SIR को लेकर जनता में बनी उलझन और भ्रम को दूर करना जरूरी है। चुनाव आयोग को अविलंब स्थिति स्पष्ट कर जनता के बीच फैली आशंकाओं का समाधान करना चाहिए।
Upendra Kushwaha Rashtriya Lok Morcha-RLM @highlight
हिंदी केवल शब्दों की भाषा नहीं, हमारे मन के भावों और अपनी मिट्टी से जुड़े संस्कारों की भाषा है। आइए, अपनी मातृभाषा को स्नेह, सम्मान और गर्व के साथ अपनाएँ तथा आने वाली पीढ़ियों तक इसकी मिठास पहुँचाएँ। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा से जीवन में शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो, हर बाधा दूर हो और नई आशाओं के साथ जीवन शुभ एवं सफल बने, गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।
गणपति बप्पा मोरया 🙏
हाजीपुर, (वैशाली) रालोमो जिला पार्टी कार्यालय में अमर शहीद रामफल मंडल जी के सम्मान में डाक टिकट जारी करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया,साथ ही शहीद जगदेव बाबू की शहादत दिवस एवं शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन जी को पुष्पांजलि किया।
जनसेवा, सामाजिक न्याय और बिहार के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
वैशाली के लालगंज में आयोजित श्री लव-कुश जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होकर वीर लव-कुश को श्रद्धापूर्वक नमन किया एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री एवं पार्टी के युवा नेता श्री दीपक प्रकाश जी ने किया।
लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव हैं। इनके विकास से ही स्थानीय प्रतिभा और उद्यम को नई उड़ान मिलती है। राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
#RLM
आरोप गंभीर हैं, सच्चाई सामने आनी चाहिए।
एनडीए सरकार के एक मंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे चारित्रिक आरोपों की निष्पक्ष जांच हो। आरोप सही हो तो कठोर कार्रवाई हो और निराधार हो तो चरित्रहनन व दुष्प्रचार करने वालों पर भी कानूनसम्मत कठोर कार्रवाई हो।
#rlm#bjp#ljp#nda
हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जीवन बताता है कि प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम से विश्व पटल पर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया जा सकता है। राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राजगीर तू रालोमो की विमर्श शिविर में आदरणीय उपेंद्र कुशवाहा जी ने छात्रों और युवाओं से निरंतर संवाद की जरूरत पर जोर दिया। आज उनके असंतोष को समझना जरूरी है।संवाद ही विश्वास का आधार और समाधान का रास्ता है।युवा मन को सुनकर ही मजबूत नेतृत्व और बेहतर भविष्य की राह बनाई जा सकती है।
आधुनिक एवं सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि । 🇮🇳
देश की स्वतंत्रता के लिए उनके अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति ने करोड़ों भारतीयों में स्वाभिमान एवं देशप्रेम की भावना जगाई,नेताजी का जीवन और उनके विचार आज भी राष्ट्रसेवा के लिए हम सभी को प्रेरित करते हैं, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
#RLM