दिशोम गुरु और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बाबा श्री शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
Shibu Soren JMM
हूल दिवस पर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव और फूलो-झानो सहित हूल क्रांति के सभी वीर- वीरांगनाओं को शत-शत नमन।
हूल जोहार !
जय झारखंड 🏹
@JmmJharkhand
आज हजारीबाग जिले मे झामुमो हजारीबाग जिला समिति द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन सह BLA प्रशिक्षण शिविर मे शामिल हुआ।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पार्टी सतर्क है।
बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और BLA-2 एजेंटों को अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निभाने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम ना कटे। यह हम सभी की जिम्मेवारी है।
झामुमो निरंतर सशक्त हो रहा है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना हमारा दृढ़ संकल्प है।
राज्य सरकार निरंतर राज्य के बेहतरी के लिए काम कर रही है। झामुमो का हरेक कर्मठ कार्यकर्ता विकसित झारखण्ड के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
हजारीबाग जिला के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए हार्दिक धन्यवाद और आभार !
जय झामुमो !
जय झारखंड 🏹
@JmmJharkhand
आज चतरा जिले मे झामुमो जिला समिति चतरा द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन सह बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर मे शामिल हुआ।
बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मे BLA-2 की भूमिका काफी अहम है, पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
कार्यक्रम झामुमो चतरा जिलाध्यक्ष श्री निलेश ज्ञासेन की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ, संचालन जिला सचिव श्री चंद्रदेव साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य श्री मनोज चंद्रा, श्री पूरन राम, श्री पिंटू सिंह, श्री अमरदीप साव, असलम अंसारी, श्री नितेश कुमार राणा, श्री राहुल कुमार यादव, श्री रूपेश कुमार यादव, श्री सतेंद्र मित्तल, श्री जितेंद्र सिंह, श्री महाबीर साव, श्री अभिषेक निषाद सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, BLA-2 पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।
@JmmJharkhand
हज़रत इमाम हुसैन साहब की शहादत सत्य, इंसाफ, इंसानियत और भाईचारे की अमर मिसाल है। उनका बलिदान हर दौर में जुल्म और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।
मुहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन साहब की शहादत को नमन।
आज स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दिया गया सम्मान है। बाबा के संघर्ष की साथी, आदरणीय माँ ने यह सम्मान ग्रहण किया।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन संघर्षों, मूल्यों और सपनों का सम्मान है, जिनके लिए विराट वृक्ष रूपी दिशोम गुरुजी जीवनभर अडिग होकर खड़े रहे। मैं स्मृति शेष दिशोम गुरुजी को यह सम्मान प्रदान किए जाने के लिए आदरणीय राष्ट्रपति जी एवं केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और झारखंड के हक-अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरुजी का नेतृत्व ऐतिहासिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों, आदिवासियों और मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया।
जहां एक ओर, दिशोम गुरुजी झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण के संघर्ष के साथ-साथ, अखिल भारत के राज्यों के आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित के संघर्ष के प्रेरणाश्रोत बनें; वहीं दूसरी ओर वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण, शिक्षा की अलख जगाने और समाज को संगठित करने के कार्य में भी सदैव नेतृत्वकर्ता रहे।
हम मानते हैं कि पुरस्कार/सम्मान का महत्व उस भावना में होता है जिसके साथ वह दिया जाता है। बाबा को किसी ने महाजनी व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा कहा, किसी ने आदिवासियों और गरीबों के अधिकारों का प्रहरी। लेकिन हमारे लिए वे ऐसे जननायक हैं जिन्होंने सत्ता से अधिक जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई।
आज देश ने पद्म भूषण सम्मान से स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी के महान योगदान को नमन किया है, किंतु झारखंड सहित देशभर के करोड़ों लोगों के हृदय में बाबा को जो स्थान प्राप्त है, वह सदैव सर्वोच्च रहा है।
हमारे लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।
स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
जय झारखंड!
@rashtrapatibhvn
दिशोम गुरुजी सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं,बल्कि एक विचारधारा थे।आज सशरीर वो हमारे बीच नहीं है,लेकिन उनके संघर्ष और विचार आज झारखंड के साथ साथ पूरे देश के लोगों के अन्दर गूंज रहा है।
आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी सदैव हमारे प्रेरणाश्रोत रहेंगे !
