भदोही जनपद को पुनः "संत रविदास नगर" नाम दिए जाने की घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
यह निर्णय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रति श्रद्धा, हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान तथा क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को पुनः स्थापित करने वाला है। यह प्रदेश सरकार की अपनी परंपराओं, महापुरुषों और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी गौरवशाली विरासत के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
#SantRavidasNagar #YogiAdityanath
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण पराक्रम का परिचय देने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति देशवासी सदैव कृतज्ञ एवं ऋणी रहेंगे।
भारतीय सेना का अदम्य साहस, त्याग और अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक, पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य आदरणीय श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
श्री चतुर्वेदी जी का संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और राष्ट्रसेवा का उनका संपूर्ण जीवन सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्ति।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने वीडियो पर युवाओं द्वारा दिए गए उत्साहजनक सुझावों एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी देशवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए भी अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
आप भी देखें:
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में भारत आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन इसी परिवर्तनकारी सोच और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है।
हाइड्रोजन आधारित रेल सेवा केवल एक नई तकनीक नहीं, बल्कि स्वच्छ, हरित और भविष्य-केंद्रित परिवहन व्यवस्था की दिशा में भारत का एक ऐतिहासिक कदम है। यह उपलब्धि तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करते हुए विश्व पटल पर भारत की बढ़ती क्षमता और नेतृत्व को भी रेखांकित करती है।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।
... लेकिन, आज के समाजवादी प्रभु श्री राम से दूरी बनाते हैं, बाबर और औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं।
वे प्रभु श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण को नहीं मानते...
आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की ‘सांसद-विधायक बैठक’ में मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता एवं मा० राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, मा० भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी, मा० उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @kpmaurya1 जी एवं श्री @brajeshpathakup जी, मा० प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @idharampalsingh जी सहित प्रदेश के मा० सांसद एवं मा० विधायकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा के संकल्प तथा प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। …1/2
प्रभु श्री राम एवं श्री कृष्ण की पावन जन्मभूमि उत्तर प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का प्रथम आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष, गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं मंगलमय प्रवास की अनंत शुभकामनाएँ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्राप्त होने के उपरांत आज प्रथम बार सीतापुर प्रवास पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में सहभागिता की।
इस आत्मीय स्वागत, स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री नीरज वर्मा जी, जिला प्रभारी सीतापुर श्री नीरज सिंह जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा अवस्थी जी, श्री नमीन्द्र अवस्थी जी, श्री विपुल सिंह जी, श्री पंकज पांडेय जी, श्री महेश शर्मा जी, श्री राजन गुप्ता जी, श्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह जी,श्री अमित दीक्षित जी एवं अन्य वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश, जो कांग्रेस और सपा के पाप के कारण कभी बीमारू था, आज वह भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर Top 3 Economy के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है...
चहुंमुखी विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ 'नया उत्तर प्रदेश' प्रगति और समृद्धि के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है...
आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्राप्त होने के उपरांत माननीय उपमुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
आदरणीय केशव प्रसाद मौर्या जी का संघर्षमय जीवन, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करने वाला उनका नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व की गरिमा बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प पुनः दोहराया।
राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि।
@kpmaurya1
प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।
आप सभी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि मेरे लखनऊ आगमन पर किसी भी प्रकार का स्वागत कार्यक्रम, होर्डिंग, बैनर, माल्यार्पण अथवा अन्य आयोजन न किया जाए। लखनऊ के अलीगंज में हुए हृदयविदारक अग्निकांड में मासूम बच्चों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।
मेरे सभी साथी एवं शुभचिंतक स्नेहपूर्वक मुझसे मिलने अवश्य आएँ, किन्तु कृपया किसी प्रकार के स्वागत या सम्मान समारोह का आयोजन न करें। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ एवं कोच, स्व. जसपाल राणा के देहरादून स्थित घर पर आज त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुआ। जसपाल का जाना हम सबके जीवन में एक बहुत बड़ा शून्य निर्मित कर गया है। पूरे राणा परिवार की वेदना शब्दों में बताई नहीं जा सकती। ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह भारी दुख सहने को शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
अदम्य साहस, शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक, वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए मुगलों के विरुद्ध उनके द्वारा किया गया संघर्ष युगों-युगों तक भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
@dmchandauli बिजली विभाग के अधिकारी AC,XEN चंदौली,JE बरहुली को CUG न पे फ़ोन आपात काल में भी करने पर नहीं उठता क्या बरहुली स्टेशन पर ३ घंटे से लाइन बाधित करके निजी ट्रांसफार्मर बदल रहे है,आम जनता परेशान है ऐसे लापरवाह लोगो पर कब कारवाही होगा या आपके सभी बादे केवल समाचार पत्र ?