सत्ता की भूख में कांग्रेस आखिर और कितना नीचे गिरेगी!
NEET अभ्यर्थियों के अभिभावकों से सुनिए, कांग्रेस ने कैसे जान-बूझकर रैली आयोजित कर सड़क जाम कर दिया, जिससे छात्रों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
बेंगलुरु📍
अपनी डूबती हुई राजनीतिक नैया को बचाने की ओछी राजनीति में राहुल गांधी ने NEET की परीक्षा देने वाले देश के युवाओं के भविष्य को दांव पर लगा दिया।
वीडियो देखिए और राहुल गांधी का प्रोपेगेंडा समझिए, ताकि ऐसे राजनीति के दीमकों से सावधानी बरती जा सके। ⏬
स्वदेशी Warships के दम पर बढ़ता भारत का सामर्थ्य! ⚓🇮🇳
⚓ आईएनएस दुनागिरी — स्टेल्थ, प्रहार और श्रेष्ठता का प्रतीक
⚓ आईएनएस अग्रय — समुद्र की गहराइयों में दुश्मन का शिकारी
⚓ आईएनएस संशोधक — समुद्री सीमाओं का मानचित्रण, सुरक्षित भविष्य का प्रहरी
ये स्वदेशी Warships आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती सामरिक क्षमता, अत्याधुनिक तकनीक और समुद्री सुरक्षा के प्रति मजबूत संकल्प का प्रतीक हैं। भारत अब अपने सामर्थ्य और नवाचार के बल पर वैश्विक समुद्री परिदृश्य में नई पहचान बना रहा है। 🇮🇳
#AatmanirbharBharat
जहां भगवान बुद्ध का ज्ञान है, महावीर का संदेश है, नालंदा की गौरवशाली परंपरा है और प्रकृति की अनुपम छटा है। बिहार का हर कोना अपनी एक अलग पहचान और अनकही कहानी समेटे हुए है।
आइए, पर्यटन के माध्यम से बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक समृद्धि को दुनिया तक पहुंचाएं।
#बिहार_पर्यटन #ExploreBihar #BiharTourism #HeritageBihar #AmazingBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने लोकसेवक आवास, पटना से वर्चुअल माध्यम के द्वारा जयपुर (खातीपुरा) - दरभंगा #AmritBharatExpress रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी, माननीय सांसद श्री @gopaljeebjp जी की भी उपस्थिति रही।
यह नई रेल सेवा मिथिलांचल सहित बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लाखों यात्रियों को देश के विभिन्न क्षेत्रों से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं पर्यटन के नए अवसर सृजित करते हुए बिहार के समग्र विकास को नई गति देगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से बिहार की कनेक्टिविटी लगातार सशक्त हो रही है।
#AmritBharatExpress #Darbhanga #विकसित_भारत #समृद्ध_बिहार #Rail_for_viksit_Bihar #Railways #IndianRailways
एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब जीतकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।
पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन, टीम भावना और अदम्य जज्बे का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह विजय भारतीय नारी शक्ति, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों, एवं सहयोगी सदस्यों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को नए सपनों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी तथा खेलों में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को और सशक्त करेगी।
#IndianWomensHockeyTeam #FIHNationsCup #NariShakti
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है। बिहार की धरती पर भी समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए निरोग, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान की।
#InternationalYogaDay2026
कल प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम" के माध्यम से माननीय पथ निर्माण विभाग श्री @Ershailendrabjp जी एवं माननीय पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग श्रीमती रमा निषाद जी आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
दिनांक: 22 जून 2026
समय: प्रातः 11:00
स्थान: प्रदेश कार्यकाल
#SahyogSeSamadhan
पश्चिम बंगाल की जनता ने स्वतंत्र रूप से इस भारत में योग दिवस को सिर्फ मनाया ही नहीं है, बल्कि इसे आत्मसात भी किया है।
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की उपस्थिति ने वहां के लोगों में नया उत्साह भर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में नई पहचान दी है। आज 190 देश भारत के साथ मिलकर योग के महत्व को समझते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
#InternationalYogaDay2026
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद @ashokyadavmp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करें। आपके नेतृत्व में क्षेत्र विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होते रहे।
एक भारतीय दृष्टिकोण, एक वैश्विक उत्सव!
