यमुनानगर में उत्तराखंड समाज द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी ने सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि समाज का स्नेह, विश्वास एवं अपनत्व जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों का यह स्नेह समाजहित, जनकल्याण एवं विकसित हरियाणा के संकल्प को नई ऊर्जा देता है।
इस अवसर पर टीम हरियाणा के मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी एवं जिला अध्यक्ष श्री राजेश सपरा जी भी उपस्थित रहे।
@bjparchanagupta
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत जैसी ऐतिहासिक योजना ने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
आज 43 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी हो चुके हैं, जिससे करोड़ों परिवारों को कैशलेस और निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है।
#12YearsOfSwasthBharat
Had a blissful and inspiring meeting with Hon'ble Shri @TawdeVinod Ji. His guidance, vast organizational experience, and unwavering commitment towards nation-building continue to motivate countless karyakartas. Grateful for the opportunity to interact and seek his blessings.
🙏 Inspired by his vision, dedicated to serving society with greater commitment.
रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
आइए, अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें और जीवन बचाने के इस अभियान का हिस्सा बनें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में स्थापित हो रहे नए विश्वविद्यालय, बढ़ते स्टार्टअप, कौशल विकास के अवसर और रोजगार सृजन के प्रयास एक नए भारत की पटकथा लिख रहे हैं, जहां युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही है।
#12YearsOfYuvaShakti
नारी शक्ति: लाभार्थी से निर्णयकर्ता तक! 🇮🇳🚺
एक समय था जब महिलाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभार्थी माना जाता था, लेकिन मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में वे देश के विकास की भागीदार और नेतृत्वकर्ता बन चुकी हैं।
उज्ज्वला, मुद्रा और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से लेकर सेना और STEM तक, भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
यह बदलाव सिर्फ योजनाओं का नहीं, बल्कि सोच का है! 🇮🇳✨
#12YearsOfNariShakti
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में Women Development से Women-Led Development की दिशा में महिला सशक्तिकरण की एक परिवर्तनकारी यात्रा ने नए भारत की पहचान गढ़ी है।
#12YearsOfNariShakti
देश सेवा में समर्पित जीवन! 🇮🇳
गृह मंत्री श्री @AmitShah के शब्दों में सुनिए, एक ऐसे कर्मयोगी की दिनचर्या, जिन्होंने अपने जीवन का हर पल निस्वार्थ भाव से भारत मां के चरणों में अर्पित कर दिया।
भारत मां के प्रति उनके इस समर्पण को सादर नमन। 🙏
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी से आज प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों ने आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी को कार्यकर्ताओं के विचार एवं सुझाव जानने का अवसर मिला।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी द्वारा दिए गए स्नेह, समर्थन एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
@bjparchanagupta
गुरुग्राम के सेक्टर -17 स्थित बिल्स गार्डन में विभिन्न आरडब्ल्यूए एसोसिएशन, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, ए आई में काम कर रहे युवा एंटरप्रेन्योर्स, शिक्षाविदों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताया और उनके विचारों को सुना।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @Rao_InderjitS जी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी जी एवं विधायक मुकेश शर्मा जी भी उपस्थित रहे।