#पद्मभूषण#श्री_शिबू_सोरेन@HemantSorenJMM
प्रेस विज्ञप्ति
झामुमो (गोड्डा)
दिनांक : 13 जून 2026
----------------------
आज दिनांक 13.06.26 को गोड्डा मुख्यालय स्थित शुभदा बैंकट हॉल में जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा गोड्डा द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडे, केंद्रीय सचिव श्री पंकज मिश्रा, माननीय सांसद श्री विजय हांसदा, माननीय विधायक श्री हेमलाल मुर्मू, माननीय विधायक श्री धनंजय सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमनंदन कुमार ने किया। इस सम्मेलन में गोड्डा जिला के कुल 1256 बूथों से BLA 2 एवं बूथ अध्यक्ष/ संयोजक के साथ जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी एवं वर्ग संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य नेताओं का सर्वप्रथम ढोल नगाड़ों एवं पारंपरिक रीति रिवाज के माध्यम से स्वागत किया गया। तदोपरांत माननीय नेताओं द्वारा झारखंड राज्य निर्माता एवं पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष एवं जिला समिति के पदाधिकारी द्वारा सभी माननीय नेताओं का अंग वस्त्र एवं पौध देकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही साथ नेताओं को 100 Kg फूलों के माला से भी स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरा हॉल और परिसर शिबू सोरेन अमर रहे, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना मुर्मू सोरेन जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से गूंजते रहा। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक स्थिति एवं प्रत्येक बूथों पर अपनी सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद पांडेय ने कहा कि किसी भी पार्टी का रीढ उस पार्टी का कार्यकर्ता है। पहले पार्टी में पंचायत, प्रखंड, जिला एवं केंद्र स्तर पर कमेटी थी लेकिन पार्टी के माननीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अब सबसे निचली इकाई बूथ कमेटी होगी। बूथ समित के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय समय केन्द्रीय अध्यक्ष सीधा संवाद करेंगे। सभी बूथों पर बूथ कमेटी लगभग बन गई है और जहां नहीं बनी है वहां शीघ्र बनाने का निर्देश जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी को दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक तरफ SIR और जनगणना आदि का कार्य चल रहा है। वहां BLA2 एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा हर BLA 2 अपने-अपने BLO से संपर्क स्थापित कर अनमेपड मतदाताओं का नाम प्राप्त करें और उन मतदाताओं से मिलकर उनका नाम मैप्ड कराने का कार्य करें। प्रत्येक BLA 2 और बूथ समिति के सदस्य यह संकल्प ले कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में छुटे नहीं और अयोग्य मतदाता का नाम जुड़े नहीं। इसमें जिला समिति, प्रखंड समिति और पंचायत समिति के पदाधिकारी बूथ कमेटी और BLA 2 को सहयोग करने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में वोट देने का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है, यदि आप इस अधिकार से वंचित होंगे तो निश्चित तौर पर सरकार की जितनी लाभकारी योजनाएं हैं उन योजनाओं से भी आप वंचित हो जाएंगे, यहां तक कि आप अपनी नागरिकता भी खो देंगे। इसके साथ-साथ उनके साथ आए हुए टेक्निकल टीम द्वारा विजुअल दिखा कर के SIR की पूरी प्रक्रिया से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति के सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, पूर्व विधायक ताला मरांडी, वासुदेव सोरेन, सिमोन माल्टो, पूनम देवी, जसिंता हेंब्रम, श्याम हेंब्रम, युसूफ अंसारी, मृत्युंजय सिंह, अवध किशोर हसदा, राजेश हसदा, विनोद मुर्मू, सुल्तान अहमद, इरफान अंसारी, मोहम्मद आरमान, ताला टुडू, महेंद्र उरांव, कयूम अंसारी, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
@JmmJharkhand
प्रेस विज्ञप्ति
झामुमो (जामताड़ा)
दिनांक : 11 जून 2026
---------------------
BLA-2 एवं बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प :
जामताड़ा दुलाडीह में झामुमो का एक दिवसीय सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल :
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जामताड़ा जिला समिति द्वारा जामताड़ा के दुलाडीह नगर भवन में एक दिवसीय BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड आंदोलन के महानायक, झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष और झारखंड निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में BLA-2, बूथ अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना, बूथ प्रबंधन को मजबूत करना तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था।
मुख्य अतिथि विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और छूटे हुए नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अशोक मंडल, रवींद्र नाथ दुबे, प्रदीप कुमार मंडल, कैलाश प्रसाद, परेश यादव, इम्तियाज अंसारी, आनंद टुडू, बासुदेव मरांडी, चमेली देवी, लालू अंसारी, सगीर खान तथा मेरी मरांडी समेत कई पदाधिकारी एवं अन्य हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
@JmmJharkhand
