मध्य-पूर्व में जारी तनाव और उड़ानों के प्रभावित होने के कारण सऊदी अरब में उमराह करने गए हजारों भारतीय जायरीनों का फंसना बेहद चिंताजनक है। कई दिनों से अपने वतन लौटने की प्रतीक्षा कर रहे जायरीनों और उनके परिजनों की चिंता को देखते हुए @mygovindia को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
हम मांग करते हैं कि सऊदी अरब में फंसे सभी भारतीय जायरीनों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों, भारतीय दूतावास और एयरलाइंस के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही, उनकी वापसी होने तक रहने, खाने और चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
@MEAIndia@MOMAIndia@DrSJaishankar@KirenRijiju
प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा में आयोजित @AzadSamajParty के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सांसद @BhimArmyChief सांसद Chandra Shekhar Aazad. सीएम योगी का सजातीय माफिया खुलेआम शस्त्र प्रदर्शन कर रहा है, उसे रोकने वाला कोई नहीं है।”
उनका यह बयान अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के समर्थकों को लगता है यह बयान राजा भैया के शस्त्र प्रदर्शन को लेकर दिया गया है...
#ChandrashekharAzad #YogiAdityanath #UPNews #UttarPradesh #LawAndOrder #ShastraPradarshan #Nationaljanmat
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कुछ बयानबजी की गयी थी
जिसे लेकर पत्रकार द्वारा @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद से सवाल किया गया तो चन्द्रशेखर ने बड़ा शानदार जवाब दिया👇🏻
चन्द्रशेखर आजाद ने दोनों ही पार्टियों के लिए कहा कि- "उन्हें अपनी भाषा को संयमित रखना चाहिए। बीजेपी के लोग भी अच्छी भाषा का प्रयोग नहीं करते। अगर इतना ही क्रोध है तो आमने-सामने हाथ कैसे मिला लेते हो, खाना कैसे खा लेते हो साथ बैठकर या फिर जनता को दिखाने के लिए ये सब चीजें हैं? राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक तरीके से लड़नी चाहिए"
आज के दौर में चन्द्रशेखर आजाद सबसे अधिक संयमित व मैच्योर नेता हैं...!!
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में बेकाबू कार की चपेट में आने से चार बहनों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु और 12 लोगों के घायल होने की घटना बेहद दुखद एवं हृदयविदारक है।
इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
@UPGovt से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
देखिए किस प्रकार आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी बहुजन समाज के लिए संजीवनी की तरह एक ढाल बनकर काम कर रही है 👇🏻
हाल ही में सीतापुर जिले के ग्राम लुधौरा में दलित समाज के एक शख्स मनोज की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी
उस मामले में @BhimArmyChief व नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद के आदेशानुसार आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए पूरी जिम्मेदारी से खड़ी है
आजाद समाज पार्टी के द्वारा पीड़ित परिवार के लिए अलग से एक लीगल टीम भी तैयार की गयी है जो परिवार की पूरी न्यायिक लड़ाई को लड़ेगी
चन्द्रशेखर आजाद इस बहुजन समाज के मसीहा हैं..!!
मध्य प्रदेश के जिला दमोह के फुटेरा तालाब की घटना सिर्फ एक अधिकारी के साथ अभद्रता का मामला नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही जातिवादी मानसिकता का आईना है।
20 अक्टूबर की शाम धार्मिक आयोजन के दौरान नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी के साथ हुई अभद्रता और जातिगत अपमान की घटना बेहद चिंताजनक है। इस घटनाक्रम में भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जाँच कर सच्चाई सामने लाना और जवाबदेही सुनिश्चित करना और भी जरूरी हो जाता है।
यही तो जातिवाद है कि इंसान अपनी मेहनत और काबिलियत से ऊँचे पद पर पहुँच जाए, लेकिन जातिवादी सोच उसे आज भी उसकी जाति के आधार पर नीचा दिखाने और अपमानित करने से बाज न आए!
