दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में उप निदेशक-सह-पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अकादमी के पदाधिकारी एवं कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
दिनांक 14.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस ISTP-1 के अंतर्गत “Sensitization on Passport Verification” विषय पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के दक्ष एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया गया।
दिनांक 13.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP-1) के अंतर्गत ''Preparation of Reports for Action under NSA, CCA” विषय पर पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया गया।
दिनांक 12.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP-1) के अंतर्गत “Investigation of UA(P) Act and Related Cases” विषय पर N.I.A के दक्ष एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया गया।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में दिनांक 11 अगस्त 2026 को स्थापना दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक, बिहार की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह अवसर अकादमी की गौरवशाली परंपरा एवं उत्कृष्ट पुलिस प्रशिक्षण को समर्पित रहा।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में दिनांक 03 अगस्त 2026 से बिहार पुलिस सेवा के 56वें से 59वें बैच के सीधे नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP-1) का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया।
दिनांक 02 अगस्त 2026 को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में 78वें आर.आर. (RR) बैच के 21 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) प्रशिक्षु अधिकारियों का सांस्कृतिक एवं पर्यावरण हितैषी भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिनांक 16-17 जुलाई 2026 को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में "पासपोर्ट सत्यापन" से संबंधित विषय पर पीटीसी प्रशिक्षुओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में श्री शेखर कुमार, विशेष कार्य अधिकारी, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, बिहार, पटना के द्वारा व्याख्यान दिया गया I
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर की ओर से North Eastern Police Academy (NEPA), Meghalaya की माननीय उपनिदेशक महोदया को सम्मान एवं शुभकामनाओं के प्रतीक स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
दिनांक- 11.07.2026 को बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर में "Investigation" से सम्बंधित विषय पर PTC प्रशिक्षुओं को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया ।
इस कार्यक्रम में डॉ जय प्रकाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक(सेवानिवृत) विशेष निगरानी इकाई , बिहार, पटना के द्वारा व्याख्यान दिया गया ।
बिहार पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत PTC प्रशिक्षुओं के चतुर्थ बैच को राज्य से बाहर दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में North Eastern Police Academy (NEPA), Meghalaya में Cybercrime Investigation Fundamentals विषय पर दिनांक-06.07.2026 से 10.07.2026 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
बिहार पुलिस अकादमी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विद्यालय मुंगेर के योग गुरु स्वामी चंद्रमणि शर्मा एवं निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर श्रीमती आर. मलर विलि के उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन किया गया।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर स्थित किंडर र्गाडेन स्कूल में दिनांक- 08 जून -19 जून 2026 तक चले समर कैंप के समापन समारोह का आयेजन किया गया। निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर, श्रीमती आर0 मलर विलि द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट एवं उपहार का वितरण किया गया।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत PTC प्रशिक्षुओं के तृतीय बैच को राज्य से बाहर दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में North eastern police Academy (NEPA), Meghalaya में Cybercrime Investigation Fundamentals विषय पर दिनांक-15.06.2026 से 19.06.2026 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत पीटीसी प्रशिक्षुओं के द्वितीय बैच को राज्य के बाहर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 09.06.2026 को North Eastern Police Academy (NEPA), Meghalaya में "Cyber Investigation Fundamentals" विषय पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत PTC प्रशिक्षुओं को राज्य से बाहर दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में North eastern police Academy (NEPA), Meghalaya में Cybercrime Investigation Fundamentals विषय पर दिनांक-08.06.2026 से 12.06.2026 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
"एक पेड़, अनेक जीवन" — विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अकादमी परिसर में वृक्षारोपण कर हरित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षणरत PTC प्रशिक्षुओं को राज्य से बाहर दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में North eastern police Academy (NEPA), Meghalaya में Cybercrime Investigation Fundamentals विषय पर दिनांक-25.05.2026 से 30.05.2026 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
संबोधन के क्रम में पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा बताया गया कि 69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों/जिला समादेष्टा को ‘Cyber Crime Investigation’ विषय पर प्रशिक्षण हेतु NEPA भेजा गया था और वर्तमान में अकादमी में प्रशिक्षणरत 1600 PTC प्रशिक्षुओं को NEPA भेजा जा रहा है|
आज दिनांक 26.05.2026 को 69वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों/जिला समादेष्टा का दीक्षांत परेड समारोह बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पारण परेड मैदान में सम्पन्न हुआ।
उक्त दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि श्री विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा परेड की सलामी ली गयी, मार्च पास्ट का अवलोकन किया गया एवं संबोधन दिया गया।