आज नई दिल्ली में “Times Now Doctor’s Day Conclave 2026” में शामिल होकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित कर उन्हें संबोधित किया ।
डॉक्टर्स को धरती पर ईश्वर का स्वरूप माना गया है।इस शुभ अवसर पर मानवता के प्रति उनकी अमूल्य सेवा एवं समर्पण हेतु सभी का आभार व्यक्त करती हूँ ।
महान समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं वंचितों के अधिकारों के सशक्त प्रहरी छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 🙏
आज जनपद कौशाम्बी स्थित मां शीतला गेस्ट हाउस, सयारा, सिराथू में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।
अमर वीरांगना, शौर्य, साहस एवं स्वाभिमान की प्रतीक रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
मातृभूमि एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु उनका अद्वितीय त्याग और पराक्रम सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#RaniDurgavati
उत्तर प्रदेश के भगवंत नगर (उन्नाव) विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय मा. विधायक श्री आशुतोष शुक्ला जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!💐
ईश्वर आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।
📍 लखनऊ | 🗓️ 23, मई 2026
कल लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लखनऊ में हुई हृदय विदारक अग्नि दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है।
इस दुःखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु उत्तर प्रदेश की सुप्रसिद्ध संगीतविद् एवं शिक्षाविद् प्रो. मंगला कपूर जी को 'पद्म श्री' से अलंकृत किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया। दुर्लभ रागों का दस्तावेजीकरण और 40 से अधिक मौलिक रचनाओं का संकलन उनकी प्रतिभा और तपस्या का प्रमाण है।
यह सम्मान उनके अथक परिश्रम और समर्पित साधना का राष्ट्रीय अभिनंदन है। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सुश्री सविता पूनिया को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। सुश्री पूनिया भारतीय महिला राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और वर्तमान गोलकीपर हैं। उन्हें भारतीय महिला टीम की ‘द ग्रेट वॉल’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें लगातार तीन सत्रों के लिए ‘एफआईएच गोलकीपर ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से लेकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति तक का उनका सफर अनगिनत युवा खिलाड़ियों, विशेष रूप से लड़कियों को सामाजिक बाधाओं को पार कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।
आशा है कि ये संस्थान कैंसर की रोकथाम, समय से जाँच एवं उपचार में अपना बहुमूल्य योगदान देना निरंतर जारी रखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हैदराबाद, तेलेंगाना में “बसावातारकम इंडो-अमेरिकन कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान” की 25वीं वर्षगांठ समारोह में श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी (मा॰ मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश); मा॰ श्री एम. वेंकैया नायडू जी (भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति); डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी जी (मा॰ केंद्रीय राज्यमंत्री); श्री दामोदर राजा नरसिम्हा जी (मा॰ मंत्री, तेलंगाना सरकार); श्री सत्य कुमार यादव जी (मा॰ मंत्री,आंध्र प्रदेश सरकार); श्री श्रीभरत मथुकुमिल्ली जी (मा॰ सांसद); एवं श्री नंदमुरी बालकृष्ण जी (संस्थान के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी) के साथ सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई ।
मैं संस्थान परिवार को पच्चीस वर्षों की इस अभूतपूर्व यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं देती हूँ।
इस 650 शैय्या के विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना वर्ष २००० में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व ॰ एन॰ टी॰ रामाराव जी द्वारा अपनी कैंसर से प्राण गँवाने वाली पत्नी की स्मृति में की गई थी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। आइए, नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
“योग से निरोग” के मंत्र के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें।
#InternationalYogaDay #YogaForOneEarthOneHealth #IDY2026
माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका समर्पित सार्वजनिक जीवन, सहज व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करती हूँ। @spsinghbaghelpr
Mumbai, Maharashtra: Union Minister of State Anupriya Patel says, "On International Yoga Day, there is a unique joy in practising yoga in Mumbai's rain. However, yoga should not be limited to just one day; it should be a part of our lives 365 days a year..."
स्वस्थ जीवन केवल युवावस्था तक सीमित नहीं, जीवन के प्रत्येक चरण में संभव है । इस वर्ष की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' हमें जीवन के हर चरण में सक्रिय एवं ऊर्जावान रहने का मार्ग दिखाती है।