The Lotus blooms in West Bengal!
The 2026 West Bengal Assembly Elections will be remembered forever. People's power has prevailed and BJP's politics of good governance has triumphed. I bow to each and every person of West Bengal.
The people have given a spectacular mandate to BJP and I assure them that our Party will do everything possible to fulfil the dreams and aspirations of the people of West Bengal. We will provide a Government that ensures opportunity and dignity to all sections of society.
@BJP4Bengal
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।
इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
घाटशिला उपचुनाव में एनडीए समर्थित लोकप्रिय प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन जी के नामांकन जनसभा में शामिल हुआ और जनसमूह को संबोधित किया।
घाटशिला की देवतुल्य जनता की अभूतपूर्व उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाला परिणाम एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनसमर्थन का प्रतिबिंब होगा।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा जी, जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरन महतो जी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी, पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रधान महासचिव श्री रामचंद्र साहिस जी, तथा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय जी सहित एनडीए परिवार के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिल्ली विधानसभा अंतर्गत खेल गांव लगाम में रावण दहन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। रावण दहन देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ था।
इस विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। अधर्म और असत्य पर धर्म व सत्य की विजय का यह पर्व हम सभी को नई प्रेरणा और शक्ति प्रदान करे।
विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले।
देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।
माननीय @CPRGuv जी को देश के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर शुभकामनाएँ।💐
आपका अनुभव, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण निश्चित ही भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को और सशक्त करेगा।
झारखंड की पावन धरती से, जहाँ शौर्य, संस्कृति और समर्पण की गूंज सुनाई देती है, हम आशा करते हैं कि आपकी नई भूमिका में झारखंड की आकांक्षाएँ और बुलंद होंगी।
राष्ट्र निर्माण की इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।🙏
शिक्षक दिवस पर सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया। समाज और नई पीढ़ी के निर्माण में उनके अनमोल योगदान के प्रति समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा।
ज्ञान की ज्योति जगाकर मिटाते अज्ञान,
गुरु ही बनाते हैं भारत को महान।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, "भारत रत्न" डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।🙏
आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (सिल्ली) की अध्यक्ष, झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष और महामहिम राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती नेहा महतो जी को झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
झारखंड में खेल को बढ़ावा देने में आपका विशिष्ट योगदान रहा है। आशा है कि इस नई भूमिका में आप राज्य के खिलाड़ियों और युवाओं का बेहतर मार्गदर्शन कर पाएंगी, जिससे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के प्रदर्शन और सम्मान में उत्तरोत्तर वृद्धि देखने को मिलेगा।
@Nehhaaa1610
आज रे करम गोसाईं, घारे दुआरे रे।
काइल रे करम गोसाईं, कास नदी पारे।।
आप सभी को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक, प्रकृति पूजा करम परब की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
आप सभी प्रदेशवासियों को आजसू परिवार की ओर से श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विघ्नहर्ता श्री गणपति बप्पा से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। 🙏
आज गणेश पूजा के अवसर पर पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर गिरिडीह सांसद आदरणीय श्री @CPChoudharyAJSU जी, बड़कागांव विधायक श्री @RLChoudharyBJP जी, मांडू विधायक श्री निर्मल महतो जी एवं आजसू परिवार के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!
रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में दैनिक भास्कर के 15 वें स्थापना दिवस समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो जी उपस्थित हुए और अन्य अतिथियों उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास जी, पूर्व मुख्यमंत्रियों अर्जुन मुंडा जी, मधु कोड़ा जी, चम्पाई सोरेन जी के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया तथा अपना उदगार व्यक्त किया।
In his long years in public life, Thiru CP Radhakrishnan Ji has distinguished himself with his dedication, humility and intellect. During the various positions he has held, he has always focused on community service and empowering the marginalised. He has done extensive work at the grassroots in Tamil Nadu. I am glad that the NDA family has decided to nominate him as the Vice Presidential candidate of our alliance.
@CPRGuv