भाजपा सरकार को 'राज्यधर्म' की बजाय 'राजधर्म' निभाना चाहिए!
हमारी मांग है कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अवसर हरियाणा को मिलना चाहिए। हमारा लक्ष्य सिर्फ 2030 खेलों की मेजबानी करना नहीं, बल्कि पदक तालिका में नंबर-1 पर आना होना चाहिए। यह लक्ष्य हरियाणा जैसे खेल प्रधान राज्यों में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर ही हासिल किया जा सकता है।
हमारी नगरी धारसूल से श्री गोमुख के बाद श्री हरिद्वार के लिए पहली डाक कावड़ में श्री शिव भगतों की 24 सदस्यीय टीम को प्रस्थान करवा रहा हूँ, ये टीम जोड़े में डाक कावड़ रूपी गंगा जल लेकर आयेगी । सभी से विनम्र अनुरोध करता हूँ की हर चीज की मर्यादा रखें और नशे से दूर रहें, साफ़ - सुथरी श्रद्धा से जाएँ और आयें ।
हर-हर महादेव 🙏🙏।
श्री शिव-शक्ति अपने भगतों को कहते हैं कि— : कोई तुम्हें कितना भी नीचा दिखाये कोई कितना भी अपमान करे या तुम्हारे विरुद्ध षड्यंत्र रचे,लेकिन तुम शांत रहो और आत्मा से किसी का बुरा मत सोचो हमेशा पॉजिटिव रहो,जैसे उफनती नदियाँ समय के साथ शांत होकर अपना मार्ग बना लेती हैं वैसे ही सिथिर मन में ईश्वर की योजना साफ़ दिखाई देती है, शोर में अहंकार है और शांति में महाकाल की शक्ति है,हर बात का उत्तर शब्दों में मत दो,जीवन के कुछ युद्ध शांत रहकर जीतें जाते हैं बेशक आपके सामने कितनी बड़ी कठिनाई हो,याद रखिए जिसका मन भगवान की लीला में ही शांत है उसका पूरे संसार में कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता,
हर-हर महादेव । हर-हर गंगे ।
बागपत के गांव हिसावदा में पूर्व राज्यपाल स्व. सत्यपाल मलिक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किये।
वह बड़े बेबाक, स्पष्टवादी और निर्भीक नेता थे। जब वह छात्र राजनीति में आये थे, तब से मेरे उनके साथ सम्बंध थे।
पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी ‘पद्मश्री’ डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका सार्वजनिक जीवन समाज सेवा, शिक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा।
इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार एवं उनके सभी शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
दिल्ली विश्वविद्यालय के VC छात्रों की जायज़ आवाज़ दबाने की कोशिश न करें।
माननीय सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी ने स्पष्ट कहा है कि छात्रों की माँगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। भ्रामक और झूठे पोस्ट के जरिए छात्रों को डराने की बजाय VC को तत्काल माफ़ी माँगनी चाहिए।
यदि माफ़ी नहीं माँगी गई, तो लोकसभा में 'कार्य स्थगन प्रस्ताव' के माध्यम से छात्रों का मुद्दा पूरे जोर-शोर से उठाया जाएगा।
📍नॉर्थ कैंपस, DU में NSUI के 'Save Democracy, Save DU' सत्याग्रह से।
प्रख्यात अभिनेता और लगान', 'गजनी', 'इंसाफ' और 'छावा' जैसी कई सफल फिल्मों में अपने शानदार किरदारों से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन की खबर मिली, प्रदीप रावत के निधन से फ़िल्मी जगत को भारी क्षति हुई है, परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में अपार शक्ति दे ।
🕉️ शान्ति ।
#PradeepRawat
BJP is putting 'Rajya Dharma' over 'Raj Dharma,' putting political interests before national interests. Money spent in building sports infrastructure is an investment in getting medals for India. If you cannot make Haryana the main host for the 2030 Commonwealth Games, then at least make us a co-host.