भागलपुर के धरती पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हार्दिक अभिनंदन!
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का बिहार आगमन हम सभी के लिए हर्ष और उत्साह का अवसर है।
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत कल भागलपुर के लाजपत पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करने एवं पदयात्रा का नेतृत्व करने हेतु आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
आइए, इस जनसभा एवं पदयात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ।
दिनांक : 02 नवंबर 2026, सोमवार
समय : प्रातः 11:00 बजे
📍स्थान : लाजपत पार्क, भागलपुर
#BJP4Bihar #NitinNabin #Bhagalpur
जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है।
उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका योगदान और सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति! भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
आज हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुःख और पीड़ा का दिन है। हमारी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी हमें छोड़कर अनंत की यात्रा पर प्रस्थान कर गई हैं।
माँ का जाना जीवन में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। आज उनकी स्मृतियाँ मन को भावुक कर रही हैं।
परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि माताजी को अपने दिव्य धाम में स्थान प्रदान करें।
पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार दोहपर 03 बजे गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर में होगा।
ॐ शांति!
शोकाकुल परिवार
शिवराज सिंह चौहान
नरेंद्र सिंह चौहान
शशि सिंह चौहान
रोहित सिंह चौहान
वरुण सिंह चौहान
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की शानदार विजय!
बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह जी को शानदार विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह विजय शिक्षकों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे शिक्षा जगत के हितों और शिक्षकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी मतदाताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार।
जय भाजपा, विजय भाजपा!
#BJP #Tirhut #Bihar
पापाजी… 💔
आज जीवन का सबसे कठिन सत्य सामने खड़ा है। आपका यूँ छोड़कर चले जाना हृदय को भीतर तक तोड़ गया है। समझ नहीं आता कि इस दुःख को कैसे स्वीकार करूँ और आपके बिना आगे कैसे बढ़ूँ।
शायद ईश्वर मेरी धर्म-परीक्षा ले रहे हैं। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपका आशीर्वाद ही अब जीवन का संबल हैं।
पापाजी, काश कुछ पल और आपके पास बैठ पाता, आपका हाथ थाम पाता और आपके सान्निध्य में कुछ समय और बिता पाता।
आपका जाना जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे शब्दों में बयाँ करना संभव नहीं। आप हमेशा मेरे हृदय में रहेंगे।
ॐ शांति। 🙏💔
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आरती में सम्मिलित हुआ और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ के जयकारों, आरती की गूँज और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि अपनी कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार करें।
जय माता दी! 🙏🚩
#जयमातादी #जयमाँदुर्गा #माँदुर्गा #दुर्गापूजा #माँदुर्गाकाआशीर्वाद #भक्ति #श्रद्धा #सनातनधर्म #शक्तिस्वरूपा #बिहपुरविधानसभा #बिहार #ईकुमारशैलेन्द्र
बिहार सरकार में माननीय मंत्री श्री @DeepakRLM जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ। जनसेवा के क्षेत्र में आपके प्रयास निरंतर जनकल्याण एवं बिहार की प्रगति में योगदान देते रहें, यही कामना है।
#DeepakPrakash
📍 पूर्णिया | कृषि भवन , कला मंच
आज कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी डॉ एन के यादव जी के नामांकन समारोह में सम्मिलित हुआ।
14 जिलों में फैले इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र से आए साथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कोशी स्नातक क्षेत्र का दो बार एमएलसी के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके डॉ. एन.के. यादव जी तीसरी बार जनसेवा के संकल्प के साथ मैदान में हैं।
इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और माननीय मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल जी, माननीय मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी, माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जी, माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी, माननीय सचेतक श्री कृष्ण कुमार ऋषि जी, माननीय पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी सहित अनेक सम्मानित जनों के साथ इस महत्वपूर्ण अवसर का सहभागी बना।
#Purnea #KosiGraduatesConstituency #NKYadav #NDA #Nomination #Bihar #JanSeva #BiharPolitics #NDAParivar
