दशहरा बीत गया, आज दीपावली भी समाप्त हो जाएगी, लेकिन हमारी जिंदगी में अच्छे दिनों का इंतजार अब तक खत्म नहीं हुआ। देखते ही देखते नौ वर्ष गुजर गए, मगर आज भी हम सभी सहायक पुलिसकर्मी एक उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कभी हमारे जीवन में भी अच्छे दिन आएंगे।
विगत तीन महीनों से हम सभी सहायक पुलिसकर्मियों को मानदेय तक नहीं मिला है। हर परिवार की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। आखिर कब तक कर्ज लेकर घर-परिवार का खर्च चलाया जाए? कब तक अपने परिवार की जरूरतों और जिम्मेदारियों के बीच समझौता किया जाए?
इसके बावजूद हमने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है, क्योंकि कहते हैं कि उम्मीद पर ही दुनिया कायम है। हमें आज भी माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड सरकार से पूरी उम्मीद है कि हमारी पीड़ा को समझा जाएगा, हमारी समस्याओं का समाधान होगा और हमारे भविष्य को भी एक नई दिशा मिलेगी।
हमारी बस इतनी-सी विनती है कि नौ वर्षों की सेवा, संघर्ष और समर्पण का सम्मान करते हुए हमारे भविष्य के बारे में भी सरकार गंभीरता से विचार करे।
समस्त सहायक पुलिस परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय एवं झारखंड सरकार सहित समस्त झारखंडवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
💐💐💐💐💐💐💐💐
@JMMKalpanaSoren@IrfanAnsariMLA@DipikaPS@JmmJharkhand@JharkhandCMO@deepakbiruajmm@chamralindaJMM
कहानी: “माटी का वादा”
झारखंड के एक छोटे से गाँव में आदिवासी परिवार का बेटा मनोज था। उसका सपना था—खाकी पहनकर अपने गाँव की रक्षा करना। पिता खेतों में मजदूरी करते, माँ जंगल से लकड़ी लाती, ताकि मनोज पढ़ सके और अपने लोगों का सहारा बन सके।
किस्मत ने साथ दिया, और मनोज सहायक पुलिस में भर्ती हो गया। तनख्वाह कम थी, लेकिन उसे लगा—
"सेवा में गर्व है, पैसों में नहीं।"
लेकिन हकीकत उससे अलग थी। महीनों तक मनोज और उसके साथी नक्सल इलाकों में ड्यूटी देते, शहरों में धूप हो या बारिश हो तभी भी डियुटी करते,पसीना ही नहीं कभी-कभी खून भी बहता। फिर भी उन्हें सिर्फ "तेरह हज़ार रुपये मिलते।"
उधर राजधानी तथा अन्य क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जी मंच से बार-बार कहते—
मैं अपनी माटी, अपने आदिवासियों का बेटा हूँ।
लेकिन जब उसी माटी के बेटे का हक मार लिया जाता, अधिकारियों के अन्याय से उसका मनोबल टूटता, तब मुख्यमंत्री जी खामोश रहते।
गाँव के लोग पूछते—
जब मुख्यमंत्री जी खुद को माटी का बेटा कहते हैं, तो क्या माटी के बेटों का दर्द सुनना उनका फर्ज़ नहीं?