हम स्वास्थ्य सेवाओं को जिला मुख्यालयों से निकालकर पंचायत स्तर तक पहुंचा रहे हैं। पंचायत स्तरीय दवा दुकानों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
मेडिकल कॉलेजों में UG और PG सीटों की वृद्धि तथा नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में कार्य जारी है।
केंद्र सरकार से यह भी आग्रह किया कि मेडिकल सीटों की स्वीकृति एवं PPP मोड पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों की लंबित मंजूरियां शीघ्र प्रदान की जाएं, ताकि झारखंड के युवाओं को अधिक अवसर मिल सकें।
आज झारखंड हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। झारखंड में Sports University, Football एवं Hockey Centre of Excellence की स्थापना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर दिए जाने का भी आग्रह किया।
साथ ही, जनजातीय एवं पूर्व माओवाद/वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में खेल अवसंरचना, आवासीय खेल अकादमियों और प्रतिभा खोज कार्यक्रमों के लिए विशेष पैकेज की आवश्यकता की बात कही।
आज भी 38 हजार आगनबाड़ी केंद्रों में से 15 हजार के पास अपना भवन नहीं है, फिर भी राज्य में Poshan Abhiyan और SAAMAR के माध्यम से कुपोषण एवं स्टंटिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रत्येक बच्चे को प्रतिदिन अंडा उपलब्ध कराया जा रहा है। 5 हजार नए आंगनबाड़ी हम अपने संसाधनों से बना रहे हैं, केंद्र का सहयोग इसमें गति दे सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र में CM Schools of Excellence के विद्यार्थी IIT, मेडिकल एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य उत्कृष्ट शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाना है। राज्य सरकार इस तरह के 5000 स्कूलों के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
केंद्र सरकार से आग्रह किया कि झारखंड में PM SHRI एवं केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाई जाए तथा विद्यालयी शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और निधियों को एकीकृत कर राज्यों को अधिक प्रभावी योजना निर्माण और क्रियान्वयन का अवसर दिया जाए।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।
धरती आबा ने जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और आदिवासी-मूलवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया।
झारखंड के वीर शहीद अमर रहें!
धरती आबा अमर रहें!
जय बिरसा!
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
उनका संघर्ष, त्याग और विचार आज भी हमें सामाजिक न्याय, अधिकारों की रक्षा तथा जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
धरती आबा का सपना और उनके आदर्श हमारे लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।
झारखंड के वीर शहीद अमर रहें!
धरती आबा अमर रहें!
जय बिरसा!
आज रांची में राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो नेता आदरणीय श्री बैद्यनाथ राम जी और कांग्रेस नेता श्री प्रणव झा जी के नामांकन पत्र दाखिल कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा सत्तादल के सभी नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुआ।
आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। प्राथमिक शिक्षा और साक्षरता में राज्य ने कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भी इस बार रिजल्ट बेहतर रहा है, 10वीं में आए रिजल्ट को और बेहतर करें। शिक्षा के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं।
विभाग को नए 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और जगुआर कैंपस में दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय को जल्द शुरू करने, स्कूलों में रिटेंशन बढ़ाने, ड्रॉप आउट रेट को कम करने (खासकर बच्चियों के), एकल स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने, बच्चों को क्वालिटी एडुकेशन, शिक्षकों की कमी दूर करने, शिक्षकों को नवाचार तरीके से ट्रेनिंग करने, बच्चों को एक्सपोजर विजिट पर ले जाने तथा शिक्षकों को प्रशासनिक दायित्वों से दूर रखने जिससे कि वह पढ़ाने में ज्यादा ध्यान दें। ऐसे ही कई अन्य विषयों पर दिशा-निर्देश दिया।
आज महिला बाल विकास और सामाजिक कल्याण विभाग की बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने, मइयां योजना के लाभुकों को बेवजह सत्यापन के नाम पर परेशान न करने, सामाजिक कुरीतियां जैसे बाल विवाह, आदि को रोकने एवं विभिन्न माध्यमों से योजनाओं के वृहद प्रचार-प्रसार करने जैसे कई दिशा-निर्देश दिए।
झारखंड आंदोलन के नायक, झारखंडी अस्मिता के सशक्त स्वर, बड़े भाई आदरणीय दादा स्व दुर्गा सोरेन जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
स्व दादा ने जल, जंगल, जमीन, आदिवासी-मूलवासी अधिकार और झारखंड की पहचान की लड़ाई को ताकत देने का काम किया था। उनका संघर्ष, त्याग, जुझारूपन और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लाखों झारखंडवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।झारखंड के इतिहास में स्व दादा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
स्व. दुर्गा सोरेन अमर रहें!
झारखंड के वीर अमर रहें!
जय झारखंड!