✈️ दरभंगा एयरपोर्ट के नए स्वरूप की एक झलक!
दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया टर्मिनल भवन मिथिला के विकास और कनेक्टिविटी को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।
यह केवल एक एयरपोर्ट का निर्माण नहीं, बल्कि मिथिला की आकांक्षाओं, संभावनाओं और विकास की नई उड़ान का प्रतीक है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकासपरक सोच से दरभंगा को मिल रही इस ऐतिहासिक सौगात का लाभ जल्द ही दरभंगा एवं समस्त मिथिलावासियों को मिलेगा।
दरभंगा एयरपोर्ट — मिथिला की नई उड़ान, विकसित भारत की नई पहचान। 🇮🇳
#दरभंगा #दरभंगाएयरपोर्ट #मिथिला #विकास #नरेंद्रमोदी #भाजपा #NDA #विकसितभारत
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी प्रदान की है।
नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक बनने वाला यह कॉरिडोर 5 एलिवेटेड स्टेशनों से युक्त होगा। इससे बाजारों, कार्यालयों, IT हब, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
यह विस्तार क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के साथ प्रदूषण कम करने, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।
#CabinetDecisions
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने नई दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ के विकास को ₹3,230 करोड़ की अनुमानित लागत से स्वीकृति प्रदान की है।
यह संग्रहालय प्रदर्शनी क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय बनने की परिकल्पना के साथ भारत की हजारों वर्षों की सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली इतिहास को एक समग्र स्वरूप में प्रस्तुत करेगा।
#CabinetDecisions
"सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बनी NAC से कौन लोग जुड़े थे?
जो कांग्रेस का इतिहास है, उससे कैसे भागोगे?
आने वाले दिनों में सैकड़ों पुस्तकें लिखी जाएंगी, जो आपके कारनामों से भरी होंगी।"
आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं का समाधान कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पटना नगर निगम के ₹200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में ऐतिहासिक लिस्टिंग का पटना के ताज सिटी सेंटर में शुभारंभ किया।
बिहार के पहले म्युनिसिपल बॉन्ड की यह लिस्टिंग शहरी विकास और निवेश के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
#SamriddhBihar#MunicipalBond#NSE#UrbanDevelopment
10 तारीख, बिहार पेंशन दिवस!
आज बिहार के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा बहनों सहित 1 करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी ₹1,100 की दर से कुल ₹1,205.91 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की।
सामाजिक सुरक्षा, जनकल्याण और समावेशी विकास- यही हमारा संकल्प है।
#BiharPensionDiwas #विकसित_भारत #समृद्ध_बिहार #SamajikSuraksha
गंगाजी की लहरों पर वाटर मेट्रो🚢
दीघा घाट से कंगन घाट तक कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) के संचालन का शुभारंभ किया। यह पहल बिहार में जल परिवहन और पर्यटन को नई पहचान देगी।
#SamriddhBihar#WaterMetro
गरीबी से बाहर निकलकर बेहतर जीवन की ओर बढ़ते 49.6 करोड़ लोगों की उपलब्धि, देश में हो रहे सकारात्मक बदलाव और करोड़ों परिवारों के जीवन में आई नई उम्मीदों को दर्शाती है।
यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास को लेकर किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प तभी साकार होगा, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दिशा में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी सहित पूरी टीम का योगदान सराहनीय है।
सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा! 🌅🙏
लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 को लेकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर स्वच्छता, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
#ChhathPuja2026#Bihar#chhathmahaparv
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह अनमोल रिश्ता सदैव प्रेम, स्नेह और खुशियों से परिपूर्ण रहे।
#BhaiDooj
लेखनी, ज्ञान और न्याय के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा एवं आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली का संचार हो तथा जीवन में सदैव सद्बुद्धि और सकारात्मकता बनी रहे।
#ChitraguptaPuja
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
शिक्षा के माध्यम से सशक्त और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण का उनका दृष्टिकोण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
आप सभी को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#NationalEducationDay #MaulanaAbulKalamAzad
स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान देने वाले, सादगी, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा के प्रतीक आचार्य जे. बी. कृपलानी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
छठ पूजा बिहार का वैभव है। यह बिहार की सांस्कृतिक विरासत की सबसे शुभ और पावन परंपराओं में से एक है। छठ के इस पावन पर्व पर पूरे बिहार की संस्कृति की झलक देश और दुनिया में दिखाई देती है।
छठ से मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव है। परिवार के साथ-साथ छठी मैया से मिलने वाली शक्ति और ऊर्जा के सहारे हम पूरे साल काम करते हैं।
-माननीय भाजपा अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
संकल्प अडिग हो, नेतृत्व दृढ़ हो और लक्ष्य राष्ट्रहित का हो, तो चुनौतियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं।
हर विपरीत परिस्थिति में धैर्य, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ना ही सशक्त नेतृत्व की पहचान है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का नेतृत्व इसी अटूट राष्ट्रनिष्ठा और निर्णायक संकल्प का प्रतीक है।
भारत की गौरवशाली सभ्यता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हजारों वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में विकसित होने जा रहा ‘युगे युगीन भारत म्यूजियम’ भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना, विविध परंपराओं और गौरवशाली विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान देगा।
लगभग 1 लाख वर्ग मीटर में बनने वाला यह संग्रहालय केवल अतीत का परिचय नहीं होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और भारत की सभ्यतागत विरासत पर गर्व करने का एक जीवंत माध्यम बनेगा।
यह पहल भारत के गौरवशाली अतीत को वर्तमान से जोड़ते हुए भविष्य की पीढ़ियों में अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत के प्रति गर्व एवं आत्मबोध का नया संचार करेगी। दुनिया भारत को केवल एक राष्ट्र के रूप में नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की जीवंत सभ्यता के रूप में देखेगी।
#CabinetDecisions
किसानों की समृद्धि, कृषि क्षेत्र की मजबूती और खेती की लागत को नियंत्रित रखना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रबी 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक एवं पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) की दरों को मंजूरी देना किसान हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय है।
इस निर्णय के तहत लगभग ₹62,370 करोड़ की बजटीय व्यवस्था की गई है। साथ ही, किसानों को ₹1,350 प्रति बोरी की दर से DAP उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
इससे किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता और किफायती दरों का लाभ मिलेगा, घरेलू उर्वरक विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा तथा खेती पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
किसानों की खुशहाली, कृषि की उन्नति और अन्नदाताओं का आर्थिक सशक्तीकरण ही समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
#CabinetDecisions