माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी ने मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका स्व. मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी से आज नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री @SarojPandeyBJP जी ने सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
माननीय राज्यसभा सांसद श्री @KumarDevendraP1 जी ने नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री @gssjodhpur जी से भेंट कर रायगढ़ में प्रस्तावित ‘टैगोर कला केंद्र’ के प्रस्ताव पर सार्थक चर्चा की।
माननीय मंत्री जी ने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सहमति प्रदान की, जिससे रायगढ़ में ‘टैगोर कला केंद्र’ के साकार होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
साथ ही, सांसद जी ने माननीय मंत्री जी को रायगढ़ के गौरवशाली 41वें चक्रधर समारोह में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित भी किया।
हरियर धरती, गुरहा चीला के मिठास, संग सावन के फुहार आगे जी,
आगे-आगे हरेली तिहार आगे जी।
जम्मो मयारु छत्तीसगढ़िया भाई-बहिनी मन ला लोक परब हरेली के गाड़ा अकन बधई।
झारखंड में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही इस छात्रा पर पुलिस ने बेदर्दी से लाठियां बरसाईं। यह बेटी पुलिस के पैर पकड़कर गुहार लगाती रही, गिड़गिड़ाती रही... लेकिन इस संवेदनहीन प्रशासन का दिल नहीं पसीजा।
राहुल गांधी-हेमंत सोरेन, न्याय मांगने पहुंची देश की बेटी के साथ यह अमानवीय और क्रूर व्यवहार बेहद निंदनीय है!
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी से विगत दिवस तक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री @saudansinghbjp जी ने सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महान समाजसेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद स्व. मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. @NaveenMarkandey जी, प्रदेश मंत्री श्री @AmitSahuBjp जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री @AshokBajajBJP जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।