~राम रहीम को बेल मिल गई,
~प्रशासन रेप पीड़िता पर हंस रहा है,
~नेता लोग बेटियों पर नजर गड़ाए बैठे हैं,
~जिम्मेदार लोग मेलोडी खाने में व्यस्त हैं,
~मीडिया झालमुड़ी में व्यस्त है।
बस इसी तरह हमारा देश विश्वगुरु बन रहा है।
हम परीक्षा के लिए सुबह 4:30 बजे से निकले हैं, बहुत प्रेशर है, लेकिन इन लोगों को कोई मतलब नहीं है।'
- SSC GD की परीक्षा कैंसिल होने की खबर सुनते ही एक छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी।
छात्रों का कहना है कि पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द हुई है। एग्जाम सेंटर पर पहुंचने के बाद कहा गया- घर लौट जाओ, परीक्षा नहीं होगी।
BJP सरकार एक परीक्षा ठीक से नहीं करवा सकती। पहले NEET में छात्रों का भविष्य तबाह किया गया और अब SSC GD में धांधली की खबरें आ रही हैं।
छात्र दिन-रात पढ़ाई करते हैं, मां-बाप पेट काटकर उनकी फीस भरते हैं, परीक्षा में आने-जाने का खर्च मैनेज करते हैं और आखिर में पेपर लीक हो जाता है।
ये पाप है- जिसकी कोई माफी नहीं है
पेपर लीक की साझेदार - मोदी सरकार
महान त्याग, समर्पण एवं संघर्ष की प्रतिमूर्ति बाबासाहेब की जीवनसाथी माता रमाबाई आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!हमारी मुस्कान के खातिर आपने बहुत तकलीफ का सामना किया है माँ। हम आपके संघर्षों को कभी नहीं भूला सकते।
भाजपा सरकार की देन :
- पहले आधार की लाइन,
- फिर नोटबंदी की लाइन,
- फिर राशन की लाइन,
- फिर खाद की लाइन,
- फिर केवाईसी की लाइन,
- फिर एसआईआर की लाइन,
- और अब ये गैस की लाइन…
भाजपा से त्रस्त परिवारवाले, भूख से तड़पते बच्चों को देखकर एक-दूसरे से पूछ रहे हैं : ये लाइन कभी ख़त्म क्यों नहीं होती मेरे भाई?
भाजपा जाए तो चैन आए!
आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए, मेक इन इंडिया के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है।
आज कोच्चि रिफाइनरी में पॉली-प्रोपाइलीन यूनिट के शिलान्यास के पीछे भी यही लक्ष्य है: PM @narendramodi
बहन कुo मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ, प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। आपको सादर जय भीम, जय भारत, जय संविधान।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना निधौली कलां क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग सत्यवीर सिंह लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु अत्यंत दुखद और गंभीर चिंता का विषय है।
परिजनों के अनुसार, 1 अगस्त की शाम को सत्यवीर को उसके पिता और भाई स्वयं थाना निधौली कलां ले गए थे। वहां पुलिसकर्मियों ने उसे अंदर ले जाकर डंडों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा। अगले दिन सुबह उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से हमारा सवाल है:
यूपी के थाने और जेलें बहुजन समाज के लोगों के लिए कब्रिस्तान बन चुके हैं, आखिर ऐसा कब तक चलेगा?
हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस दुख के पहाड़ को उम्र भर उठाने की शक्ति प्रदान करे।
हम @UPGovt से पूरे मामले की न्यायिक जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, और परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की माँग करते हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीमी में खेत में पानी लगाने जा रहे नरेश पासी को गांव के ही कुछ दबंगों ने घेरकर हाथ-पैर बांधकर पेड़ से लटका दिया और अमानवीय तरीके से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
नरेश पासी की हालत इतनी गंभीर है कि सदर अस्पताल फतेहपुर से नरेश को कानपुर के लिए रेफर करना पड़ा।
घटना अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय हैं।प्रकृति से नरेश पासी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
@UPGovt से मांग करते हैं:
पीड़ित नरेश पासी के इलाज की सम्पूर्ण व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी हो।
मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जाए।
दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और BNS की सख्त धाराएं लगाई जाएं।
परिवार को सरकारी सुरक्षा व मुआवजा दिया जाए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के पाली कस्बे के आज़ाद नगर में स्कूल जाने का रास्ता बना तालाब, जिससे छात्रों को स्कूल जाने में भारी परेशानी हो रही है।
चले जाओ बच्चों स्कूल नहीं तो मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की शिक्षा-विरोधी तानाशाही सरकार कह देगी कि "रास्ता बंद कर देते हैं, इससे बाकी बच्चों को पढ़ने की सुविधाएँ बढ़ जाएंगी!"
हद तो तब होगी जब माननीय उच्च न्यायालय भी सरकार की हाँ में हाँ मिलाकर यह न कह दे कि "इन बच्चों को पढ़ाने के लिए अगर सड़क बनानी पड़ी, तो फिर तो गांव-गांव में सड़क बनानी पड़ेगी!"
मेरा एक सवाल है माननीय उच्च न्यायालय के उन न्यायाधीशों से, जो शिक्षा के संवैधानिक अधिकार (RTE Act 2009) के तहत प्रत्येक एक किलोमीटर के दायरे में, 300 की जनसंख्या पर एक स्कूल के प्रावधान को अस्वीकार करते हुए कहते हैं — कि 'फिर तो एक लाख स्कूल खोलने पड़ेंगे!' आपके बच्चे बिना गाड़ी के, अकेले, रोज़ कितनी दूर पैदल जा सकते हैं?
#SaveVillageSchools
पिछले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश में दलित समाज पर हुए दर्दनाक हमले अत्यंत दुखद और गहरी चिंता का विषय हैं।
1. इटावा में ग्राम प्रधान शंभू दयाल वाल्मीकि की निर्मम हत्या
2. देवरिया में दलित मज़दूर परमहंस प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों मृत्यु — परिजनों के अनुसार, अपनी मजदूरी के पैसे मांगने पर परमहंस की बर्बर पिटाई की गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
मेरी पीड़ित परिवार से बात हुई है — उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए। मेरी पूरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
हम @UPGovt से इन मामलों में त्वरित न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग करते हैं।