मनोज ने उस दिन ड्यूटी पर खड़े-खड़े सोचा—
शायद हम इस माटी के बेटे हैं, लेकिन सरकार के लिए हम बस एक सस्ती ताकत हैं, जो चुपचाप जान दे भी दे, तो भी वे समझते हैं कि हमको ज्यादा दे रहे हैं।
और उस दिन मनोज की आँखों में सिर्फ़ गुस्सा नहीं, बल्कि अपने ही माटी के नेताओं से टूटा हुआ भरोसा भी था।
यही हकीकत है माननीय। कि आपलोग को लगता है कि हम सहायक पुलिस को 13000 ज्यादा दे दे रहे हैं। आज हमारे गांव में एक मजदूर को भी हमसे (433रू) से कहीं ज्यादा मिलता है। झारखंड के आम जनमानस से भी पुछ लिजीए की क्या एक सहायक पुलिस का पारिश्रमिक 13000 देना सही है या नहीं।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@Supriyo__JMM@JharkhandCMO@JharkhandPolice@JmmJharkhand@RajeshThakurINC@KRajuINC@RahulGandhi@yadavtejashwi@DipikaPS@kumarsudivya@chamralindaJMM@hafizulhasan001@IrfanAnsariMLA@ShilpiNehaTirki@bandhutirkeymla@deepakbiruajmm
#jharkhand_sahayak_police
सहायक पुलिस: सर अनुबंध खत्म होने जा रहा है अनुबंध और वेतन बढ़ा दिजीए।
सरकार: बजट नहीं है।
सहायक पुलिस: घर बैठे एक महिलाएं को 2500 रु मिलता है यदि एक घर में चार महिलाएं हैं तो 10,000 घर बैठे। हमारी पत्नी रिंकीया को वो भी नहीं मिलता। जबकि हम 13000 में एक माह 24 घंटे अपने जान जोखिम में डालकर डियुटी करते हैं हमारे गांव में एक राजमिस्त्री 08 घंटे डियुटी करता है तो 700 रु लेता है। और सहायक पुलिस को केवल 433 रू। हमारे यहां गांव में एक मजदूर 500 रू लेता है तो हमलोगो को "सरकारी शोषित मजदूर" भी कहा जा सकता है।
सरकार: ठीक है हल्ला मत करों देख लेंगे। तबसे हमलोग चुप ही हैं।
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@The_FollowUp@sunny_sharad@DipikaPS@IrfanAnsariMLA@RajeshThakurINC@JharkhandPolice@JmmJharkhand
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय,
सहायक पुलिस मतलब - 100% स्थानीय खतियानी झारखंडी।
मिला क्या - पहले 10,000 प्रतिमाह और अब 13000 प्रतिमाह पर पुलिस की नौकरी विगत 08 वर्षों से। कैसे..कैसे...इस मंहगाई में संभव है । राज्य के सहायक पुलिस से सरकार को 100 करोड़ रुपए वार्षिक बचत होता है।
यदि देखा जाए तो एक सामान्य पुलिसकर्मी को 55000 रु प्रतिमाह मिलता है तो 55000- 13000 = 42000 ( एक पुलिसकर्मी पर बचत होता है) उसी प्रकार 42000 × 2000 (सहायक पुलिस) × 12 माह = 1008,000,000 रु , ( 100.8 करोड़ रुपए वार्षिक) 08 वर्षों में 08× 100 करोड़ = 800 करोड़ रू अभी तक।
आज राज्य के 24 जिले में से 12 जिला में यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से सहायक पुलिस चला रहे हैं चाहे विधि व्यवस्था डियुटी हो।
समान काम के लिए समान वेतन देना होगा सर।
नहीं तो कम से कम सम्मान से जिने भर तक तो वेतन दे दिजीए।
#सहायक_पुलिस_को_स्थायी_करे
#We_want_justice
#jharkhand_sahyak_police
#वर्दी_मांगे_इंसाफ
@JharkhandCMO@ZeeBiharNews@IrfanAnsariMLA@DipikaPS@chamralindaJMM@kumarsudivya@KRajuINC@JmmJharkhand@RajeshThakurINC@aajtak@The_FollowUp@JharkhandPolice@abplive@BBCHindi@htTweets@JagranNews@DainikBhaskar@dainik
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय,
13000 में, इस मंहगाई में कैसे घर परिवार चलेगा। एक सामान्य पुलिसकर्मी को जितना भता (TA, DA,HRA और अन्य भता) मिलता है उतना हम सभी को परिश्रमिक नहीं मिलता है गांव में एक मजदूर 08 घंटे काम करने का 600 से 700 रू लेता है कृपा विचार करें। अब हम सभी का अनुबंध भी खत्म होने वाला है विगत 08 वर्षों से समस्त सहायक पुलिस एक मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं अपने भविष्य को लेकर। @IrfanAnsariMLA@DipikaPS@JharkhandCMO@JharkhandPolice@kumarsudivya@JmmJharkhand@chamralindaJMM@ShilpiNehaTirki उपरोक्त बातों पर ध्यान देते हुए हम सभी का एक स्थायी समाधान निकालते हुए स्थायी करने की कृपा की जाए ताकि प्रत्येक वर्ष अपने नौकरी जानें का चिंता न सताए। इसके लिए समस्त झारखंड सहायक पुलिस 'सरकार' का आभारी रहेंगे। एवं अपने कर्तव्य का निर्वहन बिना कोई चिंता किए हुए कर सके।
वर्दी ए इंसाफ पार्ट- 3
विगत दो बार आंदोलन के बावजूद सिर्फ सहायक पुलिस के साथ छल किया गया है इस बार सहायक पुलिस के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो
दिनांक- 28/06/2024 से 29/06/2024 तक (काला बिल्ला)
दिनांक - 30/06/2024 ( सामुहिक अवकाश)
01/07/2024 से मोराबादी मैदान, रांची में उग्र आंदोलन तथा मुख्यमंत्री आवास का घेराव।
जब राज्य सरकार बहरा हो जाती है तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 1942 का एक कथन याद आ जाता है अपने हक अधिकार के लिए करो या मरो (Do And Die)
लातेहार जिला के बालूमाथ में पदस्थापित सहायक पुलिस जयराम कुमार एक महीना से अधिक समय से लापता हैं। उनकी गुमसुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई लेकिन अब तक उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। चुनावी शोर में व्यस्त जिम्मेदार लोगों को अपने जवान की तलाश में थोड़ी तेजी दिखानी चाहिए।
कथनी और करनी में अंतर!