योग की अद्भुत शक्ति आज पूरी दुनिया को एक सूत्र में बांध रही है। शंघाई से लेकर केपटाउन तक, केन्या से लंदन तक, और दुबई से लेकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UNHQ) तक हर जगह लोग योग के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
#InternationalYogaDay2026 #GlobalCelebration #IndianTradition
सियाचिन से समंदर तक... एक अटूट संकल्प, योग!
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर हमारे वीर जवानों और देशवासियों का यह अद्भुत दृश्य यह दर्शाता है कि जब इरादे फौलादी हों, तो कोई भी मौसम या परिस्थिति मार्ग में बाधा नहीं बन सकती।
#InternationlYogaDay2026#HealthyIndia #IndianArmedForces
तकनीक और आत्मनिर्भरता का एक नया युग!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। जो देश कभी दूसरों पर निर्भर था, वह आज भविष्य की तकनीकों का निर्माण कर रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता से लेकर स्वदेशी AI मॉडल्स तक, हर क्षेत्र में भारत का डंका बज रहा है।
#12YearsOfInnovation
माइक्रोचिप्स से चाँद तक 🚀🇮🇳
12 वर्षों में भारत ने तकनीक को केवल अपनाया नहीं, बल्कि नवाचार, आत्मनिर्भरता और उपलब्धियों के दम पर वैश्विक मंच पर नई पहचान गढ़ी है।
#12YearsOfInnovation
नवाचार से नेतृत्व तक, तकनीकी महाशक्ति के रूप में उभरता भारत! 🇮🇳🚀
अंतरिक्ष की ऊंचाइयों से लेकर डिजिटल दुनिया तक, हर क्षेत्र में भारत की प्रतिभा और नवाचार का परचम लहरा रहा है।
बदलते भारत की यही पहचान है—आत्मनिर्भर सोच, आधुनिक तकनीक और वैश्विक नेतृत्व।
#12YearsOfInnovation
योग से जुड़ता समाज, बढ़ता सामर्थ्य!
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में माननीय संगठन महामंत्री श्री @bhikhubhaidbjp जी ने सम्मानित कार्यकर्तागण के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया।
योग हमारी प्राचीन विरासत ही नहीं, बल्कि स्वस्थ और समर्थ समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है।
#InternationalYogaDay2026
#YogaForHealthyAgeing
योग को वैश्विक पहचान दिलाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का यही 👇 अंदाज़ उन्हें विशिष्ट बनाता है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग दिवस पर लोगों के बीच पहुंचकर एक बार फिर दिखाया कि जन-आंदोलन तभी सफल होते हैं, जब नेतृत्व स्वयं उससे जुड़कर उदाहरण प्रस्तुत करे। 🧘♂️🇮🇳
#InternationalYogaDay2026
#YogaForHealthyAgeing
हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 40 वर्ष की आयु में हम 20 वर्ष की आयु की तुलना में अधिक लचीले हों। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 50 वर्ष की आयु में हम 30 वर्ष की आयु की तुलना में अधिक ऊर्जावान हों।
हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 70 वर्ष की आयु में हम 50 वर्ष की आयु की तुलना में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति अधिक प्रतिरोधक क्षमता रखते हों।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
योग से जुड़ रहा बिहार, स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ रहा बिहार!
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने भी योगाभ्यास में सहभागिता की।
योग केवल शरीर को निरोग रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को स्थिरता और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त साधन है। स्वस्थ और जागरूक बिहार के निर्माण में योग की यह चेतना निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। 🇮🇳✨
#InternationalYogaDay2026
#YogaForHealthyAgeing