बिहार में सड़क और पुल निर्माण की प्रगति से लेकर आने वाले समय की कनेक्टिविटी तक—आज पंचायत बिहार कार्यक्रम में ‘आज तक’ के सवालों का जवाब देते हुए राज्य की सड़क एवं पुल परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े और विजन साझा किया।
सड़कों की लंबाई में वृद्धि, गंगा, कोसी, गंडक और सोन पर बने एवं निर्माणाधीन पुलों तथा पटना तक चार घंटे में पहुँचने के लक्ष्य को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी।
बिहार में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ विकास को नई गति देने की दिशा में कार्य निरंतर जारी है।
@narendramodi@NitinNabin
#PanchayatBihar #AajTak #Bihar #RoadConstruction #Connectivity #Infrastructure #BiharDevelopment
बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पथ निर्माण मंत्री के रूप में अपने एक माह का वेतन ₹2,70,000 मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान कर रहा हूँ।
संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना हमारा दायित्व है।
@samrat4bjp#BiharFloods#FloodRelief #MukhyamantriRahatKosh
बिहार में औद्योगिक विकास को मिल रही नई रफ्तार।
पंचायत आजतक बिहार के मंच से माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने बिहार में तेजी से बढ़ते औद्योगिक निवेश, रोजगार के अवसरों और मजबूत हो रहे औद्योगिक आधार को लेकर अपनी बात रखी।
निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों के साथ बिहार को एक मजबूत औद्योगिक प्रदेश बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। 🇮🇳
#PanchayatBihar #AajTak #SamratChoudhary #Bihar #IndustrialGrowth #Investment #Employment #BiharDevelopment
बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा विजन और तेज़ी से हो रहा काम।
पटना में 152 किलोमीटर लंबे रिंग रोड की योजना, लगभग ₹19,000 करोड़ की लागत से, पटना को जोड़ने वाले 6 एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
साथ ही, बिहार में पक्की सड़कों की पहुँच को लेकर स्पष्ट किया कि एक भी ऐसा गाँव नहीं है जहाँ पक्की सड़क न पहुँची हो। छोटी-छोटी बसावटों तक सड़क पहुँचाने का कार्य पहले ही किया जा चुका है।
अब OPRMC के तहत लगभग ₹16,000 करोड़ की सात वर्षीय मेंटिनेंस योजना पर भी काम शुरू हो चुका है। हालिया बाढ़ से प्रभावित सड़कों का सर्वे पूरा कर लिया गया है और क्षतिग्रस्त सड़कों पर जल्द से जल्द आवागमन बहाल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
सड़क, पुल और बेहतर कनेक्टिविटी—बिहार के विकास की मजबूत आधारशिला।
@narendramodi
#PanchayatBihar #AajTak #Bihar #RoadConstruction #Connectivity #Infrastructure #BiharDevelopment
माँ भारती के सच्चे सेवक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक परम पूज्य के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि।
राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
विनम्र नमन।
#केएससुदर्शनजी#KSSudarshanJi#RSS
विकास के साथ पटना को मिलेगा नया रिवरफ्रंट अनुभव!
J.P. गंगा पथ के विकास के साथ पटना के शहरी परिवेश को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
Phase-1
📍 कुल लंबाई — 7 किलोमीटर
💰 कुल परियोजना लागत — ₹387.40 करोड़
यह परियोजना पटना के रिवरफ्रंट क्षेत्र को अधिक सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के साथ शहरवासियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान और नया अनुभव विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
बुनियादी ढाँचे के साथ शहर की खूबसूरती और नागरिक सुविधाओं को नई दिशा देने का प्रयास। 🌿
@narendramodi@samrat4bjp
#JPGangaPath #GangaPath #Patna #Riverfront
बिहार लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री सैय्यद अता हसनैन जी द्वारा पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश जी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस गरिमामय अवसर पर सम्मिलित होकर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का संचार हो।
समस्त देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
।।गणपति बप्पा मोरया।।
#GaneshChaturthi
उत्तर बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। SH-52 सीतामढ़ी–पुपरी–बेनीपट्टी सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन से मधुबनी एवं सीतामढ़ी में आवागमन और क्षेत्रीय संपर्क को नई गति मिलेगी।
12 किमी सड़क के लिए ₹2,387.28 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति, ADB Funding के तहत BSHP-IV (Phase-2) में।
@narendramodi@samrat4bjp
#SH52 #Sitamarhi #Pupri #Benipatti #Madhubani
भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय सांसदगण, बिहार विधानमंडल दल के सम्मानित सदस्यगण, आयोग/बोर्ड के अध्यक्ष/सदस्यगण, प्रदेश पदाधिकारीगण की बैठक को संबोधित किया। बैठक में वर्तमान परिस्थितियाँ, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्यों तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।