आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को विकास खण्ड भोजपुर में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विकास खंड पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया एवं ग्राम पंचायत भोजपुर में श्रमदान कराया गया
श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी ग़ाज़ियाबाद तथा श्रीमती सुचेता सिंह की उपस्थिति में ग्राम अमीपुर बडायला में कचरा प्रबंधन एवं आर.आर.सी. के बेहतर उपयोग के सम्बंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। @CMOfficeUP @ChiefSecy_UP @ChiefSecyUP@InfoDeptUP@uppanchayatiraj@UpRuralDev
दिनाक 10 जून 2024 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा ग्राम पंचायत kalchina, amipur badhayla, bhojpur में निर्मित कराए जा रहे RRC centre का निरीक्षण किया गया और जल्दी ही संचालन कराए जाने के निर्देश दिए गए
दिनांक 27 फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत भटजन पलोता विकास खंड भोजपुर में मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अभिनव गोपाल I.A.S एवं श्रीमती सुचेता सिंह मांo ब्लॉक प्रमुख भोजपुर द्वारा लार्निंग सेन्टर का उद्घाटन किया गया
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विकास खण्ड भोजपुर की समस्त ग्राम पंचायतों के धार्मिक स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हवन/पूजा पाठ का आयोजन दिवाली पर्व की भाती किया गया, उक्त आयोजन मैं माo ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता जी भी शामिल रही
@sachingupta उपरोक्त प्रकरण सरकारी कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत का है, इस प्रकरण मैं दो सदस्य समिति बनाकर जांच कराई जा रही है ! उत्तरदाई के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी
विकास खंड भोजपुर की ग्राम पंचायत शकूरपुर और मुकीमपुर मैं विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, उक्त आयोजन मैं मुख्य अतिथि डाo सतपाल सिंह मांo सांसद, माo विधायक मंजू शिवाच ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह की गरिमामयी उपस्तिथि रही!
विकास खंड भोजपुर की ग्राम पंचायत सैदपुर हुसैनपुर डीलना और हृदयपुर भंडोला मैं विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, उक्त आयोजन मैं मुख्य अतिथि माo विधायक मंजू शिवाच ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह की गरिमामयी उपस्तिथि रही!
"मेरी माटी, मेरा देश" कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक भोजपुर,जनपद ग़ाज़ियाबाद में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम एवं कलश यात्रा का आयोजन मा0 सांसद बागपत लोकसभा, डॉ सत्यपाल जी के मुख्य अतिथि मां० विधायक श्रीमती मंजू शिवाच एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक किया
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक भोजपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर मा० सांसद श्री सत्यपाल सिंह तथा मा० विधायक मोदीनगर श्रीमती मंजू शिवाच उपस्थित थी। @myogiadityanath@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@ShishirGoUP
◆मेरी माटी, मेरा देश◆कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक भोजपुर, जनपद ग़ाज़ियाबाद में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मा0 सांसद बागपत लोकसभा, डॉ सत्यपाल जी के मुख्य आतिथ्य तथा स्थानीय विधायक श्रीमती मंजू श्रीवाच एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक किया गया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विकास खंड भोजपुर व समस्त ग्राम पंचायतों में 01 अक्टूबर को विशेष श्रमदान किया गया,जिसमें मा0 ब्लॉक प्रमुख,प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी,जिला पंचयात राज अधिकारी,खंड विकास अधिकारी व समस्त ब्लॉक स्टॉफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
शासन की प्राथमिकता की जनहितकारी योजना आयुष्मान कार्ड अभियान में विकास खंड भोजपुर के समस्त स्टॉफ द्वारा दिन-रात कार्य कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मा0 विधायक डॉ0 मंजू शिवाच व ब्लॉक प्रमुख श्रीमतीं सुचेता सिंह द्वारा अभियान में प्रतिभाग कर उत्साहवर्धन किया गया।
'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा के अंतर्गत विकास खंड भोजपुर की ग्राम पंचयात जहांगीरपुर व पट्टी में मा0 ब्लॉक प्रमुख,जिला पंचयात राज अधिकारी,खंड विकास अधिकारी,ग्राम प्रधान,जिला व ब्लॉक स्तरीय स्टॉफ द्वारा श्रमदान व स्वच्छता दौड़ में प्रतिभाग कर,विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।