#BijnorPolice
थाना नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लकीमपुर में एक युवती से संबंधित प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद की बाइट।
#UPPolice
#BijnorPolice
थाना नूरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 239/2026 धारा 115(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया।
#UPPolice
#BijnorPolice
थाना नहटौर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 219/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तगण को चोरी किये गये सामान सहित किया गया गिरफ्तार।
#UPPolice
30.06.2026
परिक्षेत्र मुरादाबाद के जनपदों द्वारा किये गये सराहनीय कार्य, घटनाओं के अनावरण, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें। #upgovt#UPPolice#UPPInNews
.@digmoradabad@IPSMUNIRAJ G के निर्देशन में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु परिक्षेत्र के जनपदों द्वारा बाजारों व भीड़भाड़/संवेदनशील क्षेत्रों में #FootPatrolling कर आमजन मे सुरक्षा का भाव जागृत किया।
#UPPolice#upgovt
अपराध का अंत, सुबूतों के संग—
वर्ष 2020 में पंजीकृत दुष्कर्म एवं हत्या के अभियोग में @prayagraj_pol द्वारा वैज्ञानिक विधि से विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर आरोपी अभियुक्त को मृत्युदंड एवं ₹50,000/- के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice
#BNSUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियो कॉल कर क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर पीड़ित से ठगी किए गए ₹1,51,507/- @saharanpurpol द्वारा वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
Zero tolerance Against Narcotics—
औषधि प्रशासन विभाग एवं @bahraichpolice की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों तथा प्रतिबंधित/नियंत्रित औषधियों की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए गए विशेष अभियान के दौरान चेकिंग करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के आयुर्वेदिक स्टोर से 2,349 शीशी अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप, 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल तथा अन्य विभिन्न नशीली दवाइयाँ बरामद की गयी हैं।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जनपद फतेहपुर, थाना औंग में पंजीकृत लूट के अभियोग में वांछित ₹50,000/- के पुरस्कार घोषित 01 अभियुक्त को @uppstf द्वारा जनपद फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त ने अपने 04 साथियों के साथ मिलकर एक राहगीर से ₹09 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस से बचने के उद्देश्य से वह वर्ष 2014 से दक्षिण भारत के विभिन्न प्रांतों महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा एवं कर्नाटक में नाम बदलकर छिपकर रह रहा था।
#UPPAgainstCrime
#WellDoneSTF
अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर धोखाधड़ी कर पीड़ित से ऑनलाइन ठगी किए गए ₹01 लाख 50 हजार/- @sultanpurpolice द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे श्री राजीव मल्होत्रा, पुलिस महानिरीक्षक/अपर निदेशक, उ0प्र0 स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ एवं श्री गिरिजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई कार्यक्रम के दौरान श्री बी.के. सिंह, पुलिस महानिदेशक सीआईडी/साइबर क्राइम, श्री जी0के0 गोस्वामी, निदेशक, उ0प्र0 स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ एवं श्री अखिलेश निगम, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय क्षणों को साझा किया गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#PoliceLegacy
#UPPCares
#UPPolice
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
मेरठ इकाई द्वारा जनपद मेरठ में थाना गंगानगर के उप निरीक्षक को ₹20,000/- रिश्वत एवं आजमगढ़ इकाई द्वारा जनपद आजमगढ़ में वन विभाग के स्टेनो को ₹7,500/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन: 📱9454402484, ✉️[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जनपद फिरोजाबाद, थाना सिरसागंज में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित ₹50,000/- के पुरस्कार घोषित 01 अभियुक्त को @uppstf द्वारा जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त चोरी, नकबजनी एवं स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए जनपद फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी एवं आगरा में घूम-घूमकर अपराध करता था।
#UPPAgainstCrime
#WellDoneSTF