शोक संदेश
अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की हमारे बडे भाई पूज्य बबलू बोयत का स्वर्गवास दिनांक 4 जुलाई 26 को हो गया है जिनके तीये की फूल चुने की रसम दिनांक 6 जुलाई 2026 को केशवपुरा मुक्ति धाम मे 9 सुबह बजे की जाएगी
#श्रद्धांजलि
यह किसी एक छात्र की लड़ाई नहीं...
यह हर उस छात्र की आवाज़ है जिसने मेहनत की, भरोसा किया और एक बेहतर भविष्य का सपना देखा!
अब समय है उस आवाज़ को एक आंदोलन बनाने का ✊
#ChhatronKiGoonj से जुड़ें!
QR स्कैन करें, वेबसाइट पर रजिस्टर करें या 9873036161 पर मिस्ड कॉल देकर इस बदलाव का हिस्सा बनें! 🇮🇳
राजस्थान में एक और Exam Scam
जयपुर में पैरा मेडिकल की बैंक परीक्षा होनी थी !
45 अभ्यर्थियों से पैसे लेकर नकल करवाने की तैयारी थी
पुलिस ने छापा मारा तो कलई खुल गयी
कॉलेज संचालक सहित 4 आरोपी पकड़े गए
परीक्षा रद्द करनी पड़ी
भविष्य अँधकार में देखकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा - खूब तोड़फोड़ हुई
जयपुर में पैरामेडिकल छात्रों को परीक्षा पास करवाने की साजिश का खुलासा बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पैसे लेकर नकल करवाने वाले रैकेट लगातार सक्रिय हैं, और इसका सबसे बड़ा नुकसान उन ईमानदार एवं मेहनती छात्रों को उठाना पड़ता है, जो दिन-रात परिश्रम करके अपने सपनों को साकार करने की कोशिश करते हैं।
आए दिन पेपर लीक, नकल और फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लगातार यह साबित हो रहा है कि शिक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र में कितना भ्रष्टाचार फैल चुका है।
पेपर लीक और नकल रैकेट जैसी घटनाओं के बावजूद किसी भी परीक्षा में नकल रोकने के लिए ज़रूरी है कि जवाबदेही तय हो परंतु सिर्फ खानापूर्ति होकर रह जाती है। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई के अभाव में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके कारण बार-बार इस प्रकार के घोटाले उजागर हो रहे हैं
आखिर छात्र और युवा कब तक इस अन्याय को सहन करेंगे? देश की आने वाली युवा पीढ़ी, जिसके हाथों में भारत का भविष्य है, यदि इस प्रकार की घटनाओं से हताश और निराश होगी, तो यह देश के भविष्य के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति होगी।
https://t.co/qa2O0pHWxE
कोटा - बूंदी लोक सभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे, पूर्व विधायक श्री प्रहलाद गुंजल जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुयशपूर्ण जीवन की कामना है।
@PrahladGunjal@INCRajasthan
आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा रहा था लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबी BJP सरकार ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष @kashikirai जी समेत पूरे प्रतिनिधिमंडल को हाउस अरेस्ट कर दिया।
आख़िर प्रभु श्री राम के भक्तों से इतना डर क्यों.. क्या अब BJP-RSS तय करेंगे कि कौन भगवान के दर्शन करेगा और कौन नहीं?