हम @CMMadhyaPradesh से माँग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
@DrMohanYadav51
हाल ही में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी के निजी विवाद में वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। जिसके बाद अब वाल्मीकि समाज के जो गिने-चुने युवा हिंदू रक्षा दल में जुड़े थे, वो खुलकर उसके खिलाफ खड़े गये हैं
वाल्मीकि समाज के युवा पिंकी चौधरी से भी बड़े तीखे सवाल कर रहे हैं, देखें वीडियो 👇🏻
जिनको जाति का घमंड है या वो सोच रहे कि हम अधिकारी बन गए हैं वे देखें, दमोह की घटना ने हकीकत का आईना दिखा दिया, यह घटना उन लोगों के लिए सबक है, जो दिन-रात दूसरों की चरण वंदना में लगे रहते हैं, लेकिन अपने ही समाज के लोगों पर रौब झाड़ते हैं और उन्हें आँखें दिखाते है,
देवरी, रहली सहित मध्यप्रदेश और देशभर के ओबीसी भाइयों को इस घटना से सीख लेनी चाहिए, दूसरों की चापलूसी करने से सम्मान नहीं मिलता, सम्मान अपने स्वाभिमान, एकता और अधिकारों के लिए खड़े होने से मिलता है।
याद रखिए, समाज में आपकी पहचान किसी की जी-हुजूरी से नहीं, बल्कि आपके आत्मसम्मान और समाज के प्रति आपकी प्रतिबद्धता से बनती है।
अब भी समय है—स्वाभिमान से जीना सीखिए, अपने समाज के साथ खड़े रहिए और किसी के सामने अपने सम्मान से समझौता मत कीजिए।
मध्य प्रदेश के खरगोन में गरबा कार्यक्रम को लेकर विवाद!
गरबा बंद कराने पहुँचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का लड़कियों ने विरोध किया। मौके पर ‘बजरंग दल हाय-हाय’ के नारे लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।
डराने आए थे, लेकिन लड़कियाँ डरी नहीं—
अपने अधिकार और अपनी आवाज़ के लिए डटकर खड़ी रहीं।
आप इस पूरे मामले को कैसे देखते हैं? कमेंट में अपनी राय बताइए।
#MadhyaPradesh #Khargone #BajrangDal #Garba #WomensVoice
जिस दिन यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा उस दिन जातिवादियों की खैर नहीं !!!
योगी जी पहली बार आपको कोई टक्कर का नेता मिला है अगर दम है तो जिस सीट से @BhimArmyChief जी चुनाव लड़ने को बोल रहे हैं वहाँ से लड़कर दिखाओ वोटचोरी करके मुख्यमंत्री बनने का भ्रम निकाल जाएगा ।।।
खाकी द्वारा की जा रही अवैध धन उगाही का ये वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा। 🔥
गुजरात के थराद पुलिस चेक पोस्ट पर ट्रक ड्राइवर को एक पुलिस कर्मी ने रुकवाया।
ड्राइवर - कितना देना है ?
खाकीधारी - 500,100 हजार जितनी तेरी इक्छा हो चाय पानी के दे दे।
ड्राइवर - केबिन से चाय का कप उठाते हुए पुलिसकर्मी को देता है और कहता है लो ।
खाकीधारी - कप हाथ में पकड़कर बोलता है ये
क्या है?
ड्राइवर - सर चाय ऊपर है पानी नीचे है।😀
ये सारा खेल ऑन कैमरा चल रहा था आगे आप खुद देख लीजिए क्या हुआ।
ड्राइवर बहुत ही चालाक था मौज मस्ती के साथ पुलिस की लूट का खेल उजागर कर दिया।
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट तथा NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है।
@KirenRijiju जी, मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
@mygovindia@PMOIndia@narendramodi@MOMAIndia
"मैंने सबकुछ दांव पर लगा रखा है, मेरे बच्चों के हाथ में कटोरा है। मेरा सबकुछ दांव पर लग गया"
ये मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी विनीत भराला हैं जो मंचों से रो-रोकर बता रहे हैं कि उन्होंने अपना सबकुछ चुनाव पर लगा दिया है, अगर साथ नहीं दिया तो मेरे बच्चों के हाथ में कटोरा है
अब बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसा कौन सा सौदा हुआ कि जाट समाज का एक संपन्न नेता कटोरा लेकर बच्चों के साथ सड़क पर आ गया??
और अगर ये जीतते हैं तो अपने परिवार व बच्चों की खराब हुई आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे या जनता का भला करेंगे??
मुझे लगता है कि ऐसी धनतंत्र की राजनीति बंद होनी चाहिए, यह देश के लिए घातक है...!!
इन्होंने हमारे मोबाइल छीने हैं सबने एल्कोहल ले रखा है..हमारी गाड़ी रोककर 5 हजार का चालान
मांग रहे है।
राजस्थान में पुलिस टीम पर महिला गंभीर आरोप लगा रही है।
भीड़ से घिरी पुलिस के चेहरे देखिए आप बस !
कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
@mygovindia से मांग है कि कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को औपचारिक रूप से ‘शहीद’ का दर्जा देने हेतु स्पष्ट नीति बनाई जाए, ताकि उनके सर्वोच्च बलिदान को आधिकारिक मान्यता मिल सके।
शहीदों का बलिदान अमर रहे, उनके परिवारों का त्याग सदैव स्मरणीय रहे।
#PoliceCommemorationDay