एक ओर मुख्यमंत्री सहायक पुलिसकर्मियों के सेवा विस्तार की घोषणा करते हैं, दूसरी ओर अधिकारी इसे ठेंगा दिखाते हुए सहायक पुलिसकर्मियों को सेवामुक्त कर रहे हैं।
यह सरकार है या सर्कस। इतना अक्षम और निष्क्रिय नेतृत्व झारखंड ने कभी नहीं देखा।
इस सेवा में गांव के आदिवासी-मूलवासी बच्चे कार्यरत हैं। राज्य में शांति बहाली में सहायक पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही थी। उन्हें रोजगार से बेदखल कर ही हेमंत सरकार किसकी मदद करना चाह रही है?
@dprakashbjp@PMOIndia@narendramodi@JPNadda@AmitShah झारखंड सहायक पुलिस को बीजेपी का पाप बोलना कहां तक उचित है. झारखंड के आदिवासी मूलवासी की सरकार कहने वाली सरकार आज झारखंड सहायक पुलिस के नाम पर क्यों चुप है।
झारखंड के युवाओं के साथ ऐसा छल..?
हेमंत बाबू आपको जनता माफ नहीं करेगी.
भला ये कैसी विडम्बना है कि एक तरफ आप सहायक पुलिसकर्मियों के दो साल सेवा विस्तार की घोषणा करते हैं वहीं दूसरी ओर कई जिलों में उन्हें सेवा मुक्ति का लेटर दे दिया गया है.
हेमंत बाबू कब तक सिर्फ गाल बजाएंगे?
यह सहायक पुलिस की वर्दी है।
कल से यह खूंटी पर टँगी हुई हैं।
गलती किसकी है?
1)नक्सल प्रभावित बच्चों की जिसे रोजगार मिला?@jhsahyakpolice
2)नियुक्त करने वाली सरकार की? @dasraghubar
3)वर्तमान सरकार की? @HemantSorenJMM
न्याय कीजिये महोदय @HemantSorenJMM नियम संशोधन आपके हाथ में है
@HemantSorenJMM झारखण्ड सहायक पुलिसकर्मी जो अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का मूल निवासी है के बारे में भी सोचिये जो लगातार 24 घंटे निस्वार्थ इस राज्य की सुरक्षा में लगे हैं ,आप कुछ अच्छा कीजियेगा सोच के पर बस अनुबंध विस्तार करने से नहीं होगा महोदय, समान काम समान वेतन लागू करे
@The_FollowUp@HemantSorenJMM@BjpJharkhand@pratulshahdeo हमें कोई राजनीति का वास्तु ना समझा जाए श्रीमान .हम तो झारखंड के गांव से आएं हुवे सीधे साधे लोग हैं. आदिवासी मूलवासी झारखंड सहायक पुलिस को मूलवासी की सरकार से बहुत आशा है. न्याय करे श्रीमान आजीवन आपका रिन्नी रहेंगे.
मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM ने सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि में दो वर्षों का विस्तार करने की घोषणा कर दी है लेकिन सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है उन्हें जो 2016 में 10 हजार रुपये मानदेय मिल रहा था आज भी वही मिल रहा है। आखिर कैसे नक्सल इलाके में बिना किसी अन्य सुविधा के गुजरा होगा। सहायक पुलिस कर्मी अपनी सेवा स्थायी करने की भी मांग कर रहे हैं। @MithileshJMM