इतनी बड़ी तादाद में वोट करके पंजाब के 3 करोड़ लोग शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के संघर्ष और बाबा साहिब अम्बेडकर के लिखे हुए संविधान का सन्मान कर रहे हैं, उनका सपना पूरा कर रहे हैं।
ये सब केवल मुझे गालियाँ दे रहे हैं। अमित शाह जी ने आज मुझे खूब गालियाँ दीं। चन्नी साहिब, सुखबीर बादल रोज़ मुझे गालियाँ देते हैं। ये एक दूसरे को गाली नहीं देते, केवल मुझे गाली देते हैं। मेरा क़सूर? मैं पंजाब के स्कूल अस्पताल, बिजली, पानी ठीक करना चाहता हूँ, रोज़गार देना चाहता हूँ
सुनो योगी,
आप तो रहने ही दो। जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके Times मैगज़ीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे। आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा।
भगवंत नामांकन भरने जा रहे हैं। उन्होंने मुझे फ़ोन किया। दिल से मैंने कहा-“भगवान करे आप पंजाब के CM बनो। खूब ईमानदारी से काम करो। पंजाब की जनता के दुःख दूर करो”
पंजाब को भगवंत और आम आदमी पार्टी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं। भगवान हम सबको इन उम्मीदों को पूरा करने की शक्ति दे