विद्या ददाति विनयं।
एक पिता के लिए इससे बड़ा दिन और क्या होगा
जब बेटे ने धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर से LLM पूर्ण कर, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति Justice Satish Chandra Sharma जी के कर-कमलों से अपनी उपाधि ग्रहण की।
यह उपलब्धि हमारे परिवार के लिए अविस्मरणीय गौरव का क्षण है।
माँ समलेश्वरी का आशीर्वाद और आप सभी का स्नेह यूं ही बना रहे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय श्री पीयूष गोयल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
@PiyushGoyal
भारतीय निशानेबाजी के शिखर पुरुष, पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से अलंकृत जसपाल राणा जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ।
एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णिम प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करने वाले राणा जी न केवल महान खिलाड़ी, बल्कि युगप्रवर्तक गुरु भी थे। उनके अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम को खेल जगत सदैव नमन करेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवार व खेल परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
संगीत नाटक अकादमी सम्मान में छत्तीसगढ़ का गौरवशाली परचम
वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी सम्मानों में छत्तीसगढ़ के चार कलाकारों का चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
🏅 पं. रामलाल बरेठ – संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न)
🏅 अनूप रंजन पांडेय – संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
🏅 घनश्याम साहू – उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार
🏅 डॉ. आनंद कुमार पाण्डेय – उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ां युवा पुरस्कार
यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, नृत्य, रंगमंच एवं कला परंपरा की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।
साथ ही, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार हेतु चयनित देशभर के सभी प्रतिष्ठित कलाकारों, कला साधकों एवं विद्वानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी ने अपनी साधना, समर्पण और सृजनशीलता से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने तथा नई पीढ़ियों तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान दिया है। आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं और कला प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
समस्त सम्मानित कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।
#SangeetNatakAkademi
पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एवं चक्रधर सम्मान से अलंकृत, रायगढ़ जिले के प्रख्यात कला साधक पंडित रामलाल बरेठ जी को भारत सरकार द्वारा संगीत एवं कला जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न)’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सम्मान उनकी आजीवन साधना, समर्पण एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में उनके अमूल्य योगदान का राष्ट्रीय सम्मान है। संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह जी की गौरवशाली परंपरा को पंडित जी ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिसे आज उनके सुपुत्र श्री भूपेंद्र बरेठ जी भी पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
पंडित जी की यह उपलब्धि समस्त छत्तीसगढ़, कला जगत और विशेष रूप से रायगढ़ जिला वासियों के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है। यह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त करती है।
#SangeetNatakAkademiAward #SangeetAkademiAward
छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भरथरी गायिका, लोक संस्कृति की सशक्त संवाहिका एवं जन-जन की प्रेरणास्रोत स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
अपने मधुर कंठ, लोकगायन की अनूठी शैली एवं सांस्कृतिक साधना के माध्यम से आपने छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। आपका अमूल्य योगदान सदैव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करता रहेगा।
#surujbaikhande
Chandigarh: BJP MP Devendra Pratap Singh says, "I am Devendra Pratap Singh from Chhattisgarh, a Rajya Sabha MP. Today, in Chandigarh a meeting of the Parliamentary Standing Committee of Power was held. Khattar ji is the President of this committee. The members of this committee came from different states under his leadership. Today's topic was about Power Grid Stability..."
आज चंडीगढ़ में केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर जी की अध्यक्षता तथा केंद्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नायक जी की गरिमामयी उपस्थिति में विद्युत मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए लोकसभा एवं राज्यसभा के माननीय सांसदगण तथा विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में भारत की स्वच्छ ऊर्जा आकांक्षाओं को साकार करने हेतु मजबूत, आधुनिक एवं भविष्योन्मुखी विद्युत ग्रिड के निर्माण पर केंद्रित विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही पारेषण अवसंरचना के विस्तार, ऊर्जा भंडारण, नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण, उन्नत पूर्वानुमान प्रणाली तथा विद्युत तंत्र की स्थिरता को सुदृढ़ करने वाली तकनीकों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
देश के ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु विद्युत क्षेत्र के विकास, ऊर्जा सुरक्षा, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक संवाद हुआ।
#narendramodi #bjpgovernment #viksitbharat #devendrapratapsingh #chhattisgarh
@narendramodi @amitshahofficial @nitinnabinbjp@mlkhattar@vishnudeosai@bjp4india@BJP4CGState
Chaired the Parliamentary Consultative Committee Meeting of the Ministry of Power in Chandigarh today.
Our discussions focused on building a robust and future-ready power grid to support India’s clean energy ambitions.
Hon’ble Members also exchanged views on enhancing grid resilience through transmission expansion, energy storage, renewable integration, advanced forecasting, and deployment of technologies that strengthen system stability.
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प के साथ मैंने दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा रेल मार्ग से पूर्ण की।
आज चंडीगढ़ में विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में सहभागिता हेतु रेल से प्रस्थान किया था।
देशवासियों से आग्रह है कि जहाँ रेल सुविधा उपलब्ध हो, वहाँ हवाई यात्रा या निजी वाहनों के स्थान पर ट्रेन को प्राथमिकता दें।
यह छोटा कदम ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकता है। राष्ट्रहित में यही हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए। 🇮🇳
#viksitbharat
छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री @OPChoudhary_Ind जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 गौरवशाली वर्ष पूरे करने पर PM जी को हार्दिक बधाई।
आपके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाइयां छुई हैं। विकसित भारत की ओर बढ़ता हर कदम गर्व है।
#12सालबेमिसाल#ViksitBharat#ModiGov
श्री @ianuragthakur जी की अध्यक्षता में कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए संसद रत्न पुरस्कार 2026 प्राप्त किया। समिति ने नीतिगत सुझावों और सक्रिय निगरानी से नई ऊँचाइयाँ छुईं। सभी सदस्यों को बधाई।
#sansadratnaward
धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर लाल किला, दिल्ली में 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' में सम्मिलित हुआ।
जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति को भव्य आयोजन हेतु बधाई। माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी की उपस्थिति में यह सांस्कृतिक महाकुंभ गौरव का क्षण रहा।
समस्त देशवासियों को बधाई। धरती आबा को नमन।
#BirsaMunda150 #JanjatiSanskritikSamagam
सौम्य व्यक्तित्व के धनी, कुशल संगठनकर्ता एवं समर्पित जननेता
श्री नितिन नवीन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन के साथ निरंतर संगठन और जनसेवा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। 🙏
@NitinNabin@BJP4India@BJP4CGState