दिल्ली के अशोक विहार से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली पुलिस के दो जवान एक युवक को सरेआम पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक अपने घर के बाहर बैठा था। जब पुलिस ने उससे सवाल किया कि वह वहां क्यों बैठा है, तो युवक ने जवाब दिया कि यह उसका घर है और वह यहीं रहता है। साथ ही उसने कहा कि असली सवाल चोरों से पूछा जाना चाहिए, जो देर रात बाहर घूमते हैं। युवक की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी नाराज़ हो गए और उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
#Delhi #DelhiPolice #ViralVideo #ATReel #AajTakSocial