District Blood Donor Team is doing a graceful work of Blood Donation in Bihar.A unit of Blood donated by any1,will help to save lives Join us n be a part of it.
बच्चो के साथ हॉस्पिटल में मरीजों के अयादत के लिए जाइये। बच्चो के अंदर इंसानियत व मानवता की शिक्षा पैदा करने में मदद मिलेगी क्यो की उस शिक्षा का कोई मकसद नही जो हमारे बच्चों में गरीबो,असहायों व दुखियो के प्रति भावनात्मक सम्बंध ना पैदा कर सके।
#डिस्ट्रिक्ट_ब्लड_डोनर_टीम_DBDT
टीम DBDT के सदस्य विजय कुमार गिरी जी जो अहिरवालिया धर्मपरसा के रहने वाले है ने चनावे निवासी इंदु देवी जी को अपना ब्लड डोनेट किया ।
विजय गिरी जी के जज़्बे को सलाम।
टीम DBDT के पहल पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सर्वे के बाद सरकार द्वारा गोपालगंज ज़िले के हथुवा अनुमंडल इलाके के लोगो को ध्यान में रखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल हथुवा में रक्त भंडारण केंद्र खोला गया ।
आज 4/2/2018 #बिहार_स्तरीय_रक्तदान_सम्मान_समारोह द्वारिका विवाह भवन सिकन्दरपुर मुज़फ़्फ़रपुर में हुआ जिसमें रक्त दाताओं को समानित किया गया । सैकड़ो युवा भाई बहनों को समानित किया गया जिसमें टीम #DBDT को भी समानित किया गया।
मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रक्तदान सम्मान समारोह में मुजफ्फरपुर के सांसद द्वारा टीम DBDT को सम्मानित किया गया।
रक्तदान महादान समूह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए टीम DBDT प्रिंशु मोदी जी का आभार व्यक्त करती है।
आज गोपालगंज सदर अस्पताल में #रेड_क्रॉस_सोसाइटी की एक अहम बैठक हुई जिसमें रक्तदान व ब्लड बैंक संबंधित व विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। टीम #DBDT ने इस बैठक में ब्लड बैंक से संबंधित समस्याओं को रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमैन,सेक्रेटरी व सिविल सर्जन के समक्ष उठाया ।