'विश्व शांति दिवस' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय चेतना के स्वर 'वसुधैव कुटुंबकम्' में परम शांति का उद्घोष अंतर्निहित है। यह दर्शन ही विश्व में शांति स्थापना का सुपथ है।
आइए, हम सभी इस भाव को अपने आचरण में लाने हेतु संकल्पित हों और विश्व शांति स्थापना में सहभागी बनें।
सभी देश एवं प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये इस दिवस पर सभी देशों, समुदायों, समाज के वर्गों के मध्य शांति और सद्भाव बनाने में अपनी भूमिका के निर्वहन का संकल्प करें।
#InternationalShantiDiwas2022#अंतरराष्ट्रीय_शांति_दिवस_2022
Make in India और आत्मनिर्भर होते भारत की गूंज हर तरफ है।
भारत एक्सपोर्ट के बड़े लक्ष्य तय कर रहा है, उन्हें पूरे भी कर रहा है।
भारत Manufacturing Hub के रूप में उभर रहा है: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
इटावा, उत्तर प्रदेश के लोकसभा सांसद मा० डॉ० #राम_शंकर_कठेरिया जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं करता हूँ।
@DrRamShankarMP
सहकार भाव के प्रकाशपुंज लक्ष्मणराव इनामदार जी ने अपने पुरुषार्थ से 'बिना सहकार, नही उद्धार' को चरितार्थ कर सहकारिता आंदोलन को नई दिशा दी।
सहकार भारती का बीज बोकर उन्होंने समाज को सहकारिता के माध्यम से स्वावलंबी व सक्षम बनाने की दिशा में कार्य किया।
आज उनकी जयंती पर उन्हें नमन।
श्री रामचंद्र जी की जन्मभूमि अयोध्या जी की धरती पर पंचतत्व में विलीन हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष स्व0 शेष नारायण मिश्रा जी।
प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के अत्यंत सरल,सौम्य एवं मृदुभाषी क्षेत्रीय अध्यक्ष मा०शेषनारायण मिश्रा जी के निधन का दुख:द समाचार प्राप्त हुआ।वह अपने सहज व्यक्तित्व व उदात्त कार्यशैली के कारण सदैव याद किए जाएंगे।ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणो मे स्थान दे यही प्रार्थना है
ऊं शान्ति 🙏
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का जो मंत्र दिया है, वह देश में सर्वस्पर्शी तथा सर्वसमावेशी विकास का आधार बना है।