना चाहिए...बच्चों से काम करवाना कोई गलत नहीं है बल्कि बच्चे उससे सीखते हैं।
- मुख्यमंत्री @myogiadityanath उत्तर प्रदेश
पुलिस में 20 साल नौकरी पूरी करके स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेकर जा रहे हवलदार को बहुत देर समझाने के बाद SP साहब ने पूछा, "सब कुछ तो मिल रहा है नौकरी में, तो फिर नौकरी छोड़कर क्यों जा रहे हो" ?
इस पर हवलदार ने सुंदर सा मार्मिक और दिल को लगने वाला जवाब दिया-
"सर,
जो आपने अपने सामने कुर्सीयां खाली रहते हुए भी, मुझे दो घंटे सावधान मे खड़ा करके समझाया है, बस इसलिए नौकरी छोड़कर जा रहा हूँ" ।
नीतीश कुमार को पूर्व मुख्य मंत्री लिखने की हिम्मत नहीं होती है. ये सच है कि लंबे संघर्ष के बाद भी 2005 में अगर नीतीश कुमार मुख्य मंत्री नहीं बनते, तो मैं भी पलायन कर गया होता.
कैसा नरक बन गया था बिहार. बिहार के बाहर लोग स्वयं को बिहारी कहने से बचते थे. गाली मिलती थी. क्राइम के बारे में क्या ही कहें. सही है, तब सभी बड़े गैंगस्टर सवर्ण ही थे, लेकिन उन्हें कभी कंट्रोल नहीं किया गया. वजह, इनके कहर से तत्कालीन सरकार का वोट बढ़ता था. और सरकार इस फॉर्मूले में सवर्ण गैंगस्टर के साथ अन्य गैंगस्टर भी पैदा कर रही थी.
मेरा घर फतुहा. पटना से दूरी 22 किलोमीटर. फिर भी, जाने में कितने घंटे लगेंगे, कह नहीं सकते थे. पटना का निवास सगुना मोड़ से पहले. लेकिन, इनकम टैक्स गोलंबर से आने में पसीना छूट जाता था. विकास सोचना भी राज्यद्रोह था. बिजली कब आएगी, कोई जानता नहीं था. न्याय-अन्याय का निर्णय भी जाति से होता था.
नीतीश कुमार ने बिहार बदला, बहुत बदला. सच में, आप बहुत-बहुत याद आएंगे नीतीश जी. कैसे आपको पूर्व मुख्य मंत्री लिखेंगे-बोलेंगे, समझ नहीं पा रहा.
#NitishKumar #biharpowershift #BiharPolitics #samratchoudhary #ज्ञानेश्वर_की_डायरी
𝟏𝟕 महीनों की महागठबंधन सरकार में मेरी विशेष पहल पर शिक्षा विभाग को राजद कोटे में लेकर सर्वप्रथम युद्ध स्तर पर शिक्षा विभाग में 𝐓𝐑𝐄-𝟏 और 𝐓𝐑𝐄-𝟐 के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अंदर बिना किसी पेपरलीक, संपूर्ण पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड 𝟐,𝟐𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर ज्वाइनिंग कराई। हमने 𝐓𝐑𝐄-𝟑 की भी नियुक्ति प्रक्रियाधीन कराई लेकिन जनवरी 𝟐𝟎𝟐𝟒 में हमारे सरकार से हटते ही पेपरलीक के कारण 𝐓𝐑𝐄-𝟑 को रद्द किया गया और फिर यह परीक्षा भी विलंब से हुई।
फिर चुनावी साल 𝟐𝟎𝟐𝟓 में वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने लिखा-लिखाया ट्वीट चिपका कर युवाओं से वादा किया था कि बिहार में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना कर जल्द ही टीआरई-𝟒 परीक्षा आयोजित की जाएगी। आज उस घोषणा को लगभग एक वर्ष बीत चुका हैं लेकिन अब तक 𝐓𝐑𝐄-𝟒 की वैकेंसी तक जारी नहीं हुई है।
𝐁𝐏𝐒𝐂 कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षा अगस्त 𝟐𝟎𝟐𝟒 में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन चुनाव आयोग, तंत्र और 𝟏𝟎 हज़ारिया की बदौलत सत्ता हड़पने वाली कुर्सीबाज भाजपा-जदयू सरकार युवाओं की जरूरत को कभी समझ ही नहीं पाई। फिर साल 𝟐𝟎𝟐𝟓 के अक्टूबर में परीक्षा कराने की बात कही गई, ताकि चुनावी आचार संहिता लागू होते ही परीक्षा टल जाए, ऐसा ही हुआ। चुनाव हो गए, सरकार बन गई, महीनों बीत गए लेकिन आज भी शिक्षक अभ्यर्थी इंतजार ही कर रहे हैं।
दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री रहते हुए 𝟏𝟕 महीने में मैंने 𝟓 लाख युवाओं को नौकरियां दी और 𝟑,𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक नौकरियों की प्रक्रिया शुरू करवाई। लेकिन आज की डबल इंजन सरकार बार-बार अकारण परीक्षा टालकर बहाना बनाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पार हो रही है, उनका धैर्य जवाब दे रहा है। हर युवा नौकरी पाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाना चाहता है, अपने परिजनों के सपनों को पूरा करना चाहता है।
भले ही चुनाव जीतने के लिए भाजपा-जदयू ने बड़े-बड़े झूठे आसमानी वादे किए हों लेकिन ये युवाओं के हित से जुड़ा मामला है। मेरी एनडीए सरकार से अपील है कि टीआरई-𝟒 की वैकेंसी अविलंब जारी की जाए। क्योंकि यह लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों का मामला है। मेरी अपील है कि कुर्सी की अदला-बदली में भाजपा-जदयू सरकार बिहार के लाखों युवाओं के हक-अधिकार, मांगों, आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों का क़त्ल ना करे। #TejashwiYadav #BPSC_TRE4
भावुक पल!
यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक ऐसे विराट व्यक्तित्व वाले नेता के सान्निध्य में कार्य करने का अवसर मिला है, जिन्हें बिहारवासी केवल एक मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि एक अभिभावक के रूप में प्रेम और सम्मान देते हैं।
@NitishKumar@Jduonline#Bihar#NDA4Bihar
#मेरा_नेता_मेरा_परिवार