जो लोग करोड़ों देशवासियों की आस्था का सौदा कर रहे हैं, वो याद रखें भगवान राम का आशीर्वाद सत्य और न्याय के साथ खड़े लोगों के साथ है।
तुम्हारी ये ओछी हरकतें हमें रोक नहीं सकतीं।
जय श्री राम
पूर्व विधायक श्री प्रहलाद गुंजल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ।
@PrahladGunjal
भाजपा की गूंगी, बहरी और #पर्ची_सरकार ने राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था को मौत का तंत्र बना दिया है।
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी, इलाज का अभाव, नकली दवाईयां, अव्यवस्थाएं और घोर लापरवाही के कारण महिलाएं अपनी जान गंवा रही हैं। कोटा, जोधपुर, नागौर, बीकानेर.. हर जगह मौत की दर्दनाक घटनाएं भाजपा सरकार की विफलता का सबूत हैं।
और सबसे शर्मनाक बात ये है कि जब जनता जवाब मांगती है, तो जिम्मेदार मंत्री संवेदना दिखाने के बजाय महिलाओं के सम्मान पर अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। ऐसी मानसिकता स्वास्थ्य मंत्री के पद की नहीं, सत्ता के अहंकार की पहचान है।
मुख्यमंत्री जी.. राजस्थान की जनता जवाब मांग रही है कि महिलाओं की मौत का जिम्मेदार कौन है? बहाने नहीं, जवाबदेही चाहिए।
@RajCMO
राम मंदिर भूमि पूजन किसने किया? मोदी
राम मंदिर उद्घाटन किसने किया? मोदी
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किसने की? मोदी
राम मंदिर में ध्वजारोहण किसने किया? मोदी
राम मंदिर ट्रस्ट किसने बनाया? मोदी
सारा क्रेडिट मोदी लेंगे फिर चंदाचोरी पर चुप्पी क्यों?
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, किसान नेता स्वर्गीय श्री रामेश्वर डूडी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
किसानों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए आपका संघर्ष, सादगी और समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। @RameshwarDudi@SushilaDudiMLA
जन्मदिन के अवसर पर 8 से अधिक स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ बढ़ चढ़ कर उत्साह से रक्तदान में भाग लिया। सैलाब की तरह उमड़ रहा कार्यकर्ताओं का यह प्रेम लगातार कर्ज का भार बढ़ा रहा है, जिससे मैं जीवनभर जीवन भर मुक्त नहीं हो सकता ।
और कितने पेपर लीक होंगे भजनलाल जी?.. भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
भाजपाई भ्रष्टाचार और पेपर लीक माफियाओं से सत्ता की मिलीभगत ने राजस्थान की भर्ती व परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म कर दी।
जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में भी नकल गैंग द्वारा लाखों रुपए लेकर छात्रों को पास कराने की साजिश का खुलासा अत्यंत गंभीर और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
आखिर कब तक युवाओं का भविष्य बेचा जाएगा.. कितनी और परीक्षाएं माफिया तय करेंगे? राजस्थान का युवा जवाब मांग रहा है.. पेपर लीक कब रुकेंगे और इस नाकामी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
@RajCMO
अब तो देश और विशेष रूप से राजस्थान को राहत दीजिए।
मेरी देश के प्रधानमंत्री @narendramodi जी से मांग है कि जब कच्चे तेल के दाम बढ़े थे, तब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद आम जनता को राहत देने पर सरकार विचार क्यों नहीं कर रही?
आखिर किसके दबाव में तेल कंपनियों के मुनाफे को जनता की राहत पर प्राथमिकता दी जा रही है?
मोदी जी, आपने राजस्थान में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को अन्य राज्यों के समान सस्ता पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने का वादा किया था। आज भी राजस्थान का आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है और उस वादे के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहा है।
राजस्थान में #पर्ची_सरकार का ऐसा हाल है कि बिना ऊपर से पर्ची आए जनता को राहत देने का निर्णय भी नहीं ले पा रही।
प्रदेश हित में हस्तक्षेप कर अपना वादा पूरा कीजिए और राजस्थान की जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दिलाइए।
@BhajanlalBjp
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी के सीकर आवास पर उनकी पूज्य माताजी के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
ईश्वर से माताजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
इस दौरान फतेहपुर विधायक श्री @MLAhakamAliKhan जी, नोहर विधायक श्री @Amitchachan2 जी, सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गठाला जी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे।
#TRJ | #TikaramJully | #Congress | #Rajasthan | #LOPRajasthan
Nepotism?
क्या यह नियम इनके लिए भी लागू होता है? 🤔
बढ़िया है...
ना NEET पेपर लीक की चिंता,
ना प्रतियोगी परीक्षाओं की अनिश्चितता,
ना बेरोज़गारी का डर।
सीधा PLUG & PLAY ▶️
बाकी युवाओं के हिस्से में—मेहनत, इंतज़ार और संघर्ष।