संसद परिसर में बीजेपी और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। बीजेपी सांसदों के विरोध-प्रदर्शन के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने "अमित शाह शर्म करो..." के नारे लगाए।
सदन में शीर्ष नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्ष आक्रामक है!
🚨 सड़क पर मां ने पकड़ा रंगे हाथ: हाई-वोल्टेज ड्रामा!
पढ़ाई के बहाने प्रेमी संग बाइक पर घूम रही बेटी को मां ने बीच सड़क पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो माता-पिता के लिए एक सीख है कि बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखना कितना ज़रूरी है!
अरुणाचल सीमा पर चीनी नेटवर्क!
पहाड़ी सीमावर्ती इलाकों में टॉवरों की कमी के कारण अक्सर चीनी कंपनियों के नेटवर्क सिग्नल आ जाते हैं।
इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा लीक के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। स्थानीय नागरिक सरकार से भारतीय नेटवर्क और सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं!
🚨 मध्य प्रदेश: सागर में टला बड़ा रेल हादसा!
मकरोनिया-गुड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालवाहक ट्रक अचानक पटरी पर बंद हो गया।
सामने से ट्रेन के आने से ठीक पहले QRF जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को धक्का देकर पटरी से हटा दिया। जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया!
🚨 दिल्ली मेट्रो में बवाल: सीट के लिए महिला ने जड़ा थप्पड़!
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि महिला ने आपा खो दिया और शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।
मेट्रो में आए दिन होने वाले ऐसे क्लेश और बढ़ते गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!
स्कूली छात्राओं की बहादुरी: फोन छीन रहे बदमाश को सिखाया सबक!
मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे एक बदमाश से स्कूली छात्राएं बिल्कुल नहीं डरीं। लड़कियों ने हिम्मत दिखाते हुए डटकर उसका मुकाबला किया।
धार्मिक आस्था और मनोरंजन पर उठते सवाल!
कुणाल कामरा के बयान पर धमकियों से लेकर हंगामे तक का दौर दिखा, पर अब भगवान शिव के रूप में नृत्यों/रील्स से आस्था के खिलवाड़ पर खामोशी क्यों?
ईश्वर मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भक्ति और श्रद्धा का केंद्र हैं। आस्था से समझौता बहस का विषय है!
बकरी चुराने आए चोर, ग्रामीणों ने नचा-नचाकर सिखाया सबक!
बकरी चोरी करने पहुंचे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पिटाई करने के बजाय गांव वालों ने अनोखी सजा दी रातभर गाने बजाकर दोनों से जमकर डांस करवाया।
चोरी तो नहीं हो सकी, पर नाच-गाने वाली यह अनोखी सजा चर्चा में है!
🚨 दिल्ली में ऑनलाइन गेमिंग का खौफनाक असर!
रोहिणी सेक्टर-3 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल गेमिंग की लत ने एक मासूम के व्यवहार को गंभीर बना दिया।
बच्चों पर हावी होता गेमिंग का यह नशा अब मानसिक स्वास्थ्य और परिवारों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है!
पुलिस के सामने गुंडागर्दी: कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल!
पुलिस की मौजूदगी में ही कुछ लोग आपस में भिड़ गए और कानून की धज्जियां उड़ाते रहे। वहीं, खाकी वर्दी मूकदर्शक बनी तमाशा देखती नजर आई।
जब रक्षक ही तमाशबीन बन जाएं, तो 'कानून हाथ में न लेने' का पाठ सिर्फ किताबों तक सिमट जाता है!
🚨 खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल: उड़ जाएंगे होश!
सोशल मीडिया पर लड़की के जानलेवा स्टंट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बैलेंस बिगड़ने पर लड़की जिस तरह गिरी, उसे देखकर यूज़र्स हैरान हैं।
अब लोग कमेंट्स में अंदाज़ा लगा रहे हैं कि गिरने के बाद आखिर उसकी कौन-कौन सी हड्डी टूटी होगी!
🚨 रांची की सड़कों पर कंटीले तार: छात्रों के प्रदर्शन पर सियासत
यह किसी देश की सीमा नहीं, बल्कि रांची की सड़कें हैं। JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के विरोध में विधानसभा का घेराव करने निकले छात्रों को रोकने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने कंटीले तार और बैरिकेड्स लगा दिए।
🚨 उज्जैन जंक्शन: कैश देने पर भड़की क्लर्क!
टिकट काउंटर पर नकद पैसे देने पर क्लर्क ने आनाकानी की और ऑनलाइन पेमेंट का दबाव बनाया। यात्री ने जब कैश से ही किराया काटकर बाकी पैसे लौटाने को कहा, तो विवाद हो गया।
डिजिटल के दौर में नकद भुगतान को इतना मुश्किल बनाना कितना सही है?
🚨 संसद में हंगामा: पीएम पर फेंके गए अंडे!
कोसोवो की संसद में भारी हंगामे के दौरान विपक्षी सांसदों ने प्रधानमंत्री पर अंडे फेंक दिए। सदन में बहस इतनी बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
🚨 श्रीगंगानगर में 'जॉम्बी ड्रग' का खौफ: वीडियो हुआ वायरल
श्रीगंगानगर से 'जॉम्बी ड्रग' के असर से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। नशे में धुत युवक अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आ रहे हैं।
सीमावर्ती इलाकों में इस खतरनाक सिंथेटिक ड्रग का बढ़ता जाल बेहद चिंताजनक है!
🚨 6 सेकंड में जड़े 4 थप्पड़!
यूपी के ललितपुर मेडिकल इमरजेंसी में सिपाही रोहित ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए। सिपाही ने वहां डॉक्टरों के साथ भी बदसलूकी की।
थप्पड़ और भी पड़े, लेकिन कैमरामैन की हिम्मत जवाब दे गई। पुलिस का यह हिंसक रवैया बेहद शर्मनाक और निंदनीय है!
🚨रेलवे काउंटर पर घूसखोरी.
तत्काल टिकट की लाइन में पहले खड़े व्यक्ति को छोड़, काउंटर क्लर्क ने ₹500 घूस लेकर टिकट दूसरे को दे दिया। गर्भवती पत्नी के पास घर जाने को तड़पते पति ने विरोध किया, तो धमकी और बेइज्जती मिली।
तत्काल टिकट बुकिंग में ऐसा भ्रष्टाचार बेहद शर्मनाक है!
अगर बेवफाई का इलाज थप्पड़ होता, तो आधा देश हकीम बना घूमता।
आजकल एक-से-अधिक रिश्ते बनाना और धोखा देना आम हो गया है। याद रखें—वजह चाहे जो हो, लड़की पर हाथ उठाना या हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है।
रिश्ते दिल से संभालें और ईमानदारी से निभाएं, किसी की जिंदगी से खिलवाड़ न करें।
रैपिडो राइडर को मिला कोर्ट मैरिज में गवाही का ऑफर.
एक लड़के ने लड़की संग जाने के लिए रैपिडो बुक की। राइडर के मना करने पर लड़के ने ₹500 एक्सट्रा दिए। रास्ते में लड़के ने कहा, कोर्ट मैरिज में गवाह बन जाओ, ₹500 दूंगा।
राइडर ने कहा, "बाद में पड़ने वाले डंडों का कितना चार्ज दोगे?"
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहाबाद (हरियाणा)
मां ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी.
सुदेश नाम की महिला ने अपनी बेटी ज्योति और बेटे विनीत को जहरीला घोल पिलाकर पानी के गड्ढे/टैंक में फेंक दिया।
महिला ने खुद भी जहर पीकर उसी गड्ढे में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।