आज जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविन्द सिंह जी डोटासरा से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सार्थक संवाद हुआ।
हम सब मिलकर संगठन की मजबूती और जनता की आवाज़ बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। @GovindDotasra
आज जयपुर में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री टीकाराम जी जूली से शिष्टाचार भेंट कर संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
@TikaRamJullyINC
बीकानेर जिला कांग्रेस आयोजित ’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ के तहत 30 जून को जनसभा व कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान जिला व अस्पताल प्रशासन अधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधिमण्डल के मध्य हुई समझौता वार्ता के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई
राहुल गांधी ने जब से कहा हैं डरो मत ✊
ये बेरिकेट्स के ऊपर जो चढ़े हुए हैं, बीकानेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग हैं और लगातार Wildfire बने हुए हैं । 🔥
ये विरोध की लपटे दिल्ली तक जानी चाहिए।
पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ चल रहे #पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन के तहत 30 जून को होने वाले कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
पूर्व विधायक एवं पर्यवेक्षक श्री चेतन जी डूडी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी साथियों ने एकजुट होकर 30 जून के कलेक्ट्रेट घेराव को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@INCRajasthan@ChetanDudiINC
#PBMHospital #Bikaner #Congress #जनहित_की_लड़ाई
बीकानेर में देहात कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल सुधारो जनआंदोलन चल रहा है।
कल शाम को मशाल जुलूस में शामिल युवाओं की फौज को देखकर लग रहा है मामला कुछ बड़ा होने वाला है।
बीकानेर के PBM अस्पताल में घोर लापरवाही व संक्रमण के कारण जिन 6 प्रसूताओं की किडनी फेल हुई, उसमें से प्रीति की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं के कारण एक अन्य महिला वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है।
कोटा में 5 प्रसूताओं और बीकानेर में पिछले 6 महीने में 14 प्रसूताओं की दु:खद मृत्यु प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह तस्वीर को उजागर करती है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि संवेदनहीन भाजपा सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन महिलाओं की मौत को आंकड़ों में दबाया नहीं जा सकता।
बीकानेर कांग्रेस पिछले कई दिनों से इस मुद्दे पर आंदोलित है, सक्षम स्तर पर उठा रही है, लेकिन भाजपा सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय आंखें मूंदे बैठी है। सरकार दोषियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करें एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देकर संबल प्रदान करें। #पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन
#BIkaner
@RajCMO
#पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन के तहत आज युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में उमड़े युवा साथियों के जनसैलाब ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता अब बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक समय तक सहन करने वाली नहीं है। यदि समय रहते पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया और जनहित की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो यह जनआंदोलन और अधिक व्यापक तथा निर्णायक रूप लेगा।
#युवा_कांग्रेस #मशाल_जुलूस #जनहित_की_लड़ाई #PBMHospital #Bikaner
आज बीकानेर कलेक्टर महोदय से पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर चल रहे धरने के संबंध में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता की मांगों का जल्द समाधान किया जाए अन्यथा आंदोलन और अधिक व्यापक एवं उग्र होगा।
यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य और अधिकारों की लड़ाई है। लंबे समय से पीबीएम अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार, प्रसूता महिलाओं के साथ हुई लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#बेहाल_पीबीएम_अस्पताल
#पीबीएम_सुधारो_जनआंदोलन
#जनहित_की_लड़ाई
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में प्रसूताओं की डिलीवरी के दौरान चिकित्सा लापरवाही से छह महिलाओं की किडनी खराब होने, अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार, ख़राब सफ़ाई व्यवस्था व अन्य अव्यवस्थाएँ तथा लगातार सामने आ रही स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चल रहा "पीबीएम अस्पताल सुधारो" जनान्दोलन-धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।
पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे "पीबीएम सुधारो जनआंदोलन" के पांचवें दिन कांग्रेसजनों व कांग्रेस सेवादल ने अनूठे अंदाज में श्रमदान शिविर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदन मेघवाल और सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला के संयुक्त नेतृत्व में
पीबीएम अस्पताल प्रशासन को जागृत करने और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर यह सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों, कई वार्डों तथा गंदे शौचालयों की सफाई कर प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल रहेI
I am very happy and honoured to stand in front of you in Kota.
I want to make it clear: this is not a political meeting. This is about you, about your future. This evening is about you, what you are facing, and the challenges you deal with every single day.
: LoP Shri @RahulGandhi
📍 Kota, Rajasthan
#ChhatronKiGoonj