शक्ति-साधना के महापर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं।
मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे।
बेटियों के सपनों को पंख देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है.. ❤️
आदरणीय @myogiadityanath जी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से जन्म से लेकर शिक्षा और आत्मनिर्भरता तक बेटियों का साथ निभाकर आपने लाखों परिवारों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।
बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक ₹25,000 की आर्थिक सहायता केवल एक राशि नहीं, बल्कि लाखों बेटियों के सपनों, माता-पिता की उम्मीदों और एक सशक्त भविष्य में किया गया निवेश है।
योगी जी, आपके प्रति दिल से सम्मान और आभार. आपने दिखाया है कि जब सरकार की नीयत नेक हो, तो बेटियाँ बोझ नहीं, बल्कि देश का गौरव बनती हैं। आपके जैसे नेतृत्व पर गर्व है 🙏❤️
📍 Eden Gardens, Kolkata
Maa being welcomed with the grandeur She always deserved.
Change has arrived, and the soul of this land breathes free once again – unapologetic, magnificent, and forever at the holy feet of Ma Durga. শুভ মহালয়া! 🙏
आपको सल्यूट है @DelhiPolice –
इस बिगड़ैल लड़की द्वारा इतना उकसाने और बदतमीजी करने के बावजूद दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने अपना धैर्य नहीं खोया।
सोचिए, अगर इस नाबालिग की हरकतों से तंग आकर किसी पुलिसकर्मी ने इसे डांट भी दिया होता, तो अब तक सोशल मीडिया पर नाबालिग के पक्ष में नैरेटिव सेट करके पुलिस के खिलाफ बवाल मचा दिया गया होता!
नवदुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की उपासना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ शैलपुत्री की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो तथा हर परिवार में मंगल और खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है।
बोलो जय माता दी 🙏🚩
#नवरात्रि #जय_माता_दी #Navratri
#HappyNavratri Elon Delhi
शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिवस माँ शैलपुत्री के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन!
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
🌸 नवरात्रि का पहला दिन केवल एक पर्व का शुभारंभ नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, नई ऊर्जा, अटूट विश्वास और माँ आदिशक्ति की अनंत कृपा को अपने जीवन में आमंत्रित करने का पावन अवसर है।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर जगत जननी माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की आराधना की जाती है।
पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण माता को शैलपुत्री कहा जाता है। माँ के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल सुशोभित है। वृषभ पर विराजमान माँ शैलपुत्री साहस, धैर्य, पवित्रता और अडिग संकल्प की प्रतीक हैं।
🌺 माँ शैलपुत्री हमें सिखाती हैं कि जीवन में परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि मन में विश्वास, कर्मों में सच्चाई और हृदय में भक्ति हो, तो कोई भी बाधा हमारे संकल्प से बड़ी नहीं हो सकती।
नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ भक्त अपने घरों और हृदय में माँ भगवती का स्वागत करते हैं। दीपों की पवित्र ज्योति, मंदिरों में गूँजते शंख, घंटियों की मधुर ध्वनि और वातावरण में गूँजते माता के जयकारे संपूर्ण सृष्टि को भक्तिमय बना देते हैं।