बैठक में अभियान की टोली की सदस्य एवं राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव जी @BJP4MP के अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी प्रदेश के महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक श्री @RahulKothariBJP जी युवामोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी उपस्थित रहे
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मध्य प्रदेश की वर्चुअल बैठक सम्पन्न🚩
देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई।
मोदी सरकार में भारत अब केवल दुनिया के उत्पादों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों का निर्माता बन रहा है। सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंतरिक्ष और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में भारत तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है।
दुनिया की प्रमुख वित्तीय एवं निवेश संस्था ‘जेफरीज’ ने इसे भारत में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत बताया है।
#MakeInIndia से ‘Make for the World’ की यात्रा जारी है। 🇮🇳
भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त, लोकमानस में सर्वप्रिय ग्रंथ श्रीरामचरितमानस के रचयिता, महाकवि पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर #HarGharTiranga अभियान के तहत तिरंगा फहराया।
मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को और मजबूत कर रहा है। आज करोड़ों देशवासी तिरंगे के साथ जुड़कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हम जैसे कार्यकर्ताओं की प्रेरणा, माननीय श्री @AmitShah जी से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपका सानिध्य और मूल्यवान मार्गदर्शन मेरे जीवन के अविस्मरणीय क्षण के रूप में मन-मस्तिष्क में सदैव अंकित रहेंगे।
इस प्रसंग ने मुझे राज्यसभा सांसद के नाते अपने कार्यकाल और राजनीतिक जीवन के लिए नई ऊर्जा प्रदान की है।
देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप सभी को पावन चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय बधाई।
मां आदिशक्ति की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे, हमारे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री @Tejasvi_Surya जी की कर्नाटक सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन है।
जनहित के मुद्दों, मेट्रो यात्रियों की समस्याओं एवं प्रदेश की आर्थिक नीतियों को लेकर उठाई गई आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का यह प्रयास अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य जनता की आवाज़ उठाना होता है, न कि उन्हें गिरफ्तार कर भय का वातावरण निर्मित करना।
मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा इस दमनात्मक कार्रवाई का कड़ा विरोध करता है। कर्नाटक सरकार को यह समझना होगा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अन्याय के विरुद्ध सदैव मुखर रहा है और आगे भी लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करता रहेगा।
हम मांग करते हैं कि इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई तत्काल बंद की जाए एवं जनहित की आवाज़ को सम्मान दिया जाए।
लोकतंत्र की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
"अबोध बालक" के नेतृत्व में कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला कर समाज में ज़हर घोलना चाहती है...
लेकिन मोहब्बत के नाम पर नफ़रत फैलाने वालों की हकीकत जनता समझती है।
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा भोपाल ग्रामीण एवं पन्ना जिले में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
राजनीति के संत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के आधार स्तम्भ, श्रद्धेय श्री कैलाश जोशी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।
प्रदेश के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।