श्री सांवलाराम जी देवासी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा जालोर) को पंचायत समिति सांचौर के प्रधान पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
भारतीय संविधान दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इस पावन अवसर पर भारतीय संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं और एक सशक्त, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#ConstitutionDay #Constitution
#GirdharilalDewasi #Bhinmal
समस्त प्रदेशवासियों को पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का प्रकाश लेकर आए।
#DevDeepawali#KartikPurnima#GirdharilalDewasi#Bhinmal
लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@ombirlakota
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में श्री जगदीश जी देवासी की नियुक्ति होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
निश्चित ही, आपका अनुभव, संगठनात्मक समर्पण एवं कार्यकुशलता संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आज मेड़ा पुरोहितान स्थित आवास पर वार्ड संख्या 05 के क्षेत्रवासियों का स्नेहिल आगमन हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासियों से मिले आत्मीय स्नेह, अपनत्व और उत्साह ने मन को अभिभूत कर दिया।
निश्चित रूप से, चुनाव परिणाम चाहे हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन क्षेत्रवासियों का यह अटूट विश्वास, प्रेम और लगाव किसी भी परिणाम से बढ़कर है। यही स्नेह और अपनापन मुझे नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
मैं सदैव आप सभी के बीच उपस्थित रहकर हर सुख-दुःख में सहभागी बनूंगा तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने सामाजिक दायित्वों एवं जनसेवा के संकल्प का निर्वहन करता रहूंगा।
"हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा"
श्री खाट श्याम जी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा श्याम की कृपा एवं आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहें तथा हर घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली का वास हो एवं सभी भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी।
आधि-व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते॥
देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता तुलसी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली, आरोग्य एवं शांति का वास हो।
#देवउठनी_एकादशी #तुलसी_विवाह
#गिरधारीलाल_देवासी #भीनमाल
मात्रभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देनेवाली अप्रतिम शौर्य की प्रतिभूमि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को मातृभूमि की सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
भाजपा, जालोर के जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी राजपुरोहित को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलमय कामना करता हूं।
@MSankarna
अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं वास्तुकला के लिए विश्वभर में विख्यात गुलाबी नगरी जयपुर के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जयपुर केवल राजस्थान की राजधानी ही नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव एवं स्वाभिमान का प्रतीक है। इसकी ऐतिहासिक धरोहर और परंपराएँ हमारी समृद्ध विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी गौरवान्वित करती रहेंगी।
आइए, इस गौरवशाली अवसर पर जयपुर की विरासत के संरक्षण, सुनियोजित विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को और सुदृढ़ करें तथा विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएँ।
आज पैतृक ग्राम - मेड़ा पुरोहितान में नव निर्वाचित सरपंच श्री सालुराम जी देवासी तथा निर्विरोध निर्वाचित उपसरपंच श्री गणेशपुरी जी गोस्वामी को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों के कुशल नेतृत्व, समर्पण व जनसेवा के भाव से ग्राम विकास को नई गति मिलेगी तथा मेड़ा पुरोहितान विकास के नए आयाम स्थापित कर प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में निरंतर अग्रसर होगा।
गौ-माता की आराधना के पर्व गोपाष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
गौ-माता का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे तथा जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का संचार हो।
आप सभी का हृदय से आभार!
लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले समस्त मतदाताओं का हृदय से आभार।
मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, निर्वाचन कर्मियों, प्रशासन एवं सुरक्षा बलों का भी हार्दिक धन्यवाद !
आपका विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
जनसेवा के इस संकल्प में आपका साथ हमेशा इसी तरह बना रहे।
आज पंचायतीराज चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपना दायित्व निभाया।
मेरा मत क्षेत्र की खुशहाली, विकास और समृद्धि के संकल्प को समर्पित है।
मतदान केवल अधिकार नहीं, बेहतर भविष्य के निर्माण का संकल्प है।
'पहले मतदान-फिर जलपान'
लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएँ, अपने मताधिकार का उपयोग करें और एक जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाएँ।
आपका एक बोट, लोकतंत्र की मजबूत नींव
आज ग्राम कुका में श्री मानसिंह जी राजपूत के स्वर्गवास पर आयोजित शोक सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को इस दुःखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
।।ॐ शांति।।