अखिल भारत की आत्मा के ईश्वर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मतिथि "रामनवमी" की आपको अपार बधाई!आज मंगलवार है और यह दिवस निश्चित ही अमंगल को मंगल करेगा। सियापति ने हर परिस्थिति में मर्यादा का पालन किया |
जय श्री राम!
#रामनवमी#RamNavami2021
बायतु में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित किए गए विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ता बन्धुओं से संवाद किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती कार्यक्रम जीनगर समाज छात्रावास सिणधरी में बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित ,पुष्प अर्पित किये।
#संविधान_निर्माता#
#भारत_रत्न_महामानव
"बाबा साहेब अंबेडकर हर अमानवीय घटना के खिलाफ आवाज उठाने वाले महापुरुष थे हर पीड़ित व शोषित की परख आवाज थे उनको भारत की सीमाओं में बांधना सही नही हैं।हम उनको 'विश्व मानव' के रूप में देखना चाहिए।"
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कोटि कोटि नमन:।
भारतीय नव-वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2078 व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह नूतन वर्ष आप सबके लिए मंगलमय हो।
आप सभी के घर में माता रानी की कृपा से सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्यता सदैव बनी रहे।
राष्ट्रनिर्माण को समर्पित, विश्व के विशालतम संगठन का बीज बोने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक पूजनीय आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटिश: नमन।
"राजस्थान दिवस"
वीरो की धरती राजस्थान के वीर शौर्ये को नमन करते हुए 30 मार्च को "राजस्थान दिवस" के शुभ अवसर पर सभी राजस्थान वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
अधर्म पर धर्म की विजय के त्यौहार 'होलिका दहन' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह त्यौहार हमें अपने भीतरी विकारों को त्यागने व नष्ट करने की प्रेरणा सदियों से देता आया है। आशा है इस होलिका दहन पर हम सभी के विकारों का इस पवित्र अग्नि के साथ ही समूल नाश होगा।
"विश्व जल दिवस"
जल मानव जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वच्छ और सुरक्षित जल की उपलब्धता के लिए संकल्प ले एवं जल संरक्षण के लिए हर संभव विकल्प को अपनाएं।
विश्व विख्यात लोक कलाकार श्री दपु खान जी का निधन दुःखद है। उनका निधन जैसलमेर क्षेत्र एवं लोककला के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति !!
सरकारी उपक्रमों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में तत्पर रहने वाले जवानों को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा के लिए आपके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
के अवसर पर सभी महिलाओं को नमन करता हूं जिनके अद्वितीय के योगदान से समाज को संस्कार विचार और आकार प्राप्त हुआ है उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां और अदम्य साहस ने हर क्षण हमारे ह्रदय को गौरवान्वित किया है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
कृषि विज्ञान केंद्र गुड़ामालानी में आयोजित किसान मेले कैलाश जी चौधरी का स्वागत किया गया और कैलाश जी ने किसानों से अपने विचार व्यक्त किये ।
ओर इस अवसर पर उन्नत किस्म 20 भेड़े , सिरोही नस्ल की 14 बकरियां अनुसूसित जाति के किसानों को वितरित की गई ।