आज नोएडा के सेक्टर-33 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षक वर्ग के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित हुआ।
आज नोएडा के सेक्टर-33 में भाजपा द्वारा आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' के जिला प्रशिक्षक वर्ग के समापन सत्र में के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी जी के साथ सहभागिता की।
आज नोएडा सेक्टर-34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी के साथ क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए निर्मित नई पैसेंजर लिफ्ट का लोकार्पण किया।
यह लिफ्ट स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाएगी। इस विशेष अवसर पर उपस्थित RWA के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रिय क्षेत्रवासियों को संबोधित और उनसे संवाद किया।
आज लखनऊ में श्रीमती अर्पणा यादव जी के आवास पहुंचकर उनके पति स्व. प्रतीक यादव जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुआ तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
अपने विनम्र स्वभाव, कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक दक्षता के बल पर नितिन नबीन जी निरंतर भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार और समर्पित कार्यशैली उन्हें सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाती है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के मीडिया प्रभारी प्रिय भाई अर्पित मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आप निरंतर आगे बढ़ते रहें यह ईश्वर से कामना करता हूं आप स्वस्थ रहें
@arpitmishraBJP
आज दिल्ली में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट की।
उनका कर्मठ, अनुशासित और कार्यकर्ता-केंद्रित नेतृत्व निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा।
आज नोएडा इंडोर स्टेडियम में Pro Wrestling League -2026 (PWL) के फाइनल मैच में उपस्थित रहा।
इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भव्य आयोजन में कुश्ती खिलाड़ीयो के दमखम, दाव-पेंच व जोश बहुत ही रोमांचित करने वाले थे।
इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख एल. माडविया जी, भारतीय कुश्ती के स्तंभ पूर्व सांसद मा. श्री बृजभूषण शरण सिंह जी, सांसद श्री करण भूषण जी और विधायक श्री प्रतीक भूषण जी एवं WFI के अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी की उपस्थिति रहे।
श्री बृजभूषण जी के अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारतीय कुश्ती को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। WFI के मार्गदर्शन में देश की कुश्ती निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
#pwl2026
भाजपा सरकार में छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल, सम्मान और आत्मनिर्भरता देने वाली पीएम स्वनिधि योजना ने समावेशी विकास की नई मिसाल कायम की है।
#UnionBudget2026#EconomicSurvey
महान विचारक, हम सबके प्रेरणा श्रोत, युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। देश के सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र-प्रेरणा स्थल के उद्घाटन हेतु लखनऊ पधारने पर, ‘विकसित भारत’ के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अटल जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय पर दीप प्रज्वलित कर अटल बिहारी वाजपेयी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा,सुशासन,लोकतांत्रिक मूल्यों और विचारों की दृढ़ता का प्रतीक रहा 👏👏👏
@dr_maheshsharma@PankajSinghBJP@PranshuDutt