करो या मरो — अब नहीं तो कभी नहीं! 🚨
समस्त बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (BCI) अभ्यर्थियों से अपील है कि 31 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे जयपुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें।
प्रिय मोनू चौधरी जी, आप हमेशा बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बने हैं। BCI अभ्यर्थियों की भी एक विनम्र अपील है—कृपया हमारी भर्ती परीक्षा की तिथि पोस्टपोन करवाने इस लड़ाई में हमारा साथ दें। हज़ारों परिवारों का भविष्य आपसे उम्मीद लगाए बैठा है। 🙏
#BCIभर्ती@monucho70164278
📢 महत्वपूर्ण सूचना
सभी साथी कल दोपहर 11:00 बजे, शहीद स्मारक (जयपुर) अवश्य पहुँचें।
आंदोलन का नेतृत्व आदरणीय Ashu Sir करेंगे।
मुख्य मांगें:
✅ BCI परीक्षा पोस्टपोन करो।
✅ पद बढ़ाओ।
✅ सभी भर्तियों में समान वेटिंग नियम लागू करो।
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
प्रिय मोनू चौधरी जी, आप हमेशा बेरोजगार युवाओं की आवाज़ बने हैं। BCI अभ्यर्थियों की भी एक विनम्र अपील है—कृपया हमारी भर्ती परीक्षा की तिथि पोस्टपोन करवाने इस लड़ाई में हमारा साथ दें। हज़ारों परिवारों का भविष्य आपसे उम्मीद लगाए बैठा है। 🙏
#BCIभर्ती@monucho70164278
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार, जयपुर।
विषय: कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पदों में वृद्धि एवं परीक्षा तिथि पर पुनर्विचार करने हेतु निवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के अभ्यर्थी हैं। हम सभी लंबे समय से इस भर्ती की तैयारी पूरी मेहनत, लगन और विश्वास के साथ कर रहे हैं। इस भर्ती से हजारों युवाओं एवं उनके परिवारों की आशाएँ जुड़ी हुई हैं।
महोदय, वर्तमान समय में प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर अनुदेशकों की आवश्यकता है। इसलिए हमारा विनम्र निवेदन है कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पदों की संख्या में वृद्धि करने पर विचार किया जाए, जिससे अधिक योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्राप्त हो सके और विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा को भी मजबूती मिले।
साथ ही, यदि सरकार उचित समझे तो परीक्षा तिथि पर भी पुनर्विचार किया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान एवं पर्याप्त तैयारी का अवसर मिल सके। हमारा विश्वास है कि इससे भर्ती प्रक्रिया और अधिक निष्पक्ष एवं प्रभावी होगी।
महोदय, हम किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल यह है कि योग्य एवं मेहनती अभ्यर्थियों को उचित अवसर मिले और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को भी इसका लाभ प्राप्त हो।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक एवं सकारात्मक विचार कर आवश्यक निर्णय लेने की कृपा करें। आपका एक सकारात्मक निर्णय हजारों युवाओं के भविष्य में नई आशा का संचार करेगा।
सधन्यवाद।
भवदीय,
समस्त कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती अभ्यर्थी
राजस्थान
#BCI_भर्ती_में_न्याय_दो
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
🔴कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 की कड़वी सच्चाई!
📢📢📢
यह भर्ती केवल बैकलॉग पदों तक सिमटकर रह गई है। General, OBC और MBC के हजारों अभ्यर्थियों के लिए चयन की संभावना ना के बराबर दिखाई देती है।
यदि इस भर्ती में कुछ बदल सकता है, तो उसका केवल एक ही रास्ता है
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
सरकारें सिर्फ योजनाओं से नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास से चलती हैं।
राजस्थान के हजारों कंप्यूटर अनुदेशक अभ्यर्थी केवल एक निष्पक्ष और न्यायपूर्ण निर्णय की उम्मीद कर रहे हैं। हमारी मेहनत, हमारा धैर्य और हमारा भविष्य आपकी ओर देख रहा है। कृपया हमारी आवाज़ सुनिए और न्याय कीजिए।
#bci_भर्ती_में_न्याय_दो
#Rajasthan
@BhajanlalBjp@zeerajasthan_@BJP4Rajasthan@RajCMO
माननीय मुख्यमंत्री जी,
जब हजारों बेरोज़गार युवा अपनी मेहनत, समय और भविष्य दांव पर लगाकर न्याय की उम्मीद करते हैं, और उनकी आवाज़ लगातार अनसुनी रह जाती है, तो सबसे अधिक पीड़ा विश्वास के टूटने की होती है।
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पदों की समीक्षा कर न्यायपूर्ण निर्णय लें और अभ्यर्थियों की वर्षों की मेहनत को सम्मान दें। यही आपसे हमारी विनम्र अपेक्षा है।.. 🥲🥲
#BCI_भर्ती_में_न्याय_दो
@Abhinavpinch@RajCMO@BhajanlalBjp@AlkaMundra@madandilawar@narendramodi@AmitShah
BCI भर्ती में पदों के वर्गीकरण से उत्पन्न हुई विसंगतियों के कारण अनेक अभ्यर्थियों में असंतोष एवं चिंता का वातावरण है।
सरकार एवं संबंधित विभाग से विनम्र आग्रह है कि इस विषय का गंभीरता परीक्षण कर न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए, #BCI_भर्ती_में_न्याय_दो